Month: May 2025

Noimg

किलकारी पटना में 1 जून से निशुल्क ग्रीष्मकालीन बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

8 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर, राज्यस्तरीय कोच देंगे प्रशिक्षण पटना। किलकारी बिहार बाल भवन, सैदपुर के तत्वावधान में 1 जून से 7 जून तक 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक व बालिकाओं के लिए निशुल्क ग्रीष्मकालीन बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर (भाग-1) का आयोजन किया जाएगा। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर सुबह 6:00 से 8:30 बजे और अपराह्न 3:30 से 6:00 बजे तक दो पालियों में चलेगा। शिविर के सफल संचालन हेतु पटना के 34 विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से प्रशिक्षण व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। शिविर में भाग लेने के लिए पहले दिन पंजीकरण अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण […]

भवानीपुर में पारिवारिक जमीन विवाद: भाई-भाभी पर जालसाजी का आरोप, केस दर्ज ||GS NEWS

नवगछियानाथनगरबिहारभागलपुरDESK20250

जमीन और घर बेचने, बेदखल करने का आरोप; पुलिस कर रही जांच नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर चकरामी गांव निवासी स्व. दयानंद मालाकार के पुत्र सुजीत कुमार मालाकार ने अपने भाई दीपक कुमार मालाकार और उनकी पत्नी खुशबू कुमारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों ने जालसाजी कर पुश्तैनी जमीन और मकान बेच डाला और उन्हें उनके हिस्से से बेदखल करने की कोशिश की। वादी सुजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि विवादित जमीन उनकी दादी स्व. कौशल्या देवी के नाम पर दर्ज है और अभी तक परिवार के चारों भाइयों के बीच कोई लिखित बंटवारा नहीं हुआ है। सभी सदस्य अपने-अपने मकानों में रह रहे थे, लेकिन […]

इस्माइलपुर पुलिस ने हथियार के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

आपसी विवाद में कर रहा था मारपीट और गाली-गलौज, ग्रामीणों की मदद से दबोचा गया नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार सुबह पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी अभिषेक कुमार उर्फ पालो पोद्दार के रूप में हुई है। 27 मई की सुबह करीब 8 बजे इस्माइलपुर थाना को सूचना मिली कि लक्ष्मीपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक हथियार के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आरोपित को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार भी […]

राजद प्रखंड अध्यक्ष पद पर लड्डू दास निर्विरोध निर्वाचित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

इमाइलपुर प्रखंड में लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न हुआ संगठनात्मक चुनाव नवगछिया के इमाइलपुर प्रखंड के अनुसूचित जाति भिट्ठा टोला में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में सम्पन्न हुआ। प्रखंड चुनाव प्रभारी मो. मोइउद्दीन और सह प्रभारी कपिलदेव मंडल की उपस्थिति में लड्डू दास को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। लड्डू दास के नाम का प्रस्ताव इमाइलपुर प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्षों द्वारा रखा गया, जिसे उपस्थित डेलिगेट्स और कार्यकर्ताओं ने ध्वनिमत से पारित किया। इसके बाद प्रखंड चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी ने उन्हें औपचारिक रूप से प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया। इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, संजय मंडल, मनोज मंडल, सुजीत मंडल, बबलू यादव समेत सभी पंचायत अध्यक्ष और […]

आवारा कुत्तों का आतंक: एक ही दिन में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी, मासूम बच्चा भागलपुर रेफर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में सोमवार को आवारा कुत्तों ने आतंक मचा दिया। चकरामी, मनोहरपुर, रायपुर, नगरपारा, भवानीपुर और आशाटोल गांवों में आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया गया। सबसे गंभीर रूप से घायल चकरामी निवासी रूपेश कुमार का आठ वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है। शनिवार को भी नारायणपुर निवासी मदीना खातून की बकरी को आवारा कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया था। बकरी का इलाज कराने वह पशु चिकित्सालय के बजाय सीएचसी नारायणपुर पहुंच गई थीं। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में किया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि डॉग बाइट्स के मामलों […]

नरकटिया में श्रीमद्भागवत महापुराण का भव्य समापन, मांगन बाबा ने श्रीकृष्ण की लीलाओं से कराया भाव-विभोर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहपुर प्रखंड के नरकटिया गांव में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य समापन मंगलवार को हुआ। इस मौके पर कथाव्यास वैष्णव पुरुषोत्तम रामानुज दास (मांगन बाबा) ने श्रीकृष्ण की अनुपम लीलाओं का दिव्य वर्णन करते हुए कहा कि यह कथा भक्तों के हृदय में भक्ति और प्रेम की भावना जाग्रत करती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुदामा चरित्र से मित्रता की मर्यादा, परीक्षित मोक्ष प्रसंग से मोक्ष का मार्ग और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जीवन को धर्म, प्रेम और भक्ति से जोड़ती है। बाल्य लीलाओं जैसे पूतना वध, शकटासुर वध, माखन चोरी, गौचारण, रुक्मिणी विवाह, 16,108 विवाह प्रसंग, द्वारिका लीला, शुकदेव विदाई व सम्राट परीक्षित महाप्रयाण जैसे प्रसंगों का विस्तृत वर्णन कर श्रद्धालुओं को […]

नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया भावपूर्ण स्मरण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। मंगलवार को बिहपुर कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उनके जीवन दर्शन व कृतित्व को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इरफान आलम ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवशंकर चौधरी ने किया। सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रखंड अध्यक्ष आलम ने नेहरू जी के विचारों को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक और प्रेरक बताया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने देश की नींव को मजबूत करने के लिए जो योगदान दिया, वह आज भी मार्गदर्शक है। […]

ऋण न चुकाने पर मेरार्स टोनी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर के खिलाफ जारी हुआ बॉडी वारंट ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मिरजानहाट शाखा द्वारा दायर सर्टिफिकेट केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय कुन्दन कुमार (अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन) सह नीलामपत्र पदाधिकारी, भागलपुर ने टोनी कुमार के विरुद्ध बॉडी वारंट जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोनी कुमार (प्रोपराइटर – मेरार्स टोनी ट्रेडर्स), पिता बासुकी गुप्ता, निवासी महावीर मार्केट (शिवा इंटरनेशनल होटल के पास), दर्शन साह लेन, थाना बबरगंज, भागलपुर पर कुल 11,51,495.61 रुपये का बकाया बकाया है। यह राशि बैंक द्वारा वसूली योग्य मानते हुए सर्टिफिकेट केस संख्या 74/2022-23 के अंतर्गत न्यायालय में दर्ज कराई गई थी। टोनी कुमार द्वारा न तो राशि का भुगतान किया गया और न ही इसकी कोई रसीद प्रस्तुत की गई, जिस कारण न्यायालय ने थाना प्रभारी, बबरगंज को […]

Noimg

बिहपुर और खरीक में बनेगा नया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, ग्रामीणों को मिलेगा स्वास्थ्य सुविधा का लाभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : एनडीए द्वारा आयोजित खरीक बूथ सशक्तिकरण विजय अभियान सह कार्यशाला के दौरान क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने बड़ी घोषणा की। मंगलवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। विधायक ने बताया कि जल्द ही मिलकी, मीराचक, लत्तीपुर, गौरीपुर, सिंहकुंड, खैरपुर और नारायणपुर प्रखंड के जयपुर चुहड़ पश्चिम पंचायत में नया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किया जाएगा। इन केंद्रों से स्थानीय ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए रतन मंडल ने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए […]

विदेशी शराब की तस्करी में एक गिरफ्तार, भागलपुर में 612 बोतलें बरामद ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर: जिले में शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सनहोला मोड़ स्थित पुलिस चेक पोस्ट का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर टाउन थाना क्षेत्र की गश्ती पुलिस ने विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस ने देवघर से भागलपुर लाई जा रही शराब की खेप को रोकने के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया, जिसकी जांच करने पर उसमें 10 कार्टन विदेशी शराब मिली, जिनमें कुल 612 बोतलें (216 लीटर) शराब भरी हुई थीं। पुलिस ने मौके से वाहन चालक और मालिक मनोज कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवघर निवासी मनोज कुमार अग्रवाल (पिता दामोदर […]