5
(1)

नवगछिया । बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक ई. शैलेंद्र ने सोमवार को खरीक एवं बिहपुर प्रखंड के दर्जनों गांवों का दौरा कर गंगा एवं कोसी नदी के तटबंधों का निरीक्षण किया। यह दौरा बाढ़ एवं कटाव से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायज़ा लेने के उद्देश्य से किया गया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने लोकमानपुर स्थित सिहंकुड़ में चल रहे तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्य की समीक्षा की और स्थानीय लोगों से संवाद कर कार्य की प्रगति एवं समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जल संसाधन विभाग के एसडीओ एवं जेई से बातचीत कर फ्लड फाइटिंग कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि गंगा एवं कोसी नदी के किनारे क्षतिग्रस्त तटबंधों पर 24 जून से ही फ्लड फाइटिंग कार्य प्रारंभ किया गया है। विधायक शैलेंद्र ने इस मुद्दे को लेकर पूर्व में राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से मुलाकात कर कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की थी। उन्होंने विभाग को संभावित त्रासदी से अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई की अपील की थी।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि विधायक की पहल पर मंत्री विजय चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्य आरंभ करने का आदेश दिया, जिसके बाद राघोपुर से काजीकोरैया, खैरपुर एवं नरकटिया से नन्हकार तक गंगा तटबंध पर फ्लड फाइटिंग कार्य शुरू कर दिया गया। साथ ही कोसी नदी के कालूचक-विशपुरिया क्षेत्र में भी कटाव रोधी कार्य प्रारंभ हो गया है।

निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे जिनमें विष्णुदेव शर्मा, निर्मल साह, मनखुश कुमार, रामरतन, मिथिलेश कुमार राम, सुजीत सिंह, रोहन, सुबोध, राजीव, विपिन मंडल, मृत्युंजय, अजय सिंह, खरीक भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, उपाध्यक्ष सौरभ सावर्ण, अमित एवं राकेश प्रमुख रूप से शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: