Month: May 2025

Noimg

पुरुस्कार प्राप्त करतें ही खिलखिला उठे बच्चों के चेहरे ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

सावित्री पब्लिक स्कूल में क्रिएटिव टैलेंट हंट प्रतियोगिता का सम्मान समारोह आयोजित नवगछिया स्थित सावित्री पब्लिक स्कूल में क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 प्रतियोगिता के लिखित परीक्षा के परिणाम जारी होनें के बाद एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर प्रतियोगिता में शामिल करीब 450 छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और कला का प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के दौरान केवल छात्र-छात्राओं को ही नहीं, बल्कि विद्यालय प्रशासन को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों और समर्पण के लिए जीएस न्यूज़ द्वारा विशेष ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके सतत प्रयासों और गुणवत्तापूर्ण वातावरण […]

Noimg

भारतीय सेना देश की सुरक्षा का अभेद्य कवच है, शहीद संतोष यादव जैसे रणबांकुरे हमारे गौरव  का प्रतीक – अजय कुमार रूंगटा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड नवगछिया में समर कैंप के तीसरे दिन आयोजित तिरंगा यात्रा के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष एवं लायंस क्लब नवगछिया डायरेक्टर अजय कुमार रूंगटा ने भारतीय सेना और शहीद संतोष यादव के प्रति भावपूर्ण संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, “भारतीय सेना केवल एक बल नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है। हमारे सैनिक जिस समर्पण, साहस और अनुशासन के साथ देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि भारत की सेना किसी भी चुनौती का डटकर मुकाबला करने में सक्षम है। उनके अद्वितीय पराक्रम को शब्दों में व्यक्त करना असंभव है।” अजय कुमार […]

Noimg

शहीद संतोष यादव अमर रखें … भारत माता की जय .. से गुंजायमान हुआ नवगछिया का इलाका  ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

बाल भारती विद्यालय में समर कैंप के तीसरे दिन निकाली गई तिरंगा यात्रा, बच्चों ने किया भारतीय सेना का सम्मान नवगछिया : बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड, नवगछिया में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैंप) के तीसरे दिन का आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण रहा। शुक्रवार को प्रातः 7 बजे विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में प्राप्त विजय के उपलक्ष्य में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को सम्मानित करना था। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पोस्ट ऑफिस रोड, महाराज जी चौक, दुर्गा मंदिर, हड़िया पट्टी होते हुए पुनः महाराज जी चौक, रूंगटा सत्संग भवन रोड से होते हुए बाल भारती […]

Noimg

हॉलीवुड में बजा गोसाईं गाँव के लाल का डंका: अमिताभ पराशर को मिला प्रतिष्ठित “ग्रेसी अवार्ड ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पर फुले नहीं समा रहें रहे गांव के लोग नवगछिया के गोसाईं गाँव के लाल अमिताभ पाराशर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। BBC की डॉक्यूमेंट्री The Midwife’s Confession के लिए उन्हें हॉलीवुड के प्रतिष्ठित Gracie Award से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें “श्रेष्ठ फिल्म (डॉक्यूमेंट्री)” श्रेणी में प्रदान किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गोसाईं गाँव में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार के सदस्यों सहित गाँव और समाज के लोगों ने हर्ष जताते हुए बधाई संदेश भेजे हैं। भागलपुर जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी इस गौरवपूर्ण अवसर पर उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है। भारत में पहले […]

Noimg

नवगछिया के त्रिमुहान घाट पर बनेगा अस्थायी पीपा पुल, 20.60 करोड़ की राशि स्वीकृत: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत बिहपुर प्रखंड के हरिओं पंचायत स्थित त्रिमुहान घाट (कोसी नदी) पर अस्थायी पीपा पुल के निर्माण के लिए 20.60 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि यह पुल बाढ़ की आपातकालीन परिस्थितियों में भी क्षेत्र का संपर्क बनाए रखने में सहायक होगा। उन्होंने जानकारी दी कि पीपा पुल का अस्थायी अधिष्ठापन, सालाना रख-रखाव, हर वर्ष मानसून से पूर्व हटाना और बाढ़ के बाद पुनः स्थापित करने की प्रक्रिया वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक लागू की जाएगी। परियोजना की कुल लागत 2060.38 लाख रुपये (बीस करोड़ साठ लाख अड़तीस हजार रुपये) निर्धारित की गई है। पहले वर्ष यानी 2025-26 में 1.65 […]

Noimg

नवगछिया में ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

नवगछिया अनुमंडल के तेतरी हाई स्कूल के पास गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रात लगभग 10:45 बजे के आसपास हुआ। मृतक की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी बीरबल कुमार के रूप में हुई है, जो धापो मंडल के पुत्र थे। वहीं घायल युवक की पहचान लिको कुमार, पिता राजीव मंडल के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से भागलपुर से अपने गांव सिमरिया लौट रहे थे, तभी तेतरी हाई स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार […]

Noimg

शहीद संतोष के परिजन से मिलनें नवगछिया पहुँचे तेजस्वी यादव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे शहीद संतोष कुमार के गांव, परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना सरकारी नौकरी और सड़क का नामकरण किए जाने की मांग नवगछिया : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड स्थित पछियारी टोला डिमाहा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए हवलदार संतोष कुमार के परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। तेजस्वी यादव ने शहीद के बलिदान को राष्ट्र के लिए गौरवपूर्ण बताया और कहा कि पूरे बिहार को संतोष कुमार पर गर्व है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब शहीद संतोष कुमार का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर लाया गया था, तब सेना के जवानों के बीच चर्चा थी कि उन्होंने दुश्मनों से अत्यंत बहादुरी से […]

Noimg

करुण विलाप से दहल उठा पूरा इलाका ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

देश के लिए शहीद हुए नवगछिया के लाल हवलदार संतोष कुमार की पार्थिव देह पहुंची गांव, पत्नी के करुण विलाप से दहल उठा पूरा इलाका नवगछिया : जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान देश की रक्षा करते हुए नवगछिया के इस्माइलपुर टोला भिट्ठा निवासी हवलदार संतोष कुमार शहीद हो गए। गुरुवार को जब उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ पैतृक गांव पहुंचा, तो पूरे क्षेत्र में शोक और गर्व का माहौल देखने को मिला। शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। चारों ओर ‘भारत माता की जय’ और ‘हवलदार संतोष अमर रहें’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। जैसे ही शहीद संतोष कुमार […]

Noimg

शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ा जनसैलाब ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

देश के लिए शहीद हुए नवगछिया के लाल हवलदार संतोष यादव का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा पहुंचा उसके गांव नवगछिया : जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान देश की रक्षा करते हुए नवगछिया के इस्माइलपुर भट्ठा गांव निवासी हवलदार संतोष यादव वीरगति को प्राप्त हो गए। जैसे ही गुरुवार को शहीद का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ उनके पैतृक गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक और गर्व का माहौल फैल गया। हवलदार संतोष यादव की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। गांव की गलियां “भारत माता की जय” और “हवलदार संतोष यादव अमर रहें” जैसे नारों से गूंज उठीं। युवाओं ने तिरंगे के साथ बाइक और कार के काफिले […]

Noimg

भागलपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा: तीन बच्चों की मां ने युवक से जबरन मंदिर में रचाई शादी, युवक बोला – “मैं प्यार नहीं करता” ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर: शहर के कंपनीबाग इलाके में बुधवार रात एक अजीबो-गरीब हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब तीन बच्चों की मां ने अपने से पांच साल छोटे युवक से मंदिर में जबरन शादी कर ली। युवक बार-बार शादी से इनकार करता रहा, लेकिन ग्रामीणों और समाज के दबाव में उसे विवाह के लिए मजबूर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में कार्यरत निशा नाम की महिला की भागलपुर के कुंदन दास से करीब पांच साल पहले जान-पहचान हुई थी। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे। जब निशा के पति को इस रिश्ते की भनक लगी तो उसने निशा को छोड़ दिया। इसके बाद वह कुंदन के साथ रहने लगी। निशा को पहले से तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे […]