5
(1)

भागलपुर के विक्रमशिला पुल पर सोमवार शाम लगभग 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, पुल के 29 नंबर पाया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को कुचल दिया। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पति को तुरंत मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अत्यधिक तेज रफ्तार से आ रहा था। इसी दौरान सामने से मोटरसाइकिल पर सवार दंपत्ति पुल पार कर रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित हो गई और ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घायल पति ने अस्पताल में बताया कि सबकुछ कुछ ही सेकंड में हो गया। “हमें समझ ही नहीं आया कि ट्रक कितनी तेज रफ्तार से आ रहा था, सब अचानक हुआ।” दूसरी ओर मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और कुछ देर के लिए सड़क जाम की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस मौके पर पहुँची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। हादसे में शामिल ट्रक को बरारी थाना पुलिस ने जब्त कर लिया है।

इस हादसे ने एक बार फिर विक्रमशिला पुल पर तेज रफ्तार और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर अक्सर वाहन तेज गति से दौड़ते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: