



नवगछिया के सन वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0
नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में प्रतिभावान बच्चों की खोज हेतु जीएस न्यूज समाचारपत्र द्वारा लगातार प्रयास जारी है। इसी क्रम में अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध जीएस न्यूज द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता Creative Talent Hunt 2.0 का आठवां अंक नवगछिया के जीरोमाइल स्थित सन वैली पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को पहले चरण की लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और विद्यार्थियों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार तक 50 से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित कर चुके हैं।

प्रतियोगिता को पाँच वर्गों में विभाजित किया गया है:
किड्स – एलकेजी एवं यूकेजी
प्री-जूनियर – कक्षा 1 व 2
जूनियर – कक्षा 3 से 5
सीनियर – कक्षा 6 से 8
रजिस्ट्रेशन विद्यालय कार्यालय में किया जा रहा है तथा शुल्क ₹200 निर्धारित की गई है। पंजीकरण के बाद छात्रों को एडमिट कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसकी सहायता से वे परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। लिखित परीक्षा OMR शीट पर ली जाएगी, जिसमें काले या नीले बॉलपेन से उत्तर भरना होगा।
परीक्षा में 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए कुल 50 मिनट का समय निर्धारित है। प्रश्नपत्र अंग्रेजी भाषा में होगा। परीक्षा परिणाम जीएस न्यूज के समाचारपत्र और वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सम्मान समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए विद्यालय कार्यालय या कार्यक्रम समन्वयक अनिमेष कुमार से संपर्क किया जा सकता है।














