



भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्ण चुनाव संपन्न कराने की तैयारी को लेकर भागलपुर जिले के बिहपुर, गोपालपुर, पिरपैंती, भागलपुर एवं नाथनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक अजय डोके द्वारा भागलपुर मीडिया सेंटर में संचालित एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण किया गया।

मीडिया कोषांग सह एमसीएमसी कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि लैपटॉप के माध्यम से कार्यपालक सहायकों द्वारा सोशल मीडिया चैनल एवं सोशल मीडिया हैंडल की सतत निगरानी की जा रही है। टीवी के माध्यम से भी इलेक्ट्रॉनिक चैनलों की निगरानी की जा रही है। इस अवसर पर मीडिया सेंटर के कर्मी प्रेषक द्वारा कार्यपालक सहायकों से पेड न्यूज़ चेक करने के तरीके के संबंध में पूछताछ की।
















