Month: May 2025

नवगछिया : एसटीएफ नें किया इनकाउंटर, एक अपराधी ढेर, रंगरा के सोनैया धार के पास रात 1 बजे हुई मुठभेड़  || GS NEWS

नवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

रंगरा के मुरली सोनैया धार के पास शुक्रवार रात 1 बजे मुठभेड़, एक अपराधी की मौत नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली सोनैया धार के पास शुक्रवार की देर रात करीब 1 बजे पुलिस और कुख्यात अपराधी गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ नवगछिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई, जिसमें कुख्यात गुरुदेव मंडल  को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को काफी समय से इस गिरोह की तलाश थी। शुक्रवार की रात जब पुलिस को उनके मौजूद होने की सूचना मिली तो इलाके में घेराबंदी की गई। इसी दौरान दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में […]

Noimg

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : भारतीय सेना की “ऑपरेशन सिंदूर” में ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बलाहा से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस आयोजन का नेतृत्व भाजपा नेता चितरंजन सिंह कुशवाहा ने किया, जो आशा उपेंद्र कुशवाहा सेवा सदन बलाहा से शुरू होकर मधुरापुर बाजार होते हुए पुनः सेवा सदन पहुंचा। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मानित करना था। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम और वीर शहीद संतोष यादव अमर रहें जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। समापन स्थल पर स्थानीय विधायक ई. कुमार शैलेंद्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय सेना के शौर्य की सराहना […]

मध्य विद्यालय भवानीपुर में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर परिचर्चा, प्रतियोगिता और सम्मान समारोह ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय भवानीपुर में सहायक शिक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में चेतना सत्र के दौरान विद्यार्थियों के बीच परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस सत्र में जैव विविधता के महत्व और वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। बीपीएससी शिक्षक प्रत्यूष प्रकाश ने बच्चों को जैव विविधता के संरक्षण की आवश्यकता और इसके तरीकों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जैव विविधता पृथ्वी के संतुलन और सतत विकास के लिए आवश्यक है। सहायक शिक्षक अमित कुमार ने “प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत विकास” विषय पर निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया। सीनियर वर्ग में मनीषा कुमारी, शांभवी कुमारी, जिया कुमारी, पलक प्रिया, बॉबी प्रवीण, साक्षी कुमारी […]

Noimg

विश्व कछुआ दिवस पर लक्ष्मीपुर गांव में जागरूकता पद यात्रा, बच्चों ने लिया संरक्षण का संकल्प ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : विश्व कछुआ दिवस के अवसर पर भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के तत्वावधान में जलज परियोजना के अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को कछुओं के संरक्षण, उनके आवास की रक्षा और प्लास्टिक प्रदूषण जैसे खतरों के बारे में जानकारी देना था। जलज परियोजना के असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर राहुल कुमार राज ने बताया कि हर साल 23 मई को विश्व कछुआ दिवस (World Turtle Day) मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य कछुओं की घटती संख्या के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके पुनर्वास एवं बचाव के लिए लोगों को प्रेरित करना है। कार्यक्रम के तहत लक्ष्मीपुर गांव में पद यात्रा आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों और युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान स्लोगन […]

नरकटिया में श्रीमद भागवत कथा: संत मांगन महाराज ने किया सृष्टि रहस्यों का विस्तृत वर्णन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के नरकटिया गांव में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन संत मांगन महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत महापुराण की विविध कथाओं का श्रवण कराया। उन्होंने कर्दम और देवहूति संवाद, कपिल मुनि का उपदेश, शिव-सती संवाद, ध्रुव और जड़भरत के चरित्र, तथा 28 प्रकार के नरकों की कथा विस्तार से सुनाई। संत ने 14 लोकों के स्वरूप, महात्मा विदुर के चरित्र, वराह अवतार, सती चरित्र और श्री पृथु स्तुति जैसे अनेक प्रसंगों को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने सृष्टि के आरंभ की व्याख्या करते हुए शुकदेव और परीक्षित के मिलन की कथा तथा सृष्टि विस्तार का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मनु और शतरूपा से ही मानव सृष्टि की उत्पत्ति हुई, इसीलिए हमें “मनुष्य” कहा जाता […]

राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से किसानों और आम जनता को भारी परेशानी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहार के सभी राजस्व कर्मचारियों के 7 मई से शुरू हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब आम लोगों और किसानों पर साफ दिखने लगा है। प्रखंड कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया है, जिससे किसानों को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के चलते न रसीद कट रही है, न ही काबिल लगान टूट रहा है और न ही म्युटेशन जैसे जरूरी कार्य हो पा रहे हैं। भूमि सर्वेक्षण का कार्य भी ठप है, जिससे सरकार द्वारा निर्धारित अल्टीमेटम के बावजूद किसान शपथ पत्र नहीं भर पा रहे हैं। किसान शंभू मंडल ने बताया कि सर्वे साइट कब बंद हो जाएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है, जिससे किसान असमंजस में हैं। वहीं […]

लत्तीपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : शुक्रवार शाम बिहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत लत्तीपुर में छापेमारी कर एक बासा से एक युवक को देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान लत्तीपुर निवासी पप्पू यादव के पुत्र प्रविन कुमार उर्फ कारे यादव के रूप में की गई है। इस संबंध में बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शनिवार को उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार कहां से लाया गया और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। DESK2025

बिहपुर के तीन फर्जी नियोजित शिक्षकों पर दर्ज हुआ केस, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने की बड़ी कार्रवाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : भागलपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षक पद पर नियुक्ति प्राप्त करने वाले तीन लोगों के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, भागलपुर प्रक्षेत्र द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस निरीक्षक ईश्वर चौधरी ने दर्ज कराई है। उन्होंने बिहपुर प्रखंड के तीन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को नामजद अभियुक्त बनाया है। जिन लोगों पर केस दर्ज किया गया है, उनमें शामिल हैं – गौरीपुर निवासी विवेक कुमार (प्राथमिक विद्यालय बिक्रमपुर, बिहपुर में पदस्थापित), नरकटिया निवासी गोपाल नंदन (मध्य विद्यालय लत्तीपुर में कार्यरत) और शिवरानी कुमारी (मध्य विद्यालय नरकटिया में पदस्थापित)। इन तीनों पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के […]

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय नारायण सिंह का नवगछिया में भव्य स्वागत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : जन सुराज पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्णिया लोकसभा के पूर्व सांसद उदय नारायण सिंह और पार्टी के चुनाव प्रभारी व पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना का भव्य स्वागत नवगछिया के जीरोमाइल पर किया गया। इस अवसर पर भागलपुर जिला प्रभारी डॉक्टर गाजी अहमद और जिला अध्यक्ष अरविंद शाह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य कोर कमेटी सदस्य सोनी भारती, जिला संरक्षक अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद साबिर, जिला उपाध्यक्ष राधा सिंह, प्रदीप यादव, नवगछिया संगठन जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी, राज्य कार्यवाहक समिति सदस्य डॉ. विकास पांडे, जिला महिला अध्यक्ष रेनू चौधरी, सरदार हर्षप्रीत सिंह, नगर अध्यक्ष छोटेलाल शाह, बिहपुर से पंकज कुमार झा, ममता शर्मा, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मनजीत साहू, […]