May 20, 2025
भाजपा नवगछिया जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी नवगछिया के जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को नवगछिया स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मुकेश राणा ने किया। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, जिला प्रभारी गौरीशंकर मंडल, विधायक ई. शैलेन्द्र, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल एवं सुबोध कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। निर्णय लिया गया कि नवगछिया संगठन जिला के अंतर्गत सभी मंडलों में 25 मई तक मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी और तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मुख्य अतिथि मिथिलेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवादी सोच के […]