



नवगछिया – बीते मंगलवार को उदयपुर,राजस्थान में कन्हैया की निर्मम हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा स्टेशन पार्किंग परिसर से मुख्य बाजार भ्रमण करते हुए मक्का तकिया चौक तक आक्रोश मार्च निकालकर पुतला दहन किया गया.

आक्रोश में बजरंग दल आरएसएस जिला प्रमुख गौरव कुमार, जिला संयोजक प्रह्लाद कुमार , नगर संयोजक शुभम पोद्दार, प्रखंड संयोजक चितरंजन कुशवाहा, सोशल एक्टिविस्ट सह बजरंग दल कार्यकर्ता प्रिंस गुप्ता,सूरज कुमार, ओम कुमार, राहुल शर्मा, कृष्णा कुमार, बिट्टू कुमार,आयुष खेमका, मानस चिरानिया, शिवम झा सहित अन्य बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद थे. चप्पे-चप्पे पर दिखी पुलिस मुस्तैद-कार्यक्रम के शुरुआती से अंत तक नवगछिया इंस्पेक्टर भरत भूषण के साथ कई अन्य पुलिस जवान आक्रोश मार्च के साथ साथ चल रहे थे.
















