


ढोलबज्जा से मनीष कुमार मौर्य की रिपोर्ट

ढोलबज्जा: नवगछिया जिला पार्षद नंदनी सरकार ने बुधवार को क्रिकेट क्लब ढोलबज्जा में डी टीम के ग्यारह क्रिकेट खिलाड़ियों को ड्रेस देकर सम्मानित किया. जिप नंदनी सरकार ने कहा कि- खेल से स्वास्थ्य और मानसिक कौशल विकास के साथ-साथ आपसी सदभाव बढ़ता है. खेल जीवन का एक अहम हिस्सा है. खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के माध्यम से हीं गाँव, समाज और राष्ट्र का नाम रौशन करते हैं. इस अवसर पर भाजपा के प्रखंड महामंत्री शुभाशीष कुमार, जदयू नेता प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया सहित टीमों के अन्य खिलाड़ियों मौजूद थे.
















