4.5
(2)

भागलपुर: जिले के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित वास्तु विहार फेज-1 कॉलोनी में रविवार की रात पुलिस ने एक फ्लैट में चल रहे अवैध सेक्स रैकेट और अश्लील गतिविधियों का पर्दाफाश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड के साहिबगंज से लाई गई दो युवतियों से आठ युवक अश्लील और नग्न डांस करवा रहे थे।

रात करीब 10 बजे कॉलोनी के सुरक्षा गार्ड को फ्लैट से तेज़ आवाज और संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगी। गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट में छापेमारी की। फ्लैट के भीतर दो युवतियां नग्न अवस्था में अश्लील डांस करती हुई पाई गईं, वहीं आठ युवक मौके पर मौजूद थे।

पुलिस को देखते ही छह युवक मौके से भाग निकले जबकि दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। फ्लैट की तलाशी के दौरान वहां से अवैध विदेशी शराब की खाली बोतलें, कंडोम और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

डायल 112 की टीम ने तत्काल बाईपास थाना को सूचना दी, लेकिन स्थानीय थाना पुलिस लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद दो युवकों और दो युवतियों को हिरासत में लिया गया।

डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए चारों लोगों से पूछताछ जारी है और फरार छह आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोग बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रभात कुमार शर्मा स्वयं इसी कॉलोनी में किराए पर रहते हैं, इसके बावजूद उन्हें इस अवैध गतिविधि की कोई जानकारी नहीं थी। थाना पुलिस की देर से कार्रवाई और थाना अध्यक्ष की निष्क्रियता को लेकर लोगों में नाराजगी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: