Month: May 2025

Noimg

महिला संवाद में निकली आवाज, सुन रही सरकार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

जिले में अब तक 1065 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न संवाद कार्यक्रम में 2 लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा भागलपुर। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं की गूँज महिला संवाद कार्यक्रमों में सुनाई दे रही है। राज्य की महिलाए इन योजनओं का लाभ लेकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रही हैं। समाज में ऐसी मिसाल पेश करने वाली महिलाएं संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। जिले में पिछले पैंतीस दिनों से चल रहे महिला संवाद कार्यक्रमों में अब तक 2 लाख 45 हजार से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं। इनमें से 2 लाख 28 […]

Noimg

डीएम ने श्रमिकों के हित में जन जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने श्रम संसाधन विभाग द्वारा श्रमिकों के हित में चलाए जा रहे योजनाओं ‌ के प्रचार प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटक की एक टीम को विभिन्न प्रखंडों, चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशन इत्यादि में जन जागरूकता हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, श्रम अधीक्षक, (योजना-सह-बोर्ड), श्रम अधीक्षक, (अधिनियम) तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। दरोगा प्रसाद राय महिला प्रशिक्षण एवं औद्योगिक केंद्र नामक एजेंसी का नुक्कड़ नाटक हेतु श्रम संसाधन विभाग के बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा चयन किया गया। दस सदस्यीय नुक्कड़ नाटक की टीम भागलपुर जिलांतर्गत भागलपुर जंक्शन, तिलकामांझी चौक, जीरोमाईल चौक, सबौर, अकबरनगर रेलवे स्टेशन, सुलतानगंज रेलवे स्टेशन, विभिन्न प्रखंड कार्यालय इत्यादि […]

Noimg

श्रावणी मेला 2025 की तैयारी को लेकर हुई बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में श्रावणी मेला 2025 की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया की 11 जुलाई 2025 से श्रावणी मेला प्रारंभ होगा, लेकिन बंगाल के कांवरिया का एक सप्ताह पहले से ही आने शुरू हो जाता है, जिसके लिए पेयजल एवं सफाई की व्यवस्था पहले से रखनी पड़ती है। भागलपुर में कांवरिया पथ 14 किलोमीटर तक पड़ता है जिसका अंतिम पराव धांधी बेलारी है। सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र में नगर परिषद द्वारा साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं शौचालय की व्यवस्था की जाती है, पीएचइडी द्वारा संपूर्ण मेला क्षेत्र में पेयजल, शौचालय की व्यवस्था की जाती है। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी ने बताया कि मेला क्षेत्र के […]

Noimg

सीसीटीएनएस लागू करने को लेकर हुई बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की हुई बैठक भागलपुर। जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में भारत के तीन नये आपराधिक कानून को जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। आईसीजेएस यानी अंतर संचालनीय आपराधिक न्याय प्रणाली को लागू करने हेतु सभी थानों को सीसीटीएनएस से जोड़ने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर हृदय कांत एवं पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार द्वारा बताया गया कि टीसीएस द्वारा सभी थानों को सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्किंग सिस्टम) से कनेक्ट किया जा रहा है। अधिकतर थानों को कनेक्ट किया गया है कुछ थानों को ही कनेक्ट किया जाना बाकी है। बैठक में बताया गया कि […]

Noimg

दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता: 6 महीने की बच्ची को छोड़ रमा ने तोड़ा दम, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर जीछो गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दहेज लोभियों ने एक नवविवाहित महिला, 22 वर्षीय रमा कुमारी की बेरहमी से हत्या कर दी। ससुराल वालों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे घर के आंगन में ही मौत के घाट उतार दिया। रमा की शादी 2023 में जय हिंद यादव से हुई थी। शादी के वक्त लड़की के परिवार वालों ने ₹2 लाख नकद दहेज दिया था। लेकिन इसके बाद भी ससुराल वालों की लालच खत्म नहीं हुई। रमा ने शादी के 6 महीने बाद एक बच्ची को जन्म दिया। तभी से ससुराल पक्ष ₹5 लाख नकद और एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगा। बेटी के जन्म के बाद […]

नवगछिया के शहीद संतोष कुमार यादव को अंतिम सलामी, जिलाधिकारी ने पत्नी को सौंपा 21 लाख का चेक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए भागलपुर के लाल संतोष कुमार यादव को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक और गर्व का माहौल है। उनकी शहादत को सम्मानित करते हुए बिहार सरकार ने उनके परिजनों को 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस संबंध में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि शहीद के परिवार को सरकार की ओर से सहायता राशि का चेक सौंपा गया है। यह सहायता शहीद परिवारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती है। शहीद संतोष कुमार यादव की वीरगति पर पूरे जिले ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। DESK2025