Month: May 2025

Noimg

नवगछिया के वीर सैनिक संतोष यादव जम्मू में शहीद ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

जम्मू ऑपरेशन के दौरान सेना की गाड़ी खाई में गिरी, इस्माईलपुर के जवान संतोष यादव शहीद नवगछिया : जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना की एक गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में बिहार के नवगछिया के इस्माइलपुर गांव निवासी हवलदार संतोष यादव शहीद हो गए। घटना सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे की है, जब सेना की एक टुकड़ी आतंकियों की तलाश में निकली थी। पहाड़ी इलाके में गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गाड़ी में कुल 6 जवान सवार थे, जो सभी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हवलदार संतोष यादव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हवलदार संतोष […]

Noimg

237 उम्मीदवार चिकित्सीय जाँच में फिट, नामांकन प्रक्रिया में आगे बढ़े ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर।गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को भागलपुर जिले में शारीरिक दक्षता जाँच परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 1400 उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 1049 उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए। 1600 मीटर की दौड़ में 312 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। इसके बाद इनकी ऊँचाई और सीना माप की जांच की गई, जिसमें 20 उम्मीदवार निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं कर सके और असफल घोषित हुए। शेष 292 उम्मीदवारों ने ऊँची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक की परीक्षा में भाग लिया। इस प्रक्रिया के अंतिम चरण में हुई चिकित्सीय जाँच में 55 उम्मीदवार अनफिट/असफल पाए गए। अंततः कुल 237 उम्मीदवार चिकित्सीय रूप से फिट पाए गए और उन्हें दैनिक रूप […]

Noimg

सफारी वाहन पर लदा कुल 165.6 लीटर विदेशी शराब बरामद ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

चालक समेत चार शराब कारोबारी गिरफ्तार नवगछिया । खरीक थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब 04:30 बजे विशेष सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अंभो-खरीक 14 नंबर सड़क पर एक सफारी वाहन संख्या बीआर 34 पी 2188 पर लदा भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। वही मौके से सफारी वाहन पर सवार चालक समेत चार शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। इस बारे में ख़रीक थानाध्यक्ष पुनि नरेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सफारी वाहन के पीछे तरफ डिक्की के नीचे बने तहखाने में विदेशी शराब बंगाल से खगरिया ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को विभिन्न स्थानों पर लगाया गया इस दौरान अंभो-ख़रीक के रास्ते एक उजले रंग […]

हरवे हथियार से लैस दबंगों ने घर मे घुसकर पति पत्नी व पुत्र के साथ बेरहमी से की मारपीट ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

तलवार, खंती, रॉड एवं लाठी से किया जानलेवा हमला पति-पत्नी एवं पुत्र गंभीर हालत में मायागंज भागलपुर में है इलाजरत नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिल्की वार्ड संख्या 4 निवासी साजो खातून पति मो खलील ने बिहपुर थाना में आवेंदन देकर पड़ोस के दबंगों के विरुद्ध आवेदन देकर मारपीट एवं जानलेवा हमला करने को लेकर केस दर्ज कराई है। पीड़िता ने आवेंदन में लिखा है कि 15 मई की रात्री करीब 9 बजे अपने घर मे पति एवं पुत्र मो राशिद के साथ बैठी थी तभी पड़ोस के हीअभियूक्त मो शमसाद, मो दाऊद दोनो पिता मो इब्राहिम, मो साहेब, मो इनो दोनो पिता मो सनकी, मो तेतर पिता मो अयुन, मो नुरो पिता मो नेहाल, मो अजिर पिता […]

Noimg

नवगछिया में दबंगों ने घर से निकलने का रास्ता किया बंद||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

पैतृक संपत्ति में हिस्सा नही देने तथा जान से मारने की दी धमकी पीड़िता ने एसपी को दिया आवेंदन लगाई न्याय की गुहार नवगछिया । नवगछिया थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र सिमरा वार्ड संख्या 6 निवासी पीड़िता लकी झा पिता धर्मेंद्र झा ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार को आवेंदन देकर दबंगों के विरुद्ध कार्यवाई एवं ऊचित न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में लिखा है कि मेरे पांच चचेरे चाचा नीलांबर झा उर्फ लाल झा, जितेंद्र झा उर्फ सनमोल झा, नरेंद्र झा उर्फ मंटू झा, विश्वम्भर झा उर्फ अनमोल झा, श्वेतांबर उर्फ टुनटुन झा पैतृक संपत्ति में हमे हक नही दे रहे हैं। पांचों में दबंगई के बल पर हमलोगों का घर से निकलने का रास्ता तक बंद […]

Noimg

पाकिस्तानी कनेक्शन में यूट्यूबर गिरफ्तार, भागलपुर यात्रा बनी जांच का हिस्सा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : पाकिस्तानी कनेक्शन उजागर होने के बाद मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियाँ सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा अब तक चार बार बिहार के भागलपुर जिले की यात्रा कर चुकी हैं। सबसे अहम बात यह है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम का एक वीडियो भी मिला है। इस खुलासे के बाद भागलपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्थानीय पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रही है। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदयकांत ने जानकारी दी है कि जांच को हर कोण से गंभीरता से लिया जा रहा है। यह पता लगाने की […]

Noimg

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पीरपैंती रेलवे स्टेशन का भव्य कायाकल्प: सांस्कृतिक विरासत और आधुनिकता का अद्भुत संगम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भारतीय रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बिहार के भागलपुर जिले में स्थित पीरपैंती रेलवे स्टेशन का रूपांतरण एक ऐतिहासिक उपलब्धि बन गया है। एनएसजी-5 श्रेणी में शामिल यह स्टेशन अब न केवल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, बल्कि इसकी डिज़ाइन में क्षेत्रीय कला और सांस्कृतिक विरासत की छाप भी स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। 18.93 करोड़ रुपये की लागत से हुए पुनर्विकास में सिविल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग, दूरसंचार, लिफ्ट, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज और रूफ प्लाजा जैसे ढाँचागत बदलाव शामिल हैं। आगमन और प्रस्थान खंडों का अलग विकास, आकर्षक मूर्तियां, सौंदर्यपूर्ण प्रकाश व्यवस्था और एक आधुनिक अग्रभाग स्टेशन को एक नई पहचान दे रहे हैं। यात्रियों की सुविधा को केंद्र में रखते हुए निम्नलिखित […]

Noimg

भागलपुर जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अधिकारियों की टीम के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम की स्थिति, भंडारण प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए, ताकि ईवीएम की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता में कोई चूक न हो। डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा, “चुनाव लोकतंत्र का पर्व है और इसकी निष्पक्षता बनाए रखने के लिए ईवीएम की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” निरीक्षण के दौरान अन्य वरीय अधिकारी और सुरक्षा […]

Noimg

चार सूत्री मांगों को लेकर आशा फैसिलेटरों की पांच दिवसीय हड़ताल, राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ फूटा आक्रोश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के सुलतानगंज रेफरल अस्पताल परिसर में आशा फैसिलेटरों ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर पांच दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। धरना प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। धरना स्थल पर मौजूद आशा फैसिलेटर रीना कुमारी ने बताया कि पिछले छह महीने से वेतन लंबित है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा घोषित 1500 रुपये की वेतन वृद्धि भी अब तक लागू नहीं की गई है। उन्होंने मांग रखी कि आशा फैसिलेटरों को प्रति माह 21,000 रुपये मानदेय, 65 वर्ष तक की सेवा सीमा, और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की राशि दी जाए। रीना कुमारी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में भी कोई […]

Noimg

देशव्यापी संयुक्त आह्वान पर मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, श्रमिक हितों की मांग उठी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

देशभर की केंद्रीय ट्रेड यूनियनों — ऐक्टू, एटक, सीटू, सेवा और इंटक — के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में भागलपुर में श्रम संसाधन विभाग परिसर स्थित उपश्रमायुक्त कार्यालय के समक्ष मजदूर संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में श्रमिक शामिल हुए। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य श्रमिक अधिकारों की सुरक्षा, न्यूनतम वेतन की गारंटी, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा और ठेका प्रथा के खिलाफ आवाज उठाना था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महंगाई, निजीकरण और श्रम कानूनों में संशोधन के चलते मजदूरों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। उन्होंने सरकार पर कॉर्पोरेट हितों को प्राथमिकता देने और श्रमिकों की […]