Month: May 2025

Noimg

नवगछिया बनेगा मॉडल प्रखंड: डीडीसी ने किया प्रखंड कार्यालय का व्यापक निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया को मॉडल प्रखंड के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने गंभीर पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह (भा. प्र. से) ने नवगछिया प्रखंड कार्यालय का व्यापक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भौतिक जांच, प्रशासनिक जवाबदेही की स्थापना और विकास योजनाओं में गति लाने के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने पशुपालन, कृषि, नगर परिषद, प्रखंड संसाधन केंद्र एवं सम्राट अशोक भवन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यालयों का दौरा किया। उन्होंने कार्यालयों में रखे गए प्रशासनिक दस्तावेजों जैसे आगत-निर्गत पत्र पंजी, उपस्थिति रजिस्टर, रोकड़ बही, अनुक्रणिका पंजी आदि की बारीकी से जांच की। कई पंजियों के अद्यतन नहीं पाए जाने पर संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा […]

Noimg

डीडीसी ने किया जगतपुर झील का दौरा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

जगतपुर झील को पर्यटन केंद्र के रूप में किया जा रहा है विकसित भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह (भा प्र से) ने नवगछिया प्रखंड स्थित जगतपुर झील का दौरा कर वहाँ पर्यटन स्थल के रूप में किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। यह पहल झील को एक आकर्षक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में की जा रही है। निरीक्षण के दौरान नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। उप विकास आयुक्त ने स्थल पर चल रहे सौंदर्यीकरण, पथ निर्माण, जल संरक्षण, बुनियादी सुविधाओं के सृजन एवं अन्य अवस्थापना विकास कार्यों का जायज़ा लिया।   श्री सिंह ने अधिकारियों […]

Noimg

हॉलीवुड में बजा गोसाईं गाँव के लाल का डंका: अमिताभ पराशर को मिला प्रतिष्ठित “ग्रेसी अवार्ड ||GS NEWS

आपसी विवादआयोजननवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पर फुले नहीं समा रहें रहे गांव के लोग नवगछिया के गोसाईं गाँव के लाल अमिताभ पाराशर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। BBC की डॉक्यूमेंट्री The Midwife’s Confession के लिए उन्हें हॉलीवुड के प्रतिष्ठित Gracie Award से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें “श्रेष्ठ फिल्म (डॉक्यूमेंट्री)” श्रेणी में प्रदान किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गोसाईं गाँव में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार के सदस्यों सहित गाँव और समाज के लोगों ने हर्ष जताते हुए बधाई संदेश भेजे हैं। भागलपुर जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी इस गौरवपूर्ण अवसर पर उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है। भारत में पहले […]

Noimg

बाल भारती विद्यालय में समर कैंप का शुभारंभ || GS NEWS

UncategorizedDESK20250

विभिन्न एक्टिविटी से बच्चों का होगा भरपूर मनोरंजन नवगछिया के गौशाला रोड़ में स्थित बाल भारती विद्यालय में समर कैंप का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रशासक डी. पी. सिंह के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार केजरीवाल, कार्यकारिणी सदस्य नरेश केडिया तथा सेवानिवृत्त एडीएम जयशंकर मंडल द्वारा दीप प्रज्वलित कर समर कैंप का शुभारंभ किया गया। समर कैंप में कुल 250 छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं। यह चार दिनों तक चलेगा और इसका समापन 25 मई 2025 को होगा। कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार केजरीवाल तथा विद्यालय के दोनों […]

Noimg

Yahoo! Hurray! : बाल भारती विद्यालय में समर कैंप का शुभारंभ, विभिन्न गतिविधियों से बच्चों का होगा मनोरंजन और विकास || GS NEWS

उद्घाटनखेल कूदनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया के गौशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय में समर कैंप का भव्य उद्घाटन हुआ। यह आयोजन बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक और उपयोगी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। कैंप की शुरुआत विद्यालय के प्रशासक डी. पी. सिंह के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने समर कैंप के उद्देश्यों और महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार केजरीवाल, कार्यकारिणी सदस्य नरेश केडिया और सेवानिवृत्त एडीएम जयशंकर मंडल,प्रो० विजय कुमार ने दीप प्रज्वलन कर कैंप का विधिवत शुभारंभ किया। चार दिवसीय इस समर कैंप में कुल 250 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इसका समापन 25 मई 2025 को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह […]

