Month: May 2025

गोलीबारी कांड के आरोपी गिरफ्तार GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 24 फरवरी 2025 को गोपालपुर थानांतर्गत ग्राम गोसाई गॉव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना घटित हुई। इस संबंध में वादी रोहित कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर गोपालपुर थाना कांड संख्या 62/25, धारा- 126 (2)/115(2)/352/351 (2)/109/3 (5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज करते हुए घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया था। कांड अनुसंधान के क्रम में पूर्व में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा अन्य के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में रविवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाई गाँव निवासी कमलेश झा पिता स्व दयानंद झा को गिरफ्तार कर न्यायिक […]

लूट कांड के आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 23 नवंबर 2022 को वादी ऋषिकांत कुमार के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि कोरचक्का फूलौत से नयाटोला नवगछिया आने के क्रम में विषहरि स्थान मंदिर के समीप 01 मोटरसाईकिल पर सवार 03 अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर इनका मोटरसाईकिल एवं मोबाईल लूट लिया गया था। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या 362/22, धारा- 392 / 394 भादवि दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।अनुसंधान के क्रम में तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान कर कांड में लूटी गई मोटरसाईकिल एवं मोबाईल को बरामद किया गया था तथा कांड में फरार चल रहे अपराधकर्मियों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में रविवार को कांड में संलिप्त अपराधकर्मी मधेपुरा जिला के फुलौत थाना क्षेत्र के बड़ीखाल […]

Noimg

कांग्रेस पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक में उठीं महत्वपूर्ण मांगें, संगठन को मजबूत करने के दिए दिशा-निर्देश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहपुर कांग्रेस भवन में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्रखंड स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भागलपुर जिलाध्यक्ष इंजीनियर परवेज जमाल और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला कॉर्डिनेटर राहुल पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वरीय कांग्रेसी छेदी सिंह और अशोक गोस्वामी सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उतारने की मांग जोर-शोर से की। साथ ही कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार और अन्य नेताओं ने नवगछिया को कांग्रेस जिला संगठन का दर्जा देने की भी मांग की, क्योंकि वर्तमान में नवगछिया ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहाँ अन्य सभी पार्टियों का जिला संगठन सक्रिय है। इस दौरान बिहपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व जन अधिकार […]

Noimg

धार्मिक श्रद्धा और भक्ति का उत्सव: महर्षि दल बहादुर जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के रंगरा स्थित भवानीपुर में सोमवार को महर्षि दल बहादुर जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपेंद्र प्रसाद पोद्दार के आवास पर किया गया, जिसमें महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट, भागलपुर से स्वामी विद्यानंद जी महाराज, प्रसिद्ध भजन गायक फुल बाबा और महात्मा आलोक बाबा सहित कई संतगण उपस्थित रहे। स्वामी विद्यानंद जी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि संतमत परंपरा में महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के अनेक तपस्वी शिष्य हुए हैं, जिनमें महर्षि दल बहादुर जी महाराज का स्थान अत्यंत ऊँचा है। नेपाल के मोरंग जिले में जन्मे दल बहादुर जी महाराज पहले पुलिस सेवा में थे। लेकिन गुरु भक्ति और साधना की ओर प्रेरित होकर उन्होंने […]

Noimg

नवगछिया में आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु विशेष अभियान का शुभारंभ, 12 स्थानों पर उपलब्ध रहेंगी सेवाएं ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत नगर परिषद, नवगछिया के सौजन्य से एक विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिहारी धर्मशाला (नवगछिया बाजार) में आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर नगर परिषद, नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, पार्षद मुन्ना भगत, मुकेश राणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु नगर परिषद द्वारा 25 मई से ही वाद्य प्रसार यंत्रों के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में प्रचार कार्य आरंभ कर दिया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने जानकारी दी कि 27 एवं 28 मई को बिहारी धर्मशाला के अतिरिक्त […]

Noimg

जिले में जीविका का बड़ा विस्तार: एक माह में बने 390 नए स्वयं सहायता समूह, 5,455 परिवारों को जोड़ा गया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर।ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छूटे हुए गरीब परिवारों को जीविका स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पिछले एक माह में जिले में 390 नए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है, जिससे कुल 5,455 परिवारों को जोड़ा गया है। खासतौर पर महादलित टोले में भी यह पहल की गई, जहां 953 छूटे हुए परिवारों को समूहों से जोड़ा गया। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सुनिर्मल गरेन ने बताया कि राज्य कार्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत जन वितरण प्रणाली से जुड़े सभी परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने की योजना है। इसके लिए ग्राम संगठन स्तर पर सर्वे कर छूटे हुए परिवारों को जोड़ा जा […]

