5
(1)

नवगछिया एनएच 31 पर रात्रि हादसे के बाद मच गई अफरा-तफरी

नवगछिया : रविवार को नवगछिया में एक गंभीर हादसा हुआ जब एक ट्रक ने नवगछिया के NH-31 स्थित खादी भंडार के पास सड़क के किनारे पलट गया। इस घटना में गनीमत रही कि किसी को भी चोट नहीं आई, लेकिन ट्रक में लोड दाल का भारी नुकसान हुआ। ट्रक में 500 बोरियों के करीब दाल लोड थी जिनमें कुछ बोरी सड़क पर बिखर गई और दाल बर्बाद हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घटना स्थल पर जुट गए।

हादसा उस स्थान पर हुआ, जहां एक चाय की दुकान भी थी, और वहां हमेशा लोगों की भीड़ रहती है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि यदि दुकान खुली होती तो कई लोग ट्रक के नीचे दब सकते थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद नवगछिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल, खड़ी भंडार से कुछ कर्मी बिखरे हुए सामान को उठाने में जुटे हुए थे और अनुमान लगाया जा रहा है कि नुकसान करीब 50 हजार रुपये से अधिक हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: