Month: May 2025

Noimg

एनएच 31 पर अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई, बाल बाल बचे बाइक सवार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 (एनएच-31) पर नवगछिया के मकनपुर चौक अनुमंडल पदाधिकारी के आवास के ठीक सामने गुरुवार को एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में ठीक पीछे से आ रहे बाइक सवार अमरदीप ठाकुर की सतर्कता और धीमी गति के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक को चलाते समय झपकी आ गई थी। जैसे ही वाहन चौराहे पर लगे ब्रेकर के पास पहुँचा, चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी अचानक यू-टर्न लेते हुए सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। पिकअप नवगछिया से पूर्णिया की ओर जा रही थी। इस दौरान बाइक से आ रहे अमरदीप ठाकुर, पिता- दयानंद ठाकुर, साकिन- कुमादपुर, थाना रंगरा चौक, […]

कोलकाता ओपन पिकलबॉल टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम घोषित, 30 मई से होगी प्रतियोगिता ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : न्यू अलीपुर (कोलकाता) में 30 मई से 01 जून 2025 तक आयोजित होने जा रही कोलकाता ओपन पिकलबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार पिकलबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस संबंध में बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षा विभाग के अवर सचिव अमोद मिश्रा, बिहार पिकलबॉल संघ के वरीय उपाध्यक्ष गौरी शंकर तथा कोषाध्यक्ष आनंद सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं। घोषित बिहार टीम इस प्रकार […]

मकई व्यवसायी से 10 लाख की लूट का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र में 16 मई को हुई 10 लाख रुपये की बड़ी लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में संलिप्त एक शातिर अपराधी को अवैध हथियार, नगद राशि और लूटा गया थैला सहित गिरफ्तार किया गया है। अपराधी ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है। गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 मई 2025 को नवगछिया थाना अंतर्गत गुदरिया स्थान के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर मकई व्यवसायी आनंद सिंह से 10 लाख 10 हजार रुपये लूट लिए थे । इस घटना को लेकर नवगछिया थाना में कांड […]

मोटेशन पर रोक लगाने को लेकर महिला ने अंचलाधिकारी को दिया आवेदन, जमीन विवाद में देवर पर लगाया गंभीर आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया वार्ड संख्या 14 निवासी मसो रेणु देवी, पति स्व. जितेंद्र पासवान उर्फ सीताराम ने नारायणपुर अंचलाधिकारी को आवेदन देकर अपने देवर पर गुपचुप तरीके से जमीन का केबाला कराने और हिस्सेदारी से वंचित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता रेणु देवी ने आवेदन में लिखा है कि वर्ष 2018 में उनके पति की गंभीर बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। इसके बाद ससुर दरोगी पासवान के पेंशन पर पूरा परिवार निर्भर था। वर्ष 2022 में ससुर की भी मृत्यु हो गई, लेकिन अब तक पारिवारिक जमीन का कोई विधिवत बंटवारा नहीं हुआ है। आरोप है कि देवर सुनील पासवान उर्फ बूटन पासवान, पिता स्व. दरोगी पासवान ने खाता संख्या 1266, खसरा संख्या 2352, […]

Noimg

हाईवा की टक्कर से जुगाड़ गाड़ी चालक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ ||GS NEWS

नवगछियाDESK20250

भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुआ पुल नदी के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा वाहन ने एक जुगाड़ गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जुगाड़ गाड़ी चला रहे रवि कुमार, जो पवय गांव के निवासी थे, गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रवि कुमार को असरगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रवि कुमार अपने पीछे चार छोटे बच्चे और पत्नी को छोड़ गए हैं। […]

भागलपुर में SBI का कैश ट्रक बना लापरवाही का प्रतीक, खड़ी कार में मारी टक्कर – पुलिस ने दिलाया मुआवज़ा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में सोमवार को एसबीआई का कैश लेकर आ रहा एक ट्रक लापरवाही से चलाते हुए एक खड़ी कार में जा टकराया। यह घटना SM कॉलेज रोड स्थित SBI मेन ब्रांच के पास घटी, जहां कार सामान्य रूप से सड़क किनारे खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज़ रफ्तार में था और चालक ने नियंत्रण खोते हुए कार में सीधे टक्कर मार दी। जब कार मालिक ने विरोध किया और जवाब मांगा, तो ट्रक चालक ने बदसलूकी करते हुए कहा, “बैंक का रुपया आया है, हटो यहां से।” शिकायत पर तुरंत पहुंची पुलिस कार मालिक ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोक लिया और ड्राइवर से मुआवज़ा देने […]

Noimg

कुंभ मेले में बिछड़ने के दो महीने बाद हैम रेडियो की मदद से परिवार से मिले 83 वर्षीय वकील मंडल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर: कुंभ मेले में अपने साथियों से बिछड़ने के दो महीने बाद, 83 वर्षीय वकील मंडल आखिरकार अपने परिवार से मिल पाए — और यह संभव हो सका हैम रेडियो क्लब की कोशिशों से। भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलकुलिया सैदपुरा गांव के निवासी वकील मंडल, दो महीने पहले अपने गांव के कुछ लोगों के साथ कुंभ स्नान के लिए गए थे। वहां भीड़-भाड़ और अफरा-तफरी के बीच वे अपने साथियों से अलग हो गए और भटकते हुए गलती से एक गलत ट्रेन में सवार होकर पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के श्रीरामपुर पहुंच गए। वकील मंडल के पास न मोबाइल था, न कोई संपर्क सूत्र। वे श्रीरामपुर की सड़कों पर भटकते रहे, भूखे-प्यासे और बेहद कमजोर हालत […]

आत्मा की शाषी परिषद की हुई बैठक ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष आत्मा भागलपुर की अध्यक्षता में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), भागलपुर के शाषी परिषद की बैठक आहूत की गई। जिसमें प्रेम शंकर प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा, भागलपुर प्रभात कुमार सिंह, उप परियोजना निदेशक आत्मा, भागलपुर, जिला पशुपालन पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी, उद्यान पदाधिकारी, सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, भागलपुर, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक यूको बैंक भागलपुर, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र, सबौर, भागलपुर एवं सहायक निदेशक, रेशम उद्योग विभाग भागलपुर ने भाग लिया। उप परियोजना निदेशक, आत्मा, भागलपुर के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में संपादित कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया। उप विकास आयुक्त सह उपाध्यक्ष आत्मा भागलपुर के द्वारा 24 […]

Noimg

15 जून से चलेगा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के 62 गांव में चलेगा अभियान भागलपुर। केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आदिवासी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की गई है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य जनजातीय बहुल गाँवों और आकांक्षी जिलों में जनजातीय परिवारों के लिए परिपूर्णता कवरेज अपना कर जनजातीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना तथा उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनका लाभ दिलवाना है। इस अभियान को लेकर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने बताया कि भागलपुर जिले में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के सफल संचालन एवं आम लोगों के बीच जागरूकता को लेकर […]

Noimg

पाँचवीं बार निर्विरोध चुने गए प्रमोद चौबे, गोपालपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष पद पर फिर से काबिज ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: राजद के गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव गुरुवार को बाबू टोला, कमला कुंड पंचायत में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में प्रमोद चौबे को पाँचवीं बार लगातार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया, जो कि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह और विश्वास का प्रतीक बना। चुनाव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चक्रपाणी हिमांशु उपस्थित रहे, जबकि निर्वाचन पदाधिकारी की भूमिका मनोज कुमार मंडल ने निभाई। इस मौके पर राजद के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता जैसे अलखनिरंजन पासवान, संजय मंडल, अशोक यादव, अमर यादव, कपिल देव मंडल, मो. आज़ाद, अमरिष रजक, मंटू पासवान, मानस हरिजन, दिनेश यादव, सुबोध यादव, हिमांशु यादव, बबलू यादव, गौरीशंकर यादव सहित अन्य सम्मानित सदस्य शामिल हुए। सभी पंचायतों […]