Noimg

आशा फैसिलेटर के सदस्यों ने चार सूत्री मांगों को लेकर पांच दिवसीय हड़ताल कर किया धरना प्रदर्शन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में आशा फैसिलेटर के सदस्यों ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर पांच दिवसीय हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन किया। धरना में शामिल सदस्यों ने बताया कि पिछले छह महीनों से उनका वेतन लंबित है। राज्य सरकार द्वारा घोषित 1500 रुपये की वेतन वृद्धि भी अब तक लागू नहीं की गई है। उनकी प्रमुख मांगों में 21 हजार रुपये प्रति माह मानदेय, सेवा आयु सीमा 65 वर्ष तक की जाए और रिटायरमेंट पर 10 लाख रुपये की राशि दिए जाने की मांग शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में भी वृद्धि की मांग की। सदस्यों ने स्पष्ट किया कि जब तक राज्य और केंद्र सरकार उनकी मांगों पर ठोस […]

Noimg

इस्माइलपुर में खेत में मिले नरकंकाल की डीएनए जांच होगी, जांच में हो सकता मृतक की पहचान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : इस्माइलपुर प्रखंड के जाह्वी चौक के पास एक खेत में मिले नरकंकाल के मामले में डीएनए जांच की जाएगी. इस्माइलपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि नरकंकाल को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है और कोर्ट के आदेश पर इसकी जांच की जाएगी. जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि यह नरकंकाल मानव का है या किसी पशु का, और यदि यह मानव का है तो यह नारी का है या पुरुष का. डीएनए जांच के बाद यह भी पता लगाया जाएगा कि यह नरकंकाल मृतक मिथलेश कुमार का ही है या किसी और का. जांच के बाद यदि यह पुष्टि हो जाती है कि यह मिथलेश कुमार का नरकंकाल है, तो इसे अंतिम संस्कार […]

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शहीद संतोष यादव को दी श्रद्धांजलि||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए संतोष यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की. सम्राट चौधरी ने बताया कि नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर प्रखंड के पछियाड़ी टोला भीठ्ठा गांव निवासी वीर जवान, भारत माता के सपूत संतोष यादव के बलिदान को सलाम! उन्होंने आगे कहा कि यह देश हमेशा उनके बलिदान को याद रखेगा. शहीद संतोष यादव का योगदान हमारे राष्ट्र के लिए अमूल्य है और उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने शहीद के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. DESK2025

Noimg

देश प्रेम और प्रेरणा: संतोष कुमार का योगदान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

संतोष कुमार के अंदर देश प्रेम कूट-कूट कर भरा हुआ था. उनका दिल अपने देश के प्रति अपार श्रद्धा और सम्मान से भरा हुआ था. वे जब भी छुट्टी में अपने घर आते थे, तब अपने गांव के युवकों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते थे. उनका मानना था कि हर नागरिक को अपनी सेना का हिस्सा बनना चाहिए ताकि देश की सुरक्षा और समृद्धि में योगदान दिया जा सके. संतोष कुमार केवल प्रेरणा ही नहीं देते थे, बल्कि सेना में भर्ती होने के लिए जरूरी जानकारी और प्रशिक्षण भी प्रदान करते थे. वे युवकों को शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और सैन्य प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताते थे. उनके मार्गदर्शन […]

Noimg

देश की सरहद पर शहीद हुआ नवगछिया का लाल, परिवार और गांव में छाया मातम ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर प्रखंड के पछियारी टोला डीमाहा गांव निवासी हवलदार संतोष कुमार यादव देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। बताया गया कि सोमवार देर रात करीब एक बजे सेना की गश्ती टीम के साथ संतोष कुमार ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान गश्ती गाड़ी गहरी खाई में गिर गई, जिसमें संतोष समेत कई जवान घायल हो गए। पहले यह खबर आई कि हादसे में संतोष घायल हुए, लेकिन बाद में उनके छोटे भाई अभिनव कुमार को सेना की ओर से जानकारी दी गई कि संतोष को दुश्मनों की गोली भी लगी थी और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत […]