



नवगछिया : बिहपुर प्रखंड अंतर्गत खानक़ाह-ए-आलिया क़ादिरिया फ़रीदिया मोहब्बतिया में 23 जून, सोमवार से दो दिवसीय उर्स-ए-पाक का आयोजन भव्यता के साथ किया जा रहा है। यह उर्स सूफी संत धर्मगुरु हज़रत सैयदना मोहब्बत शाह क़ादरी फ़रीदी रहमतुल्लाह अलैहे एवं हज़रत सैयदना अलैहदाद शाह क़ादरी फ़रीदी रहमतुल्लाह अलैहे की याद में मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर आयोजित जलसे में देश के विभिन्न राज्यों और ज़िलों से मशहूर उलेमा और शायर शिरकत करेंगे। कोलकाता से हज़रत मौलाना सैफुल्लाह अलीमी साहब, खगड़िया से हज़रत मौलाना अबूसालेह फ़रीदी, भागलपुर से हज़रत मौलाना शमशीर आलम, हज़रत मौलाना इरफान आलम, हज़रत मौलाना मोबश्शिर रज़ा, हाफ़िज़ क़ाज़ी तारीक अनवर, मौलाना मो. कुतुबुद्दीन आलम, मौलाना राकीब रज़ा, उत्तर प्रदेश से शायर-ए-इस्लाम अख़्तर परवाज़ नईमी, खगड़िया से शायर-ए-इस्लाम शौकीन नवाज़ फ़रीदी, भागलपुर से शम्स तबरेज़, मधेपुरा से इलांसर हज़रत मौलाना बदरुज़्ज़मा साहब एवं हज़रत मौलाना साजिद रज़ा साहब शामिल होंगे।

साथ ही समस्तीपुर से मशहूर ख़ानकाही कव्वाल अकरम फ़रीदी और सिद्दीक फ़रीदी भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
उर्स और जलसे की सदारत खानक़ाह-ए-आलिया क़ादिरिया फ़रीदिया के सज्जादानशीन हज़रत अली कौनैन ख़ाँ फ़रीदी करेंगे, जबकि कार्यक्रम की क़यादत नायब सज्जादानशीन हज़रत मौलाना अली शब्बर ख़ाँ फ़रीदी करेंगे।














