Month: May 2025

303 गृह रक्षक उम्मीवार चिकित्सीय जांच में फिट और दैनिक रूप से सफल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिला में गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन के लिए शुक्रवार को शारीरिक दक्षता की जाँच परीक्षा में 1400 उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था। जिनमें से कुल 1055 उम्मीदवार परीक्षा में सम्मलित हुए। 1600 मीटर की दौड़ में इनमें से 359 उम्मीदवार सफल हुए। 359 उम्मीदवारों की उँचाई एवं सीना की माप की गई। उँचाई एवं सीना के निर्धारित मापदंड पूरा नहीं करने के कारण 18 उम्मीदवार असफल घोषित किये गये। इस प्रकार शुक्रवार को उँची कूद, लंबी कूद और गोला फेक की परीक्षा में कुल 341 उम्मीरवारों ने भाग लिये। जिसमें 38 उम्मीदवार चिकित्सीय परीक्षा में अनफिट/असफल हो गये एवं 303 उम्मीवार चिकित्सीय जाँच में फिट और दैनिक रूप से सफल घोषित किये गये। DESK2025

संकुल स्तरीय मशाल खेल में चयनित खिलाड़ी को मेडल और प्रमाण पत्र का वितरण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत संकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय किसनिचक में मशाल खेल के अंतर्गत कबड्डी, एथलेटिक्स, साइक्लिंग, फुटबॉल, वॉलीबॉल खेल में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को मेडल, टीशर्ट और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया जिसमें समन्वयक अनिल मंडल ने कहा कि जो बच्चे संकुल स्तरीय मशाल खेल में चयनित हुए है उन्हें गर्मी छुट्टी के बाद प्रखंड स्तरीय मशाल खेल में भाग लेना है। वही कार्यक्रम के सफल संचालन में हरि ओम, प्रीतम कुमार, सर्वोत्तम कुमार शर्मा, अंकज मंडल, चैतन्या कुमारी, रविशंकर, इंजमामुल हक, रीना कुमारी, रिंकी आनंद, उमाकांत सहित संकुल के अन्य शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थित रहे। DESK2025

प्रधानमंत्री को धमकी देने वाला गिरफ्तार, चाचा को फंसाने की थी साजिश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हैरानी की बात यह है कि युवक ने यह धमकी किसी व्यक्तिगत रंजिश के चलते दी थी — और वह भी अपने ही चाचा को फंसाने के लिए। गिरफ्तार आरोपी समीर कुमार रंजन, महेशी गांव का निवासी है। समीर पर आरोप है कि उसने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के दौरान जान से मारने की धमकी दी। जांच के दौरान समीर ने पुलिस को बताया कि उसका मकसद अपने चाचा मंटू चौधरी को झूठे मामले में फंसाना था। इसके लिए समीर ने अपने चाचा के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया […]

नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में 2 जून से 6 जून तक होगा समर कैंप का होगा आयोजन || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के गोसाईगांव, 14 नंबर तेतरी रोड स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर समर कैंप का आयोजन होने जा रहा है। यह विशेष कैंप 2 जून से 6 जून तक आयोजित होगा जिसमें विद्यार्थियों के रचनात्मक, मानसिक और शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा इसकी तैयारियाँ जोर-शोर से की जा रही हैं, और छात्रों में इसे लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस समर कैंप में योग, चित्रकला, नृत्य, संगीत, खेलकूद, नाट्यकला और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी कई गतिविधियाँ और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना, उन्हें आत्मविश्वास से भरना और अवकाश के समय को सीखने और आनंद […]

गंगा दियारा स्थित शहजादपुर पंचायत के बिशनपुर में बनेगा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बिहपुर विधायक को भेजा पत्र भागलपुर। नारायणपुर प्रखंड के गंगा दियारा स्थित शहजादपुर पंचायत के बिशनपुर में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा। इसको लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बिहपुर विधानसभा भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र को पत्र भेजा है। विधायक श्री शैलेंद्र ने इस दिशा में त्वरित संज्ञान लेने व जरूरी अग्रतर कार्रवाई शुरू कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया है। जिसमें कहा गया है कि जनहित में स्वास्थ्य लाभ सुलभ कराने हेतू बिहार के राज्यपाल के नाम से पंजीकृत दानित्त भू-खंड पर एक नव अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराने से संबंधित पत्र प्राप्त हुआ। इस दिशा में अग्रेतर कार्रवाई हेतू पत्र […]

282 उम्मीवार चिकित्सीय जाँच में फिट और दैनिक रूप से सफल घोषित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। जिला में गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन के लिए 2 मई 2025 को शारीरिक दक्षता की जाँच परीक्षा में 1400 उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था। जिनमे से कुल 1053 उम्मीदवार परीक्षा में सम्मलित हुए। 1600 गीटर की दौड़ में इनमें से 327 उम्मीदवार सफल हुए। 327 उम्मीदवारों के उँचाई एवं सीना की माप की गई। उँचाई एवं सीना के निर्धारित मापदंड पूरा नहीं करने के कारण 17 उम्मीदवार असफल घोषित किये गये। इस प्रकार 29 मई 2025 को उँची कूद, लंबी कूद और गोला फेक की परीक्षा में कुल 310 उम्मीदवारों ने भाग लिये। जिसमें 28 उम्मीदवार चिकित्सीय परीक्षा में अनफिट, असफल हो गये एवं 282 उम्मीवार चिकित्सीय जाँच में फिट और दैनिक रूप से सफल घोषित […]

इस्माइलपुर में बबुल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव: इलाके में सनसनी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पाया नंबर एक के नीचे बबुल के पेड़ से एक युवक का शव लटकता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना इस्माइलपुर थाना की पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान 25 वर्षीय बीरबल कुमार के रूप में हुई, जो राघोपुर थाना के शंकरपुर निवासी सेवानिवृत आर्मी जवान अजय कुमार उर्फ दरोगी मंडल का पुत्र है। पुलिस ने बताया कि शव के पास मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। […]

नवगछिया स्टेशन के पास जमीन विवाद को लेकर युवक की पिटाई, गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया स्टेशन के पास स्थित खरीक अंचलाधिकारी आवास के सामने बुधवार को जमीन विवाद को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस घटना में खरीक थाना क्षेत्र के मिरजाफरी गांव निवासी विजय राय के पुत्र राज कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार विजय राय ने बताया कि उन्होंने जमीन के दाखिल खारिज को लेकर खरीक सीओ के पास आवेदन दिया था। उसी सिलसिले में उनका बेटा राज कुमार राय सीओ से मिलने उनके आवास गया था। जैसे ही वह सीओ आवास के सामने पहुंचा, गांव के ही राजेश राय, विशाल उर्फ बमबम राय समेत पांच लोगों ने उस पर हमला कर दिया। घायल राज कुमार राय ने किसी तरह परिजनों […]

नवगछिया में साइकिल और बाइक की टक्कर, तीन घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

दो गंभीर अवस्था में मायागंज रेफर नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर के पास फोरलेन पर गुरुवार को बाइक और साइकिल के बीच हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब साइकिल सवार पति-पत्नी अपने ससुराल से घर लौट रहे थे। घायलों में खरीक थाना क्षेत्र के लोकमानपुर निवासी हरनी सिंह के पुत्र मांगन सिंह, उनकी पत्नी मंगली देवी और बाइक सवार साहू परवत्ता निवासी दिवाकर मंडल का पुत्र सौरव कुमार शामिल हैं। मांगन सिंह अपनी पत्नी मंगली देवी को लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे श्रीपुर के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण साइकिल सवार दंपती […]