



नारायणपुर- भवानीपुर ओपी क्षेत्र के एनएच 31 बलाहा पेट्रोल पंप के पास शनिवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने बाईक में धक्का माड़कर फरार हो गयामजिससे बाईक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर जख्मी हो गया.

सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस के एएसआई हसीन अहमद खान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व जख्मी खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के बड़ीचक निवासी सुनील सिंह के .

पुत्र अमित कुमार एवं बिष्णुदेव सिंह के पुत्र रौशन कुमार को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया।चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत बताते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंजअस्पताल भागलपुर रेफर किया।
















