



नवगछिया के दो होनहार खिलाड़ी यशराज और आलोक राज का चयन बिहार राज्य अंतर-प्रमंडलीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किया गया है। कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता आगामी 2 दिसंबर से आरा, भोजपुर में शुरू होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ी भागलपुर प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि यशराज हाई स्कूल, नवगछिया के छात्र हैं, जबकि आलोक राज बाल भारती स्कूल में अध्ययनरत हैं। दोनों खिलाड़ियों के चयन से स्थानीय खेलजगत में खुशी की लहर है।
प्रमंडल टीम में चयनित होने पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, संरक्षक आर.पी. राकेश, संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, रामकुमार साहू, क्रिकेट संघ के सदस्य राजेश कुमार राजू, सरोज झा, इजहार अली, इबरार आलम, मुकेश सिंह, अमित पांडे, अनुराग साह, फूड प्लाजा के संस्थापक संतोष कुमार, कंचन सिंह, मुकेश राणा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स और राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मचंद भगत सहित कई खेलप्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।














