September 23, 2025
विक्रमशिला पुल पर भीषण सड़क हादसा : पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर के विक्रमशिला पुल पर सोमवार शाम लगभग 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, पुल के 29 नंबर पाया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को कुचल दिया। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पति को तुरंत मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अत्यधिक तेज रफ्तार से आ रहा था। इसी दौरान सामने से मोटरसाइकिल पर सवार दंपत्ति पुल पार कर रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित हो गई और ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घायल […]