Noimg

गृहरक्षक नामांकन की परीक्षा में 259 उम्मीदवार फिट और सफल घोषित, शारीरिक दक्षता में दिखाया दम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले में गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन को लेकर सोमवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 1047 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के लिए 1400 उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था। 1600 मीटर दौड़ परीक्षा में 339 अभ्यर्थी सफल हुए, जिनकी आगे की उँचाई और सीना मापी गई। निर्धारित मापदंड पूरा नहीं करने के कारण 28 अभ्यर्थी असफल घोषित किए गए। इसके बाद ऊँची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक की परीक्षा में कुल 311 उम्मीदवारों ने भाग लिया। इनमें से 52 अभ्यर्थी चिकित्सीय परीक्षण में अनफिट पाए गए। अंततः 259 अभ्यर्थी मेडिकल जांच में फिट और दैनिक रूप से सफल घोषित किए गए। 24 मई 2025 को आयोजित परीक्षा में कुल 62 अभ्यर्थियों में से 51 […]

Noimg

बिहपुर में भाजपा का बूथ सशक्तिकरण विजय अभियान कार्यशाला आयोजित, विधायक ने मनाया भारत की अर्थव्यवस्था में उछाल का जश्न ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में सोमवार को भाजपा द्वारा बूथ सशक्तिकरण विजय अभियान के तहत मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद तथा जिला संयोजक सुबोध सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। रविवार से ही नारायणपुर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीतियों पर चर्चा चल रही थी। विधायक शैलेंद्र ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, “इस अभियान की तैयारियों में संगठन की सोच, व्यवस्था की दृढ़ता और कार्यकर्ताओं की कर्मठता साफ नजर आती है।” कार्यशाला के दौरान देश के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उपलब्धि पर भी जश्न मनाया गया। विधायक ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर भारत की आर्थिक प्रगति का […]

जीवित पुत्र को मृत दिखाकर पिता ने छोटे बेटे के नाम कर दी सारी संपत्ति, 25 वर्षों से न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमर टोला निवासी और वर्तमान में आदमपुर स्थित नारायण रेसीडेंसी, नया बाजार में रह रहे मनोज कुमार न्याय के लिए एक वर्ष से अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। आरोप है कि उनके पिता कृष्णानंद कुमर ने उन्हें मृत घोषित कर सारा पुश्तैनी संपत्ति छोटे पुत्र मनीष कुमार के नाम कर दी है। पीड़ित मनोज कुमार ने राज्य मानवाधिकार आयोग, बिहार पटना, भागलपुर डीएम, एसएसपी, नवगछिया एसपी और स्थानीय थाना को आवेदन देकर खुद के जीवित होने के प्रमाण सौंपे हैं। मनोज ने अपने आवेदन में बताया कि वर्ष 1999 में उन्होंने प्रेम विवाह किया था, जिससे नाराज होकर उनके पिता ने उन्हें पत्नी सहित घर से निकाल दिया और जान […]

Noimg

पटना में आयोजित शिप प्रौद्योगिकी एग्जाम में भागलपुर के बच्चों का जलवा, 35 बच्चों ने जीते मेडल और ट्रॉफी ||GS NEWS

मस्तराम कश्यप की कलम सेDESK20250

भागलपुर : पटना में आयोजित राज्य स्तरीय शिप प्रौद्योगिकी एग्जाम में भागलपुर के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में पूरे बिहार से लगभग 1500 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें शिप प्रौद्योगिकी भागलपुर सेंटर के 51 छात्र भी शामिल थे। सेंटर हेड समीर रंजन ने बताया कि इन 51 छात्रों में से 35 ने ट्रॉफी, कप, मेडल और प्रशस्ति पत्र जीतकर सफलता का परचम लहराया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों की मानसिक गणना, स्मरण शक्ति, एकाग्रता और बौद्धिक विकास को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के अभिभावकों को शिप प्रौद्योगिकी के महत्व और इसके फायदों के बारे में […]