5
(1)

भागलपुर–जमालपुर रेलखंड के नाथनगर रामपुर के समीप रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक वृद्ध राजमिस्त्री की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया गांव निवासी 53 वर्षीय श्याम सुंदर के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार श्याम सुंदर अपनी पत्नी लोखो देवी के साथ नाथनगर बाजार खरीदारी करने गए थे। बाजार से लौटते समय उन्होंने अपनी पत्नी को भतोड़िया गांव जाने वाले ऑटो में बैठा दिया। इसके बाद उन्होंने अपने पुत्र विकास कुमार को फोन कर बताया कि मां को घर भेज दिया गया है और वह स्वयं पैदल रेलवे लाइन के रास्ते मुसहरी गांव की ओर जा रहे हैं।

इसी दौरान डाउन लाइन पर तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन उनकी चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पुत्र विकास कुमार ने बताया कि उनकी मां अभी घर भी नहीं पहुंची थीं कि पिता की मौत की सूचना मिल गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

बताया जा रहा है कि श्याम सुंदर मजदूरी और राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: