5
(1)

नवगछिया। व्यवसायियों से रंगदारी की मांग करने के मामले में ढोलबज्जा थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर लाइन हाजीर कर दिया गया है। नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचित नहीं किया, जिससे कार्रवाई में देरी हुई। उनके स्थान पर निशांत कुमार को ढोलबज्जा थानाध्यक्ष बनाया गया है, जो पहले कदवा थाना में तैनात थे।

व्यवसायियों की सुरक्षा को देखते हुए ढोलबज्जा बाजार में पुलिस पिकेट भी लगाया गया है और पुलिस पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाई गई है। रंगदारी की मांग करने वाले आरोपित का चेहरा मास्क और हुडी में था, जिसे सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया। बाइक पर आए अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है। घटना में संलिप्त कुछ अपराधियों की पहचान कर ली गई है।

शुक्रवार को व्यवसायियों ने दुकानें खोली

गुरुवार को कुख्यात छोटुआ यादव के नाम पर रंगदारी की मांग के विरोध में ढोलबज्जा बाजार बंद रखा गया था। देर शाम नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार, विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, डीएसपी मुख्यालय और अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शुक्रवार को व्यवसायियों ने अपनी दुकानें खोल दीं।

अपराधियों का मनोबल बढ़ा

नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। बाजार बंदी के दौरान भी अपराधियों ने व्यवसायियों को धमकाने के लिए फोन किए। पुलिस अधिकारियों ने इन कॉल्स को सुनकर स्थिति का नियंत्रण बनाए रखा। मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन कर दिया गया है और सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: