Month: May 2025

दहेज को लेकर नवविवाहिता के साथ मारपीट, महिला थाना में दी शिकायत ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया अनुमंडल के सिमरा निवासी मनीकांत सिंह की पुत्री अंजली कुमारी ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट कर घायल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पीड़िता अंजली कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 25 मार्च 2024 को सिमरा के अभिषेक कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद से दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी जाने लगी। आरोप है कि पति अभिषेक कुमार, ससुर मुनीलाल शर्मा, सास किरण देवी और देवर अमन कुमार ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद अंजली का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में […]

दुर्लभ बीमारी से जूझते बेटे की मौत, इलाज के अभाव में टूटा कदवा पंचायत का एक और परिवार  ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के कदवा पंचायत के कार्तिक नगर निवासी शिक्षक घनश्याम राम के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके बड़े पुत्र अनिमेष आनंद (उम्र लगभग 17 वर्ष) की मौत ड्यूचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (Duchenne Muscular Dystrophy) जैसी दुर्लभ बीमारी से हुई, जो समय पर इलाज व जरूरी दवाइयों के अभाव में और गंभीर हो गई। अनिमेष का अंतिम संस्कार रविवार को घर के पास खेत में किया गया। मुखाग्नि उनके दादा रामेश्वर रविदास ने दी। घनश्याम राम के दोनों बेटे—अनिमेष और अनुराग—उसी बीमारी से पीड़ित हैं। अनिमेष की मौत के बाद परिवार ने छोटे बेटे अनुराग को कई घंटों तक इस खबर से दूर रखा। लेकिन जब उसने देखा कि घर के लोग रो रहे हैं, तो खुद समझ […]

Noimg

नवगछिया एनएच 31 पर लगा शनिवार को महाजाम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

कुरसेला सेतु पर मरम्मत कार्य बना मुसीबत, एनएच-31 पर 15 किलोमीटर लंबा भीषण जाम नवगछिया : रविवार को कुरसेला सेतु पर सड़क मरम्मत कार्य ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (एनएच-31) पर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। मरम्मत कार्य के कारण रंगरा से लेकर नवगछिया के जीरोमाइल तक करीब 15 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह से शुरू हुआ यह जाम देर शाम तक जारी रहा। सड़कों पर गाड़ियों की तीन-तीन कतारें लग गईं, जिससे पूरा मार्ग जाम से जूझता रहा। विक्रमशिला सेतु पथ के जरिए नवगछिया से भागलपुर जाने वाले रास्ते पर भी इसका गंभीर असर पड़ा। भागलपुर से पूर्णिया और कटिहार की ओर जाने वाली सैकड़ों गाड़ियां घंटों […]

Noimg

20 फीट गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

नवगछिया : बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर 14 नम्बर सड़क से भूतहिया धार बहियार जाने वाली सड़क पर रविवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया, जिससे ट्रैक्टर चालक दिलीप मंडल (45 वर्ष), निवासी लत्तीपुर दक्षिण पंचायत, वार्ड संख्या 1, की मौके पर ही मौत हो गई। वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया था। हादसे की सूचना मिलते ही बिहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया। घटना की जानकारी पाकर मृतक की पत्नी और बच्चे मौके पर पहुंचे और दहाड़ मार-मारकर रोने लगे। मृतक के छह पुत्रियाँ और दो पुत्र हैं, जिनमें से […]

रंगदारी मामले में आरोपी गिरफ्तार||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : 11 नवंबर 2024 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनके पड़ोसी इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के बिनोवा निवासी रतन मंडल पिता रूपन मंडल के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रंगदारी न देने के कारण इनके खेत में बोया सरसों का फसल को जबरन जोत दिया गया है। इस संबंध में इस्माईलपुर थाना कांड संख्या 119/24, 11 नवंबर 2024 धारा- 308(2) (5)/324(4)/3(5) बीएनएस दर्ज कर किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में रविवार को घटना में संलिप्त अभियुक्त इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के बिनोवा निवासी रतन मंडल पिता रूपन मंडल को गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। DESK2025

Noimg

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्य समिति बैठक का हुआ आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया : रविवार को नवगछिया बाजार स्थित नगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्य समिति की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अनिल यादव उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार, श्री किशोर झा, जिला महामंत्री मुकेश राणा, विधानसभा प्रभारी शंभू ठाकुर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कौशल जायसवाल, कुणाल गुप्ता, जिला मंत्री वशिष्ठ कुशवाहा, अजय कुशवाहा, अमित पांडेय और रंजीत झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका और पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं […]

Noimg

बेटी के आगमन पर बेटियों को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया अनुमंडल के अंतर्गत सधुआ ग्राम में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य समाज, भागलपुर जिला के पूर्व अध्यक्ष राज किशोर आर्य के भतीजे नवनीत कुमार के घर पुत्री का जन्म हुआ। इस सुखद अवसर पर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत समाज की प्रतिभावान बेटियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पढ़ाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली बेटियाँ—मुस्कान भारती, साक्षी कुमारी, दिव्या कुमारी, अनीशा भारती, आंचल आर्या और अमीषा कुमारी—को अंगवस्त्र, डायरी, धार्मिक पुस्तकें एवं कलम भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। यह पहल समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। सम्मान समारोह में उपस्थित शिक्षक योगेन्द्र यादव ने कहा कि बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। […]

Noimg

नरकटिया में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण के 5वें दिन भगवान श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

कृष्ण जन्म कि कथा, झांकी, समुद्र मंथन, सूर्य वंश, श्रीराम कथा का विस्तृत वर्णन नवगछिया । बिहपुर प्रखंड के नरकटिया में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण के पंचम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य बाल लीला का वर्णन किया। कथाब्यास मांगन बाबा ने कहा कि भागवत महापुराण में भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण एवं बाल लीला विलक्षण हैं। प्रभु भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि की घनघोर अंधेरी आधी रात को रोहिणी नक्षत्र में मथुरा के कारागार में वसुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिए। यह तिथि उसी शुभ घड़ी की याद दिलाती है और सारे देश में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। द्वापर युग में भोजवंशी राजा उग्रसेन मथुरा में राज्य करता था। उसके आततायी […]