Month: May 2025

Noimg

इस्माइलपुर बिंद टोली तटबंध से हटाया गया अतिक्रमण , कई घरों को कराया गया खाली ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया: के इस्माइलपुर बिंद टोली तटबंध पर रविवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गोपालपुर अंचलाधिकारी रोशन कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए कई घरों को खाली कराया गया और कुछ को हटाया भी गया। यह कदम तटबंध की सुरक्षा और मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से उठाया गया है। गौरतलब है कि बीते वर्ष बाढ़ के चलते तटबंध टूट गया था। अब मरम्मती कार्य के लिए भारी वाहन तटबंध होकर गुजरते हैं, लेकिन अतिक्रमण की वजह से इन वाहनों की आवाजाही में कठिनाई हो रही थी। अंचलाधिकारी ने बताया कि जान-माल की सुरक्षा और तटबंध की मजबूती को देखते हुए यह कार्रवाई जरूरी थी। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील […]

Noimg

भागलपुर: दिनदहाड़े सर्राफा व्यवसाई पर चाकू से हमला, मायागंज अस्पताल में भर्ती ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर के बांका पंजवारा थाना क्षेत्र में एक सर्राफा व्यवसायी बाबुल लाल शाह (45) को दिनदहाड़े बाजार में अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बाबुल लाल की पत्नी जुली देवी ने बताया कि उनके पति अकेले दुकान के लिए निकले थे, तभी कुछ बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जुली के अनुसार, हमलावरों ने उनके पति को चार अलग-अलग जगहों पर चाकू मारा, जिससे काफी खून बह गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें पहले प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया, लेकिन उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। घटना के समय […]

Noimg

भागलपुर सदर एसडीओ का तबादला, विकास कुमार ने संभाली कमान ||GS NEWS

अपराधबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) धनंजय कुमार का तबादला कर दिया गया है। अब उनकी जगह पटना के वरीय उपसमाहर्ता विकास कुमार को भागलपुर का नया सदर एसडीओ नियुक्त किया गया है। वहीं धनंजय कुमार को खगड़िया सदर का नया अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। धनंजय कुमार के विदाई के अवसर पर सदर अनुमंडल कार्यालय में एक भावुक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। DESK2025

Noimg

कोरोना अलर्ट: भागलपुर सदर अस्पताल में 10 बेड का कोविड वार्ड तैयार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने लगे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन सतर्क हो गया है। भागलपुर के मॉडल सदर अस्पताल में एहतियातन 10 बेड वाला विशेष कोविड वार्ड तैयार किया गया है। इस वार्ड में सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा के साथ-साथ आवश्यक दवाओं की भी पूरी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल इलाज शुरू किया जा सके। हालांकि अब तक जिले में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रहा है। चिकित्सकों से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक सभी को अलर्ट पर रखा गया है। सदर अस्पताल […]

Noimg

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, गोली मारे जाने की आशंका ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। लोदीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान वास्तु विहार निवासी राजा बादल उर्फ निक्की कुमार के रूप में हुई है। निक्की की दाईं कनपटी पर दो छेद पाए गए, जिससे परिजनों को आशंका है कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। घटनास्थल पर निक्की के कपड़ों पर घसीटने के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। लोदीपुर बाइपास पर निर्माण कार्य में लगे एनएचएआई कर्मियों ने निक्की को सड़क पर गिरा हुआ देखा और तुरंत इसकी सूचना लोदीपुर थाना को दी। कुछ ही देर में डायल 112 की पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंची और निक्की को मायागंज अस्पताल ले जाया गया। निक्की के […]

Noimg

संवाद की शक्ति: बिहार में महिलाओं के सपनों को मिल रहा नया आयाम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार की महिलाएं अब विकास की नई धारा को जन्म दे रही हैं, और इसकी शुरुआत हो रही है संवाद से। राज्य के विभिन्न पंचायतों में आयोजित हो रहे महिला संवाद कार्यक्रमों से महिलाओं की आवाज न केवल बुलंद हो रही है, बल्कि वह योजनाओं के केंद्र में भी आ रही है। इन संवादों के माध्यम से महिलाएं अपनी आकांक्षाओं को साझा कर रही हैं और सरकारी योजनाओं को एक मजबूत सीढ़ी के रूप में इस्तेमाल कर रही हैं। पिछले 37 दिनों में भागलपुर जिले के 14 प्रखंडों के 1125 स्थानों पर महिला संवाद आयोजित किए गए, जिनमें 2 लाख 41 हजार से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। इन आयोजनों से 21 हजार से अधिक आकांक्षाएं सामने आई हैं, […]

Noimg

सचिव अभय प्रकाश मुनका ने कहा – समर कैंप से बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता का होता है विकास ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बाल भारती विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप के समापन समारोह में विद्यालय के सचिव अभय प्रकाश मुनका ने समर कैंप को बच्चों के मानसिक, शारीरिक और रचनात्मक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक और सांस्कृतिक ज्ञान भी प्रदान करते हैं। सचिव अभय प्रकाश मुनका ने कहा, “समर कैंप बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता के विकास का आधार बनता है। यहां बच्चों को मंच मिलता है जहां वे अपनी प्रतिभा को खुलकर दिखा सकते हैं। इस बार के समर कैंप में बच्चों की भागीदारी, उनकी लगन और प्रस्तुतियों ने यह साबित कर दिया कि हमारे नौनिहाल किसी से कम नहीं हैं। विद्यालय का […]

Noimg

समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम – प्रशासक डीपी सिंह ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। बाल भारती विद्यालय में पांच दिवसीय समर कैंप के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह ने समर कैंप को बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि इस कैंप के जरिए बच्चों ने जहां विभिन्न कलाओं में प्रशिक्षण प्राप्त किया, वहीं अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास जैसे जीवन मूल्यों को भी सीखा। प्रशासक डीपी सिंह ने कहा, “समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम है। इस दौरान बच्चों ने न केवल नई-नई कलाएं सीखी, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास जैसे जीवन मूल्यों को भी आत्मसात किया। तिरंगा यात्रा में बच्चों का उत्साह और देशभक्ति का भाव देखना अत्यंत प्रेरणादायक रहा। बाल भारती परिवार का प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी ऐसे […]

Noimg

समर कैंप समापन समारोह में बच्चों ने बिखेरा हुनर का रंग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया में बल भारती विद्यालय का समर कैंप संपन्न, तिरंगा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दिल नवगछिया। बाल भारती विद्यालय पोस्ट ऑफिस रोड नवगछिया में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन रविवार को देशभक्ति और सांस्कृतिक रंग में रंगे माहौल के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में बच्चों ने अपने पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई विविध कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शित तिरंगा झांकी ने आयोजन को विशेष बना दिया, जिसमें बच्चों, शिक्षकों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह का उद्घाटन बाल भारती विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह लायन्स कोर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष सह लायन्स डायरेक्टर लायन अजय कुमार रूंगटा, सचिव सह लायन सदस्य लायन अभय प्रकाश […]

Noimg

हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े महिला ने की चांदी के जेवरात की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरोमाइल नवगछिया के समीप स्थित हनुमान मंदिर में 19 मई 2025 को दोपहर करीब 2:10 बजे अज्ञात महिला ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने मंदिर में घुसकर बजरंगबली जी की प्रतिमा से चांदी का जनेऊ और पांव का कड़ा चोरी कर लिया। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें महिला चोरी करते हुए नजर आ रही है। घटना को अंजाम देने के बाद महिला मंदिर से बाहर निकलकर एनएच 31 के रास्ते जीरोमाइल नवगछिया की ओर फरार हो गई। जब मंदिर के पुजारी मुश्की बाबा वहां पहुंचे, तो प्रतिमा की स्थिति देखकर दंग रह गए। उन्होंने तुरंत आसपास के ग्रामीणों को सूचना […]