



भागलपुर: आगामी त्योहारों धनतेरस, दीपावली, काली पूजा और महापर्व छठ के मद्देनजर, भागलपुर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष तैयारी की है। ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने सभी शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे खरीदारी के लिए अपने वाहन का उपयोग न करें।

उन्होंने बताया कि हर चौक-चौराहे पर ट्रैफिक जवानों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। डीएसपी ने दुकानदारों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने दुकानों के सामने अधिक वाहन न खड़ा करें, जिससे अन्य दुकानदारों को कठिनाई न हो।
इसके अलावा, आशीष कुमार सिंह ने सभी से ग्रीन दीपावली मनाने और पटाखों के उपयोग को कम करने की अपील की है, ताकि त्योहार का जश्न पर्यावरण के अनुकूल हो सके।













