



रंगरा के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर कटारिया ओवर ब्रीज के पास एक ट्रक के चपेट में आने से कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान नारायणपुर के मधुरापुर निवासी ओम जी ठाकुर के रूप में की गयी है. पुलिस ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है.

मामले की प्राथमिकी रंगरा ओपी थाने में दर्ज की गई है. परिजनों ने बताया कि ओमजी ठाकुर सुबह 4:00 बजे मधुरापुर बाजार से अपने ससुराल कटरिया जाने के लिये अपनी मोटरसाइकिल से निकले थे. कटारिया ओवर ब्रीज के पास एक अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से उनकी मौत मौके पर ही हो गयी.

चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घटना की सूचना रंगरा थाने को दी है. सड़क हादसे में ओम जी ठाकुर की मौत हो जाने के बाद उनके परिजन गहरे सदमे में है. ओम जी ठाकुर अपने पीछे अपनी पत्नी कोमल देवी और 3 बच्चे अंशु राज, शिवानी, आयुष को पीछे छोड़ गए हैं. स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.
















