Month: May 2025

Noimg

गुरुदेव मंडल का आपराधिक इतिहास: मक्का लूट, हत्या, अपहरण और कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर मामले ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : तीन जून 2022 को गुरुदेव मंडल पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ था। उसने एक चालक की हत्या कर मक्का लोड ट्रक लूट लिया था। उस समय नवगछिया के तत्कालीन एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि गुरुदेव मंडल जीरोमाइल में किसी लूट की घटना को अंजाम देने वाला है। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर दो आरोपी बाइक से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कंचनपुर कदवा तक दौड़ लगाई। इस दौरान गुरुदेव मंडल ने फिल्मी अंदाज में एसडीपीओ व पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जमानत पर बाहर […]

Noimg

गुरुदेव की बहन सदमे में बार-बार हुई बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती ||GS NEWS

अनुमंडल अस्पतालअपराधनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : गुरुदेव मंडल की एनकाउंटर में मौत की खबर सुनकर उसकी बहन मीना देवी अनुमंडल परिसर में रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही थी। महिला पुलिस जवान उसे होश में लाने के लिए उसके चेहरे पर पानी का छींटा मार रही थी। स्थिति बिगड़ने पर एसडीपीओ के अस्पताल पहुंचने के बाद मीना देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। काफी देर बाद मृतक गुरुदेव मंडल के चारों भाई अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस पदाधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। पोस्टमार्टम के दौरान अनुमंडल अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। नवगछिया, खरीक और गोपालपुर थाने की भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। खुद एसडीपीओ भी मौके पर मौजूद थे। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस अभिरक्षा में उसके […]

Noimg

एनकाउंटर में मारा गया 25 हजार का इनामी कुख्यात गुरुदेव मंडल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली के शीतवैल धार में शुक्रवार की देर रात एसटीएफ पटना, रंगरा थाना पुलिस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में 25 हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल एनकाउंटर में मारा गया। मृत अपराधी की पहचान पूर्णिया जिला के धमदाहा थाना अंतर्गत हरीकोल निवासी दशरथ मंडल के पुत्र सनोज मंडल उर्फ गुरुदेव मंडल उर्फ फूफा के रूप में की गई है। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रंगरा थाना को सूचना मिली थी कि कई गंभीर मामलों में वांछित इनामी अपराधी गुरुदेव मंडल अपने गिरोह के सदस्यों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। पुलिस टीम ने […]

Noimg

भारतीय जनता पार्टी नवगछिया उत्तरी मंडल की कार्यसमिति बैठक ढोलबज्जा में संपन्न ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी नवगछिया के उत्तरी मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक ढोलबज्जा में मंडल अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, मंडल प्रभारी मुकेश राणा, महेन्द्र निषाद, अमित पांडेय, राजेश झा सहित कई नेताओं ने अपनी बात रखी। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री पिंटू मंडल ने किया। इस मौके पर रामनरेश जयसवाल, मौसम रजक, दशरथ राम, सुरेन्द्र मंडल, सुबोध मिश्र, सुनील साह, डॉ. अभिषेक कुमार, राजकिशोर साह, अमरजीत कुमार, फुगो मिस्त्री, अविनाश सिंहा, राजकिशोर राय, प्रमोद मंडल, गौतम कुमार, संजय कुमार, विनोद ऋषिदेव, कैलाश मंडल, राजकिशोर मिस्त्री सहित अन्य कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे। DESK2025

Noimg

सावित्री पब्लिक स्कूल नवगछिया में ग्रीष्म अवकाश से पूर्व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित|| GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में ग्रीष्म अवकाश के पूर्व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शनिवार को सीनियर कक्षाओं के बच्चों के बीच कबड्डी का खेल आयोजित किया गया, जिसमें विशेष रूप से छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता के समापन पर स्कूल प्रशासन द्वारा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा और बच्चों ने खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वही मौके पर विद्यालय के निर्देशक रामकुमार साहू,सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार, प्राचार्य अमित कुमार सिंह के अलावा सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे । DESK2025

Noimg

ज्ञान वाटिका विद्यालय के 12 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया अनुमंडल के सिंघिया मकन्दपुर ग्राम स्थित ज्ञान वाटिका आवासीय विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र और विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार झा ने जानकारी दी कि सत्र 2025-26 हेतु आयोजित इस परीक्षा में विद्यालय के कुल 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 12 ने सफलता अर्जित की है। यह सफलता विद्यालय की सतत् गुणवत्ता, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा शिक्षकों की अथक मेहनत और विद्यार्थियों के परिश्रम का प्रतिफल है। सफल छात्र-छात्राओं में शामिल हैं – कदुआ गाँव के […]

श्रावणी मेले को लेकर भागलपुर में तैयारियाँ तेज़, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। इसी क्रम में जिला अधिकारी कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में जिले के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान श्रावणी मेला 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस बार कांवरियों को पिछले साल की तुलना में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँगी। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न […]

उच्च माध्यमिक विद्यालय मिरहट्टी में संकुल स्तरीय मशाल प्रतियोगिता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत मिरहट्टी पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय मिरहट्टी के मैदान में संकुल स्तरीय मशाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार दास ने फीता काटकर किया। इस प्रतियोगिता में मिरहट्टी, गंगटी, कसमाबाद और असतनडीह पंचायतों के सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, 600 मीटर दौड़, 60 मीटर दौड़ और बॉल थ्रो जैसे खेलों का आयोजन किया गया। इन खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार तथा विद्यालय के शिक्षकों द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक दयानंद दास, खेल प्रभारी प्रीति सिंहा, रेशमी कुमारी, आलोक […]

जनता दरबार में शनिवार को छह केस का हुआ निष्पादन, चार लोगों को भेजा नोटिस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना परिसर में सीओ रवि कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार की मौजूदगी में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान सुल्तानगंज प्रखंड के विभिन्न गांव, पंचायतों और शहर से संबंधित जमीन विवादों के कुल छह मामलों का निष्पादन किया गया। सीओ रवि कुमार ने जानकारी दी कि जनता दरबार में आए पांच नए मामलों में से एक का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि चार व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया है। जनता दरबार के आयोजन के समय अंचल कार्यालय के कर्मचारी, थाना पुलिस तथा संबंधित पक्षों के लोग उपस्थित थे। DESK2025

भागलपुर जंक्शन पर मिला युवक का सिर कटा शव, हत्या या ट्रेGSन से कटने की आशंका || NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या चार पर एक युवक का सिर कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव प्लेटफार्म के ट्रक के बगल में पाया गया, जिसमें युवक का सिर और धड़ थोड़ी दूरी पर अलग-अलग स्थित थे। इस प्रकार से शव का मिलना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। रेल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह हत्या का मामला है या फिर युवक ट्रेन से कटकर मृत हुआ है। मौके पर पहुंचे स्टेशन मास्टर विक्रम सिंह ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थिति स्पष्ट करने में असमर्थता जताई और कहा कि उन्हें भी नहीं पता है कि शव ट्रेन से कटा है या […]