Month: May 2025

Noimg

इस्माइलपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के फरार आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार चल रहे आरोपित अखिलेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित छोटी परवत्ता गांव का निवासी है। मामला 29 नवंबर का है, जब इस्माइलपुर थाना की टीम ने काजी कौरेया निवासी कृष्णा कुमार को 10 किलो गांजा के साथ जाह्नवी चौक के पास से गिरफ्तार किया था। उस वक्त इस मामले में अन्य आरोपित अखिलेश मंडल फरार हो गया था। इस संबंध में इस्माइलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने अखिलेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक प्रक्रिया के तहत उसे जेल भेज दिया गया। DESK2025

Noimg

‘पोषण भी पढ़ाई भी”, के लिए सेविकाओं को मिला तीन दिवसीय प्रशिक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभक्ति पूजा अर्चनाDESK20250

नवगछिया । नारायणपुर प्रखंड शिल्प भवन में बुधवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए तीन दिवसीय ‘पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम का प्रशिक्षण शुरू हुआ। शुभारंभ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नारायणपुर पुष्पा कुमारी एवं महिला पर्यवेक्षक अमृता प्रीतम और रूबी कुमारी संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभ आरंभ किया। स्वागत गान के साथ कार्यक्रम का शुरुआत हुआ। बताया कि मास्टर ट्रेनर के द्वारा सभी सेविका को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। प्रशिक्षण में लगभग 115 से सेविकाएं शामिल हुए। इसकी निगरानी ऑनलाइन की जा रही है। प्रखंड समन्वयक अमरजीत कुमार ने बताया की नई शिक्षा नीति के तहत 0 से 3 वर्ष के बच्चों के प्रारंभिक बाल्य काल और […]

Noimg

बभनगामा में सात लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : मंगलवार की देर रात बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बभनगामा बजरंगी मंदिर के पीछे धार के पास से आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बभनगामा निवासी राजकुमार सिंह के रूप में की गई है। इस संबंध में बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, और यह कार्रवाई उसी का […]

Noimg

शहीद संतोष कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सांसद पप्पू यादव, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव शहीद संतोष कुमार के परिजनों से मिलने उनके पैतृक गांव पहुंचे। वहां उन्होंने शहीद की पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की। इस दौरान उन्होंने शहीद संतोष कुमार की बहादुरी को नमन करते हुए कहा कि देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले ऐसे जवानों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सांसद पप्पू यादव ने इस मौके पर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “शहीद हुए 48 घंटे से अधिक समय बीत चुके हैं, लेकिन अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक शब्द तक संवेदना के नहीं बोले हैं। यहां तक कि एक ट्वीट करना भी […]

Noimg

भागवत महापुराण केवल एक ग्रंथ नहीं अपितु भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात स्वरूप हैं: आचार्य मांगन बाबा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहपुर प्रखंड के नरकटिया गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के आयोजन शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस पर भागवत महात्म्य पर वाचन कर रहे कथाब्यास आचार्य मांगन बाबा नें कहा कि श्रीमद्भागवत मात्र एक ग्रंथ नहीं, अपितु भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात स्वरूप है। इसका श्रवण, पठन और चिंतन आत्मा को पवित्र करता है और जीवन को मोक्ष की ओर अग्रसर करता है। पद्मपुराण में भागवत महात्म्य की विस्तृत कथा आती है, जिसमें भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की सहायता से नारदजी भागवत कथा का उपदेश करते हैं। भागवत का श्रवण करते ही जड़ बुद्धि को दिव्यता प्राप्त होती है और आत्मा परमात्मा से एकाकार होने लगती है। यह केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि आत्मा की परम मुक्ति का […]

