Month: May 2025

वट सावित्री व्रत पर उमड़ा सुहागिनों का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए किया व्रत और पूजा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर शहर की गलियों से लेकर गांवों तक आस्था की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। सैकड़ों की संख्या में सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार के साथ वटवृक्ष के नीचे एकत्रित हुईं। सुबह से ही बटवृक्षों के चारों ओर पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने डलिया में फल, मिठाई और पूजा सामग्री रखकर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनते हुए व्रत रखा। बांस के पंखे से पति को हवा झेलना, परिक्रमा करना और मौन रहकर पति की लंबी उम्र की कामना करना इस पर्व की विशेष पहचान है। व्रत कर रहीं पूनम सिंह ने कहा, “वट सावित्री सिर्फ एक व्रत नहीं, यह हमारी संस्कृति और पति के प्रति समर्पण का […]

Noimg

नगर आयुक्त डॉ. प्रीति का तबादला, अब जहानाबाद में संभालेंगी डीडीसी का पद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर नगर निगम की नगर आयुक्त डॉ. प्रीति का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब जहानाबाद में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके सम्मान में भागलपुर नगर निगम कार्यालय में एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और पार्षदगण उपस्थित रहे। समारोह में महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने डॉ. प्रीति को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रीति का कार्यकाल नगर निगम के लिए प्रेरणादायक और उल्लेखनीय रहा है। उनके नेतृत्व में कई योजनाओं और नगर विकास से जुड़े कार्यों में गति आई। इस मौके पर वार्ड पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल पासवान, पूर्व उपमहापौर डॉ. प्रीति शेखर, निगम पार्षद पंकज गुप्ता और […]

Noimg

इस्माइलपुर प्रखंड परिसर में खरीफ महाअभियान का आयोजन, सैकड़ों किसानों ने लिया भाग ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड परिसर में शारदीय खरीफ महाअभियान 2025 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल, प्रखंड उपप्रमुख सिकंदर मंडल, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार और प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदित्य कुमार ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव में बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. ममता कुमारी और अभिजीत घटक ने खरीफ फसलों से जुड़ी तकनीकी समस्याएं, कीट नियंत्रण और रोगों से बचाव पर विस्तृत जानकारी दी। किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए यह जानकारी काफी लाभकारी रही। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों […]

Noimg

जय वट सावित्री, जय वट सत्यवान! — मिथिलांचल में आस्था, परंपरा और प्रेम का संगम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : वट सावित्री व्रत, मिथिलांचल की सांस्कृतिक आत्मा में रचा-बसा एक ऐसा पर्व है, जो नारी शक्ति, प्रेम, और समर्पण की अनुपम मिसाल प्रस्तुत करता है। इस दिन सुहागन स्त्रियाँ वटवृक्ष की पूजा कर अपने पति की दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना करती हैं। एक श्रद्धालु महिला ने भावुक होते हुए बताया, “मैं लगातार 27 वर्षों से वट सावित्री पूजन करती आ रही हूं। पहले अपनी स्नेहमयी सासू माँ के साथ वटवृक्ष के नीचे जाती थी। आज भी उन्हीं की सीख और परंपरा को निभाते हुए मैं और मेरी देवरानी मिलकर पूजा करते हैं और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं।” इस वर्ष का व्रत और भी भावनात्मक बन गया जब उन्होंने अपने पति के साथ प्रेम और […]

Noimg

मसाढू में फिर दोहराने को है त्रासदी! कटावरोधी कार्य अधर में, मुआवजा से वंचित हैं पीड़ित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर ज़िले के सबौर प्रखंड के मसाढू गाँव में एक बार फिर गंगा के कहर का साया मंडरा रहा है। पिछले वर्ष जहाँ गंगा ने एक के बाद एक 45 से 50 मकानों को निगल लिया था, वही इलाका इस बार भी पूरी तरह असुरक्षित है क्योंकि अब तक वहाँ कोई भी कटावरोधी कार्य शुरू नहीं हुआ है। बारिश का मौसम नज़दीक आते ही गाँव के लोग दहशत में हैं। जिन लोगों ने अपने घर, ज़मीन और संपत्ति गँवाई थी, उन्हें अब तक केवल मुआवजा की स्वीकृति पत्र मिला है, लेकिन वास्तविक मुआवजा नहीं। विभागीय लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता ने इन लोगों को दोहरी मार दी है। गाँव के लोगों का कहना है कि जल संसाधन विभाग ने मसाढू को […]

Noimg

प्रकृति के प्राचीन प्रहरी कछुओं की वापसी: विश्व कछुआ दिवस पर 71 सॉफ्ट सेल कछुए छोड़े गए प्राकृतिक आवास में ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विश्व कछुआ दिवस के अवसर पर भागलपुर वन प्रमंडल द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए 71 सॉफ्ट सेल कछुओं को उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व वन प्रमंडल पदाधिकारी सुश्री श्वेता कुमारी ने किया। उन्होंने बताया कि कछुए धरती के सबसे पुराने जीवों में गिने जाते हैं और पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन में इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। श्वेता कुमारी ने बताया कि कछुए प्रदूषण के सूचक जीव होते हैं। इनका अस्तित्व लगभग 22 करोड़ वर्षों से बना हुआ है। कुछ कछुए 100 वर्ष से अधिक आयु तक जीवित रहते हैं। दुनिया का सबसे दीर्घायु कछुआ 190 वर्षों से अधिक जीवित रहा है। कछुए का खोल उसकी हड्डियों का हिस्सा होता […]

Noimg

सावित्री के साहस और समर्पण से मिला सत्यवान को नया जीवन: आचार्य अजय शुक्ल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का प्रमुख पर्व वट सावित्री व्रत और सोमवती अमावस्या इस वर्ष 26 मई को मनाई जाएगी। यह व्रत नारी शक्ति के त्याग, साहस और समर्पण का प्रतीक है, जिसमें सावित्री ने यमराज से अपने अल्पायु पति सत्यवान के प्राण वापस ले लिए। यह जानकारी देते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि यह व्रत हर वर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष अमावस्या तिथि 26 मई को दिन में 12 बजकर 11 मिनट से प्रारंभ होकर 27 मई की सुबह 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। इस दिन शोभन और अतिगण्ड योग का संयोग बन रहा है, जो व्रत और पूजन को विशेष फलदायक बनाता है। व्रत के […]

Noimg

बकरी को कुत्ते ने काटा, इलाज के लिए महिला पहुंच गई मानव अस्पताल ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। नारायणपुर गांव की एक वृद्ध महिला मदीना खातून, जो स्वर्गीय अलाउद्दीन की पत्नी हैं, एक बकरी को लेकर अस्पताल में इलाज कराने पहुंच गईं। महिला ने बताया कि उसकी बकरी को एक कुत्ते ने काट लिया है, इसलिए वह उसे इंजेक्शन दिलवाने के लिए सीएचसी नारायणपुर आई हैं। महिला की मासूमियत देखकर चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्यकर्मी हैरान रह गए। मदीना खातून बार-बार स्वास्थ्यकर्मियों से बकरी का इलाज करने का आग्रह करती रहीं। जब उन्हें बताया गया कि पशुओं का इलाज पशु अस्पताल में होता है, तो वह मायूस हो गईं और मासूमियत से पशु अस्पताल का पता पूछने लगीं। इस संबंध में पशु […]

Noimg

प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में होगा ‘क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0’ का आयोजन, 31 मई को ली जाएगी लिखित परीक्षा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

27 मई से वितरित होंगे एडमिट कार्ड नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में प्रतिभावान विद्यार्थियों की पहचान और प्रोत्साहन के उद्देश्य से जीएस न्यूज़ समाचारपत्र द्वारा आयोजित Creative Talent Hunt 2.0 प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन नवगछिया के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लिखित परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को एडमिट कार्ड 27 मई से विद्यालय कार्यालय में वितरित किए जाएंगे। अब तक लगभग 350 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण करा लिया है। विद्यार्थियों को उनकी कक्षा […]

गंगा दियारा में बिजली संकट: जदयू नेता रंजीत मंडल ने सुनी लोगों की समस्या, समाधान का दिया भरोसा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के गंगा दियारा क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर पंचायत के अमरी-विशनपुर गांव में शनिवार की रात जदयू नेता एवं बीस सूत्री कार्यक्रम के सदस्य रंजीत कुमार मंडल ने ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने पिछले पंद्रह दिनों से जारी बिजली कटौती की गंभीर समस्या से उन्हें अवगत कराया। ग्रामीण गौतम कुमार ऋषि ने बताया कि लगातार बिजली बाधित रहने से नल-जल योजना, बच्चों की पढ़ाई और बिजली से संचालित वाटर पंप ठप हो गए हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रंजीत मंडल ने कहा कि शहजादपुर व बैकठपुर दुधैला पंचायत को सुल्तानगंज के अकबरनगर फीडर के बजाय नजदीकी ग्रिड से जोड़ा जाना चाहिए, जिससे लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। उन्होंने बताया कि बिजली समस्या […]