Month: May 2025

भागलपुर में रंगदारी नहीं देने पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता-पुत्री घायल, एक आरोपी दबोचा गया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानीसराय गांव में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने पुरानी रंजिश और रंगदारी नहीं मिलने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में गांव निवासी मुनिलाल मंडल और उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नाथनगर के इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 10 जिंदा कारतूस और एक देसी कट्टा बरामद किया है। घायल मुनिलाल मंडल की पत्नी शीला देवी ने […]

ब्रह्मलीन संत महर्षि दलबहादुर परमहंस जी महाराज की पावन जयंती समारोह की तैयारियाँ जोरों पर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के रंगरा प्रखंड के नयाटोला भवानीपुर में ब्रह्मलीन संत महर्षि दलबहादुर परमहंस जी महाराज की पावन जयंती समारोह 26 मई 2025 को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस आयोजन को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं और पूरे गांव का माहौल धार्मिक रंग में रंगा हुआ है। यह भव्य आयोजन भवानीपुर नयाटोला के सम्मानित निवासी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बीए बीटी श्री उपेंद्र प्रसाद पोद्दार के आवास पर संपन्न होगा। आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस पावन अवसर पर कई संत-महापुरुषों और विद्वानों का आगमन सुनिश्चित है। मुख्य वक्ताओं में कुप्पा घाट, भागलपुर के प्रसिद्ध संत स्वामी विद्यानंद बाबा, तेतरी के स्वामी आलोक बाबा, तथा नवगछिया मंदिर के लोकप्रिय भजन गायक फुलबाबा का नाम प्रमुख रूप […]

भगवान के प्रति आपकी निष्ठा अगाध हैं तो आपको हर जगह ईश्वर की कृपा की अनुभूति होगी: आचार्य मांगन बाबा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहपुर प्रखंड के नरकटिया गांव में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण के चतुर्थ दिवस पर कथावाचक आचार्य मांगन बाबा ने भक्तों को भगवान वामन के अवतार और राजा बलि के त्याग की प्रेरणादायक कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान की वस्तुओं को भगवान को ही समर्पित करने से जीवनमुक्ति की प्राप्ति संभव होती है। इस अवसर पर आचार्य ने भगवान नरसिंह अवतार, प्रह्लाद चरित्र, भरत चरित्र तथा आचार्य प्रकृति जैसे आध्यात्मिक प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “भागवत में भक्त शिरोमणि प्रह्लाद का चरित्र अत्यंत अनुपम और दिव्य है। यदि भगवान के प्रति आपकी निष्ठा अगाध है, तो आपको हर स्थान पर ईश्वर की कृपा की अनुभूति होती रहेगी।” कथा के दौरान आचार्य […]

बिहार की महिलाएं आज सशक्त बनकर उभरी हैं: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड अंतर्गत सक्षम जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में कहा कि “बिहार की महिलाएं आज सशक्त बनकर उभरी हैं।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच और सरकार की योजनाओं की वजह से राज्य की महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उन्होंने कहा, “बिहार देश का पहला राज्य है, जहां जीविका की दीदियों का अपना सहकारी बैंक बन रहा है। अब उन्हें पैसों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। यह एक बड़ा कदम है जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा।” उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में राज्य […]

मशाल कार्यक्रम के तहत खिलाड़ियों की प्रतिभा पहचानने को आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “मशाल कार्यक्रम” के अंतर्गत राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे के स्तर तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के तहत एथलेटिक्स, साइकिलिंग, फुटबॉल, वॉलीबॉल तथा कबड्डी जैसी पांच प्रमुख खेल विधाओं में विद्यालय स्तर से शुरू होकर सीआरसी, प्रखंड, जिला और अंत में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। विद्यालय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों की सीआरसी स्तर पर प्रतियोगिताएं 22 से 24 मई तक आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर […]

पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर हमले की खुशी में अजगैबीनाथ धाम से निकली तिरंगा यात्रा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए हमले की खुशी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा आम नागरिकों और एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई, जिसका नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ. अलका चौधरी ने किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। “भारत माता की जय” और “भारतीय सेना जिंदाबाद” के नारों के साथ पूरे नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों ने भारत की सैन्य शक्ति और साहस का उत्सव मनाया। डॉ. अलका चौधरी और विधायक प्रो. मंडल ने कहा कि भारत के वीर जवानों ने “सिंदूर ऑपरेशन” के तहत पाकिस्तान के नौ आतंकी […]

समर कैंप बना बच्चों के व्यक्तित्व विकास का माध्यम: प्राचार्य नवनीत सिंह ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में इस वर्ष आयोजित समर कैंप ने बच्चों में नई ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता का संचार किया है। विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसमें जीवन कौशल, आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता और रचनात्मकता का समावेश भी आवश्यक है। प्राचार्य सिंह के अनुसार, समर कैंप में बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए डांस, म्यूजिक, आर्ट एंड क्राफ्ट, योग और व्यक्तित्व विकास जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है। इन सत्रों के माध्यम से बच्चे अपनी रुचियों को पहचानने और नई प्रतिभाओं को विकसित करने में सक्षम हो रहे हैं। विद्यालय की प्रशिक्षित और समर्पित शिक्षकों की टीम बच्चों को पूरे उत्साह के साथ […]

Noimg

योग से लेकर रेन डांस तक की विविध गतिविधियों में दिखाया उत्साह ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में समर कैंप के चौथे दिन हुआ भव्य आयोजन नवगछिया : बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड, नवगछिया में चल रहे समर कैंप के चौथे दिन शुक्रवार को बच्चों ने अनेक रोचक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर दिन को खास बना दिया। यह आयोजन बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास को ध्यान में रखते हुए किया गया था। दिन की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया गया। योग सत्र का उद्देश्य बच्चों में एकाग्रता, आत्म-नियंत्रण और शारीरिक लचीलापन बढ़ाना था। इसके बाद रुबिक्स क्यूब हल करने की प्रतियोगिता कराई गई, जहाँ बच्चों ने अपनी तार्किक सोच और समस्या-समाधान क्षमता का प्रदर्शन किया। […]

नवगछिया के ज्ञान वाटिका विद्यालय के 12 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल के सिंघिया मकन्दपुर ग्राम स्थित ज्ञान वाटिका आवासीय विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र और विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार झा ने जानकारी दी कि सत्र 2025-26 हेतु आयोजित इस परीक्षा में विद्यालय के कुल 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 12 ने सफलता अर्जित की है। यह सफलता विद्यालय की सतत् गुणवत्ता, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा शिक्षकों की अथक मेहनत और विद्यार्थियों के परिश्रम का प्रतिफल है। सफल छात्र-छात्राओं में शामिल हैं – कदुआ गाँव के […]

नवगछिया पुलिस नें कुख्यात “फूफा” को मुठभेड़ के दौरान किया ढ़ेर, पुलिस पर भी की थी फायरिंग, 25 हज़ार के इनामी अपराधी नें कर रखा था पुलिस के नाक में दम || GS NEWS.

अपराधनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : शुक्रवार की रात रंगरा थाना क्षेत्र में एक बड़ी पुलिस कार्रवाई के दौरान कुख्यात अपराधी सनोज कुमार मंडल उर्फ गुरूदेव मंडल उर्फ फूफा को मुठभेड़ में मार गिराया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरूदेव मंडल, जो कि 25,000 रुपये का इनामी अपराधी था और कई जघन्य आपराधिक मामलों में वांछित था, अपने गिरोह के साथ रंगरा थाना अंतर्गत मुरली चौक के पास किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर रंगरा थाना पुलिस, जिला आसूचना इकाई और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से इलाके में छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा […]