5
(1)

भागलपुर । भवानीपुर थाना पुलिस ने रविवार की रात्री गुप्त सूचना के आधार पर जेपी कॉलेज रोड पर वाहन जांच के दौरान कार्रवाई की। पुलिस ने टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 34 एम 4055, को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के क्रम में बाइक सवार भवानीपुर थाना क्षेत्र के आशाटोल निवासी अंकुश कुमार, पिता छेदी शर्मा, के पास से 4.50 ग्राम गांजा और 375 मिलीलीटर की एक बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। इसके अलावा उनके पास से एक मोबाइल फोन और 3,800 रुपये नगद भी पुलिस ने जब्त किया।

भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि शंभु कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: