Month: May 2025

Noimg

चार साल के बेटे संग मां को जेल भेजा गया: रेणु कुशवाहा ने पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, शराबबंदी को बताया विफल ||GS NEWS

बिहारDESK20250

भागलपुर: बिहार सरकार की पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद रेणु कुशवाहा ने भागलपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य की शराबबंदी नीति और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी को पूरी तरह असफल बताते हुए कहा कि राज्य में शराब माफिया बेलगाम हो चुके हैं और पुलिस की मिलीभगत से अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। रेणु कुशवाहा ने भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र की एक घटना का हवाला देते हुए बताया कि सिकंदरपुर निवासी राजकुमार रंजन को पकड़ने गई पुलिस को उसके घर से कुछ शराब की बोतलें मिलीं, लेकिन वह फरार मिला। इसके बावजूद पुलिस ने उसकी पत्नी नंदिनी सत्यपति और महज चार साल के बेटे हर्ष को गिरफ्तार कर लिया। […]

Noimg

बिहार में कृषि वैज्ञानिकों ने विकसित की सीड लेस ‘बेदाना’ लीची, शाही लीची से भी बड़ी और रसीली ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बिहार की धरती एक बार फिर कृषि क्षेत्र में इतिहास रचने जा रही है। देश में लीची उत्पादन में 50% से अधिक हिस्सेदारी रखने वाले बिहार ने अब एक नया मुकाम हासिल किया है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बिना बीज वाली सीड लेस ‘बेदाना’ लीची का सफलतापूर्वक उत्पादन किया है। इस नई किस्म की लीची की खासियत है कि इसका आकार शाही लीची से बड़ा है और इसमें गूदा (पल्प) भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका बीज बेहद छोटा होता है, जिससे इसे खाना अधिक सुविधाजनक हो जाता है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय ने भारत […]

Noimg

भागलपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा: चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति रामचंद्र तूरी ने बताया कि उसकी पत्नी बिना देवी का टिंकू चौधरी नामक युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। टिंकू, छोटी साहेबगंज का निवासी है और पहले भी इस मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद हो चुका था। हालांकि, मोहल्लेवालों की समझाइश के बाद मामला शांत कर दिया गया था और पत्नी ने वादा किया था कि वह दोबारा टिंकू से संपर्क नहीं करेगी। रामचंद्र के अनुसार, पत्नी ने अपने वादे को तोड़ते हुए टिंकू से संपर्क जारी रखा और मौका मिलते ही उसके साथ फरार हो गई। […]

Noimg

राजस्व विभाग की लापरवाही पर कसेगा शिकंजा, खराब प्रदर्शन पर होगी सख्त कार्रवाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक में भागलपुर जिले का राजस्व विभाग प्रदर्शन के मामले में अन्य जिलों की तुलना में काफी पिछड़ा पाया गया। दाखिल-खारिज वाद निस्तारण, परिमार्जन, और अभियान बसेरा जैसे प्रमुख कार्यों में जिले की स्थिति अत्यंत निराशाजनक रही। बैठक के बाद जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने राजस्व विभाग की अंचलवार व हल्कावार गहन समीक्षा की। अपर समाहर्ता दिनेश राम ने बताया कि 7 मई से राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही यह भी सामने आया कि कई कर्मचारी दाखिल-खारिज से संबंधित मामलों को बिना पर्याप्त जांच के रद्द कर रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को जल्द लौटने का अल्टीमेटम […]

Noimg

मत्स्य पालन में तरक्की का सुनहरा मौका ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

एसएचजीएस, छोटे उ‌द्यमों, समितियों और मत्स्य किसान संगठनों को 35% तक प्रर्दशन अनुदान (परफॉर्मेंस ग्रांट) एनएफडीपी पोर्टल (nfdp.dof.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करें और लाभ पाएं भागलपुर। एसएचजीएस, छोटे उ‌द्यमों, समितियों और मत्स्य किसान संगठनों को 35% तक प्रर्दशन अनुदान प्रोत्साहन के रूप में दिया जा रहा है। एनएफडीपी पोर्टल (nfdp.dof.gov.in) पर शीघ्र रजिस्ट्रेशन कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृ‌द्धि सह योजना (PM-MKSSY) के तहत, निवेश का 35% या अधिकतम 2 करोड़ रूपए तक का प्रर्दशन अनुदान परफॉर्मेंस ग्रांट)/प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर किया जा सकता है। इस अनुदान का उद्देश्य मत्स्य उत्पादन, प्रोसेसिंग और गुणवता सुधार को बढ़ावा देना है, जिससे रोजगार और आय दोनों में वृ‌द्धि हो सके। NFDP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर, अपने प्रोजेक्ट की […]

Noimg

ट्रक ओवरटेक में भिड़ंत: भगवान पेट्रोल पंप के पास तीन ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक चालक घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर भगवान पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक जोरदार ट्रक टक्कर हुई। जानकारी के अनुसार कटिहार से मुंगेर जा रही दुग्ध से भरी खाली ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी। इसी बीच गुवाहाटी से पटना जा रही नारियल लदी ट्रक और बनारस से पूर्णिया जा रही बिसलरी पानी की बोतलें लदी ट्रक के बीच ओवरटेक के दौरान जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में नारियल लदे ट्रक के चालक, यूपी के सुल्तानपुर निवासी अरुण वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। पानी लदे ट्रक के चालक चंद्रदेव यादव ने बताया कि वे बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ट्रक की डीजल टंकी फट गई, जिससे डीजल सड़क पर […]

धर्मचंद भगत का बिहार योगा टीम में चयन, राष्ट्रीय फेडरेशन कप में प्रतिभाग करेंगे ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय फेडरेशन कप योगा खेल प्रतियोगिता के लिए नवगछिया योगा अकादमी के खिलाड़ी धर्मचंद भगत का बिहार योगा टीम में चयन हुआ है। जिले के संयोजक एवं कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि यह प्रतियोगिता जुलाई माह में आयोजित की जाएगी। धर्मचंद भगत ने पिछले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर छठा स्थान प्राप्त किया था, जिसके बाद उन्हें इस बार बिहार टीम में शामिल किया गया है। उनके चयन पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, संरक्षक आरपी राकेश, सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक रामकुमार साहू, ताइक्वांडो कोच जेम्स, मोनी कुमारी, संजय सिंह मो नाजिम, कंचन सिंह, रवि शंकर भगत, मुकेश सक्सेना, अशोक सिंह, अखिलेश पांडे, राजेश कुमार राजू […]

नवगछिया में एटीएम फंसे मक्का व्यवसायी के खाते से एक लाख रुपये की ठगी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के मोरसंडा निवासी मक्का व्यवसायी अरुण कुमार के साथ नवगछिया में एटीएम मशीन में एटीएम फंसने के बाद एक लाख रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित अरुण कुमार ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। अरुण कुमार ने बताया कि वे मकई की खरीद-फरोख्त करते हैं और 24 मई को कुछ काम से नवगछिया आए थे। नवगछिया जीरोमाइल स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 50,000 रुपये निकालने गए, लेकिन पैसे नहीं निकले और उनका एटीएम मशीन में फंस गया। उन्होंने वहां तैनात गार्ड के मोबाइल नंबर 7260884759 पर कॉल की, तो गार्ड ने कहा कि स्टेट बैंक जाकर गार्ड लेकर आएं, वह एटीएम मशीन से कार्ड […]

नवगछिया में छह दिवसीय मंजूषा समर कैंप का होगा आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया में बुधवार से छह दिवसीय मंजूषा समर कैंप का आयोजन मंजूषा प्रशिक्षण केंद्र एवं बिहुला विषहरी पूजा समिति के तत्वावधान में किया जाएगा। समिति के संयोजक मुकेश राणा ने बताया कि इस कैंप में बच्चों को मंजूषा पेंटिंग का प्रशिक्षण मंजूषा कलाकार अश्विनी आनंद और खुशी श्री द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा, इस समर कैंप के दौरान बच्चों के बौद्धिक विकास पर भी परिचर्चा आयोजित की जाएगी। DESK2025

बेरोजगार सौरभ सिंह को साढ़े चार करोड़ के ट्रांजैक्शन पर 54 लाख रुपये की पेनल्टी, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के धरहरा निवासी बेरोजगार सौरभ सिंह को आयकर विभाग ने साढ़े चार करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन के मामले में 54 लाख रुपये की पेनल्टी का नोटिस भेजा है। सौरभ ने बताया कि वे भागलपुर स्थित एसआईएस कंपनी में 2011 से 2014 तक महीने के 15 हजार रुपये वेतन पर नौकरी करते थे। उनका कार्य बैंक से पैसे निकाल कर एटीएम में लोड करने का था। उनका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक में था। सौरभ ने बताया कि कंपनी के खाते से बैंक से रकम निकाली जाती थी और उस दौरान कर्मचारियों से पैन कार्ड भी लिए जाते थे। वर्ष 2014 में नौकरी छोड़ने के बाद से वे घर पर खेती करते हैं। उनके पास […]