Noimg

सात सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों का धरना, शासन पर वादाखिलाफी का आरोप ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान स्थित योगा केंद्र में राजस्व कर्मचारियों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि मार्च महीने में भी उन्होंने इन्हीं मांगों को लेकर धरना दिया था। उस समय शासन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि उनकी सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी कारण कर्मचारियों में नाराज़गी है। धरना स्थल पर उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में वेतन विसंगतियों को दूर करना, समय पर पदोन्नति देना, सेवा शर्तों में सुधार और कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है। राजस्व कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को […]

Noimg

अंतर राज्यीय साइबर ठग धराया GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस द्वारा ऑनलाइन गेमिंग बेटिंग एप के माध्यम् से साइबर फ्रॉड के गिरोह का किया गया पर्दाफाश कांड में प्रयोग किया गया कूटरचित दस्तावेज एवं अन्य सामान के साथ 02 अपराधकर्मी गिरफ्तार 09 एंड्राइड मोबाईल, 01 राउटर सेट, 18 एटीएम कार्ड, 14 सीम कार्ड, 01 कैंटीन कार्ड, 02 टैब, 07 विभिन्न बैंक का चेक बुक, 03 आधार कार्ड, 01 पेन कार्ड बरामद नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि मंगलवार की संध्या करीब 04 बजे गुप्त सूचना मिली की नवगछिया थानांतर्गत नयाटोला स्थित रौशन सिंह पिता स्व विवेका प्रसाद सिंह के मकान में संदिग्ध लोग रह रहे है तथा बाहरी लोगों का आना-जाना हो रहा है। प्राप्त […]

Noimg

पीरपैंती में बाल श्रमिक मुक्त, गैरेज संचालक पर एफआईआर, इलाके में मचा हड़कंप ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के सुंदरपुर इलाके में मीनाक्षी मंदिर के पास स्थित एक मोटर गैरेज में श्रम विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक नाबालिग बाल श्रमिक को मुक्त कराया है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बृज मोहन तांती के नेतृत्व में गठित टीम ने पीरपैंती पुलिस की सहायता से यह छापा मारा। गुप्त सूचना के आधार पर गैरेज में अचानक कार्रवाई की गई, जहां एक नाबालिग को काम करते हुए पाया गया। मौके पर ही बच्चे को छुड़ाया गया और गैरेज संचालक के खिलाफ बाल श्रम कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। श्रम विभाग की इस त्वरित कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा है, वहीं बाल […]

Noimg

मनाली चौक पर बच्चों को मिले हेलमेट, जीवन जागृति सोसायटी ने चलाया बाल सुरक्षा अभियान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सड़क सुरक्षा और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जीवन जागृति सोसायटी द्वारा सोमवार को मनाली चौक पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शुरू से ही ट्रैफिक नियमों के पालन और सुरक्षा की अहमियत समझाना था। कार्यक्रम में यातायात डीएसपी श्री आशीष कुमार सिंह ने स्वयं बच्चों को हेलमेट पहनाकर उन्हें सुरक्षित रहने का संदेश दिया। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे स्वयं के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें। इस दौरान कुल 20 बच्चों को हेलमेट प्रदान किए गए। बड़ी संख्या में बच्चों और उनके परिजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। समाज […]

Noimg

पीरपैंती में लगेगा 2400 मेगावाट का पावर प्लांट, केंद्र सरकार करेगी 21 हजार करोड़ का निवेश ||GS NEWS

mayaganjDESK20250

भागलपुर जिले के पिरपैंती क्षेत्र में विकास की एक नई रोशनी जलने जा रही है। यहां 2400 मेगावाट क्षमता वाले ताप विद्युत संयंत्र की स्थापना की तैयारी तेज़ी से चल रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को कोल इंडिया के सहयोग से पूरा किया जाएगा और इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 21,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। परियोजना के लिए करीब 1100 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। हालांकि मुआवजे को लेकर कुछ ग्रामीणों में असंतोष है, लेकिन अधिकांश लोग इस प्लांट के शीघ्र निर्माण के पक्ष में हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इससे क्षेत्र में बिजली संकट में राहत तो मिलेगी ही, साथ ही रोज़गार के नए अवसर भी सृजित होंगे। […]