5
(1)

नवगछिया बाल भारती विद्यालय में क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड, में क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में छात्र छात्राएं उत्साहपूर्वक रजिस्ट्रेशन करवा रहें है। यह प्रतियोगिता एक स्तरीय प्रतियोगिता होगी, जिसमें भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विभिन्न कक्षाओं के बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें मंच प्रदान करना है।

प्रतियोगिता को पाँच श्रेणियों में विभाजित किया गया है—

  1. किड्स – कक्षा केजी
  2. प्री जूनियर – कक्षा 1 से 2
  3. जूनियर – कक्षा 3 से 5
  4. सीनियर – कक्षा 6 से 8
  5. सीनियर सेकेंडरी – कक्षा 9

प्रत्येक श्रेणी के छात्र प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ₹200 रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसे परीक्षा में भाग लेने के समय साथ रखना अनिवार्य होगा।

लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी, जिसमें काले या नीले रंग के बॉल पेन का उपयोग अनिवार्य होगा। परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) होगी और प्रश्न अंग्रेजी माध्यम में पूछे जाएंगे। कुल 50 प्रश्नों के लिए 50 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

परीक्षा समाप्त होने के बाद परिणाम जीएस न्यूज अख़बार और विद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। विशेष रूप से, परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा, जिससे बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

प्रतियोगिता और रजिस्ट्रेशन के संबंध में जानकारी के लिए विद्यालय के सर्वर रूम या कार्यक्रम समन्वयक निखिल चिरानिया से संपर्क किया जा सकता है। संपर्क नंबर: 9709894194, 7004826539।

यह प्रतियोगिता छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपने कौशल को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: