Month: May 2025

Noimg

नाथनगर में आंगनबाड़ी सेविकाओं को “पोषण की पढ़ाई भी” कार्यक्रम के तहत मिला प्रशिक्षण ||GS NEWS

नाथनगरबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: नाथनगर प्रखंड में “पोषण की पढ़ाई भी” कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 22 मई से शुरू हुआ, जो 24 मई तक चलेगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को सुदृढ़ बनाना है, ताकि उनकी प्रारंभिक शिक्षा की नींव मजबूत हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाथनगर की सीडीपीओ श्रीमती पिंकी कुमारी ने की। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण सेविकाओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण सत्र में पुष्पांजलि कुमारी, निवेदिता भारती, प्रखंड सम्यक राजकुमार और कार्यपालक सहायक सूरज अवस्थी ने सेविकाओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और प्रायोगिक जानकारी साझा की। प्रशिक्षण में द्वितीय बैच की […]

Noimg

शहीद संतोष कुमार यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । जम्मू कश्मीर में मां भारती की सीमा की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए भारत माता के वीर सपूत शहीद संतोष कुमार यादव को गुरुवार को उनके पैतृक गांव इस्माइलपुर के भिट्ठा में नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र, पूर्व सांसद अनिल यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश रूप, विधान सभा संयोजक दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष बिपिन मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता मेहता सच्चितानंद, इं कुमार गौरव, खरीक मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, नारायणपुर अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, ब्रजेश शर्मा, बिहपुर ब्रजेश चौधरी, अरुण चौधरी, डॉ पप्पू, डबलू यादव, मनोज यादव, सौरभ सावर्ण, अजय सिंह उर्फ मोटो, सौरव कुमार, अमित सिंह, राहुल […]

Noimg

शारीरिक दक्षता की जाँच परीक्षा में 1400 उम्मीदवारों ने भाग लिया ||GS NEWS

जीएस प्रतियोगिताभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिला में गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन के लिए गुरुवार को शारीरिक दक्षता की जाँच परीक्षा में 1400 उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था। जिनमे से कुल 1025 उम्मीदवार परीक्षा में सम्मलित हुए। उपस्थिति में से 47 अभ्यर्थियों को रिजल्ट लगातार तीन वार बिजली आने और चले जाने के कारण दौड़ की गणना नहीं हो पाई। 06 जून 2025 को इनका पुनः शारीरिक जॉच किया जायेगा। 1600 मीटर की दौड़ में इनमें से 326 उम्मीदवार सफल हुए। 326 उम्मीदवारों के उँचाई एवं सीना की माप की गई। उँचाई एवं सीना के निर्धारित मापदंड पूरा नहीं करने के कारण 18 उम्मीदरवार असफल घोषित किये गये। इस प्रकार गुरुवार को उँची कूद, लंबी कूद और गोला फेक की परीक्षा में […]

Noimg

शहीद संतोष कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए भागलपुर जिले के इस्माइलपुर अंचल अंतर्गत भिट्ठा गांव निवासी संतोष कुमार का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। शहीद संतोष कुमार की पार्थिव देह जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंची, माहौल गमगीन हो गया। अंतिम संस्कार से पूर्व जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने तिरंगे में लिपटे शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं उपस्थित सुरक्षाबलों द्वारा सम्मानस्वरूप फायरिंग कर उन्हें अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद स्थानीय गंगा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह, इस्माइलपुर प्रखंड के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित […]

आदित्य गुप्ता का चयन भारतीय पिकलबॉल टीम में ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

वियतनाम में एशियन पिकलबॉल जूनियर ओपन चैंपियनशिप का आयोजन भागलपुर : बिहार पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी दी है कि बिहार के लिए यह गौरव का क्षण है। वियतनाम में 12 से 15 जुलाई तक आयोजित होने वाली एशियन पिकलबॉल जूनियर ओपन चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय जूनियर पिकलबॉल टीम में बिहार से आदित्य गुप्ता (पटना) का चयन किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए प्रमोद कुमार ने बताया कि ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन (AIPA) द्वारा घोषित टीम में बिहार के युवा और प्रतिभावान खिलाड़ी आदित्य गुप्ता को शामिल किया गया है। पटना के रामजीचक, दीघा निवासी आदित्य गुप्ता बचपन से ही कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ पिकलबॉल खेलते आ रहे हैं। वह […]

शराब के नशे में डीजे वाहन चालक ने 10 वर्षीय किशोर को कुचला ||GS NEWS

बिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

भागलपुर के एक निजी अस्पताल में जिंदगी-मौत से लड़ रहा किशोर मां ने पुत्र की जान बचाने एवं ऊचित न्याय की लगाई गुहार थाना में दिया आवेदन भागलपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर एकनिया टोला में विगत 18 मई की रात्री करीब 8:30 बजे एक शादी समारोह में शराब के नशे में धुत डीजे लदा पिकअप संख्या बीआर 10 जीबी 5262 के चालक श्रवण कुमार पिता बासुदेव शर्मा ने लापरवाही के कारण 10 वर्षीय किशोर को कुचल दिया। हादसे में भ्रमरपुर निवासी नवीन पटेल का पुत्र नयन राज उम्र 10 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घरवालों ने ग्रामीणों के सहयोग से मरणासन्न स्थिति में किशोर को बिहपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी […]

Noimg

भागलपुर को मिला दो प्रखंड स्तरीय इनडोर स्टेडियम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। खेल विभाग बिहार सरकार के द्वारा भागलपुर के दो और प्रखंडों में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति मिली है। खरीक प्रखंड के उच्च विद्यालय खरीक एवं इस्माइलपुर प्रखंड के परबता में आउटडोर स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति विभाग के द्वारा दी गई है। इन स्टेडियम के निर्माण में लगभग दो-दो करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इन स्टेडियम में दर्शक दीर्घा, चारो तरफ चहारदिवारी, दो व्हीकल गेट, महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम, टॉयलेट ब्लॉक सहित समरसेबल पानी टंकी नल, बिजली वायरिंग कनेक्शन, पंखा तथा पवेलियन की सुविधा उपलब्ध होगी। इन स्टेडियम के स्वीकृति के साथ ही भागलपुर के कुल 15 प्रखंडों में स्टेडियम निर्माण का लक्ष्य पूरा हो गया […]

Noimg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीरपैंती व राजमहल स्टेशनों को “अमृत स्टेशन” के रूप में किया उद्घाटन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

बिहार-झारखंड को मिली नई सौगात, आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेशनों का लोकार्पण भागलपुर। देश के रेलवे नेटवर्क को अत्याधुनिक स्वरूप देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर से ₹26,000 करोड़ से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया, जिनमें बिहार के भागलपुर जिले का पीरपैंती और झारखंड के साहिबगंज जिले का राजमहल स्टेशन भी शामिल हैं। पीरपैंती स्टेशन का पुनर्विकास स्थानीय सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप किया गया है, जहाँ विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। स्टेशन के उद्घाटन समारोह में पिरपैंती विधायक ललन कुमार, […]

Noimg

BBV SUMMER CAMP DAY 02 : रेन डांस, शूटिंग, क्राफ्ट और स्केटिंग में की बच्चों नें भरपूर मस्ती || GS NEWS

नवगछियाशिक्षाBarun Kumar Babul0

बाल भारती विद्यालय में समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने बच्चों ने लिया विभिन्न विधाओं में आनंद नवगछिया : बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड नवगछिया में चल रहे समर कैंप का दूसरा दिन गुरुवार को बच्चों के लिए खास रहा। इस दिन की सबसे बड़ी आकर्षण रही रेन डांस की व्यवस्था, जो विद्यालय परिसर में बने स्थायी स्विमिंग पूल में कराई गई। इसके साथ ही अन्य गतिविधियों जैसे शूटिंग, क्राफ्ट और स्केटिंग ने बच्चों को भरपूर मनोरंजन और सीखने का अवसर दिया। रेन डांस – बच्चों ने पानी की फुहारों में की मस्ती गर्मी के मौसम में रेन डांस ने बच्चों को राहत और खुशी दोनों दी। विद्यालय द्वारा विशेष रूप से बनाए गए स्थायी स्विमिंग पूल में वाटर […]

पूर्व पीएम स्व राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । बिहपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम बिहपुर में बुधवार को देश के पूर्व पीएम स्व राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष माे ईरफान आलम व संचालन मो जैनूल अंसारी ने किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने पूर्व पीएम स्व राजीव गांधी को भारत में डिजीटल क्रांति व आधुनिक भारत का निर्माता बताया। उनके विचार व आर्दशों को वर्तमान समय में और भी आधिक प्रासंगिक बताया। उपस्थित नेताओं व आमजनों ने स्व गांधी के चित्र पर श्रद्धांजलि के पुष्प अर्पित किया।श्रद्धांजलि देने वालों में गौतम प्रीतम, पंकज कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, राजेश पंडित, नसीव रविदास, बिनोद सिंह निषाद, जावेद आलम, महाराजा रंजीत, ललिता सिंह, विजय पंडित व बिहपुर […]