Month: July 2025

Noimg

नवगछिया प्रमंडल में बाढ़ सुरक्षा को लेकर जल संसाधन विभाग की सतर्कता, संघर्षात्मक कार्य जारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया प्रमंडल अंतर्गत बाढ़ सुरक्षा को लेकर जल संसाधन विभाग द्वारा संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। विभागीय अधिकारी संभावित खतरे की आशंका को देखते हुए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य में जुटे हुए हैं, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। भागलपुर जिला के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत ब्रहमोतर बांध की सुरक्षा को लेकर जिला आपदा शाखा से प्राप्त निदेश तथा वरीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया द्वारा आवश्यक बाढ़ संघर्षात्मक कार्यों को समय रहते पूर्ण कर लिया गया है। इससे बांध क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया है। इसी प्रकार खरीक प्रखंड अंतर्गत गंगा नदी के बाएं तट पर स्थित काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध की मजबूती […]

Noimg

प्रेमसागर डब्लू यादव नें किया श्रृंगार पूजा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

हर हर महादेव की जयघोष से तीसरी सोमवारी पर गूंजा नवगछिया का शिवालय नवगछिया : श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर नवगछिया स्थित गोशाला रोड के जगतपति नाथ महादेव मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 3:00 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगाजल , व दूध लेकर मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठा। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग कतारबद्ध होकर जल अर्पण के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर के पुजारियों और समिति सदस्यों […]

Noimg

सवारी बैठाने के विवाद में ऑटो चालक की पिटाई, दो पर मारपीट व लूट का केस दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर जहाज घाट के समीप सोमवार सुबह करीब 9 बजे सवारी बैठाने को लेकर दो ऑटो चालकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक चालक ने अपने घरवालों को मौके पर बुला लिया और दूसरे चालक की लाठी-डंडे व लोहे के रॉड से पिटाई कर दी। घटना में घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल चालक की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर सतियारा निवासी मिट्ठू कुमार (पिता–पंकज साह) के रूप में हुई है। उन्होंने भवानीपुर थाना में लिखित शिकायत देकर दो लोगों पर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, सोमवारी के अवसर पर वह […]

नवगछिया के सन वैली पब्लिक स्कूल में होगा क्रिएटिव टेलेंट हंट 2.0 ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों की खोज जीएस न्यूज़ समाचारपत्र द्वारा लगातार जारी है । इस बाबत अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध जीएस न्यूज़ द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता Creative Talent Hunt 2.0 का आठवां अंक नवगछिया के सन वैली पब्लिक स्कूल, जीरोमाइल, नवगछिया के परिसर में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को पहले स्तर की लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना होगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। प्रतियोगिता को पाँच वर्गों में विभाजित किया गया है—किड्स: एलकेजी, यूकेजीप्री जूनियर: कक्षा 1 व 2जूनियर: कक्षा 3 से 5सीनियर: कक्षा 6 से 8 रजिस्ट्रेशन विद्यालय कार्यालय में किया जा रहा है तथा इसकी शुल्क ₹200 निर्धारित की गई है। रजिस्ट्रेशन के बाद विद्यार्थियों को एडमिट […]

Noimg

हल्की बारिश में जलमग्न हुआ स्कूल, एक कक्षा में सिमटी बच्चों की पढ़ाई ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिला के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत मिरहट्टी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बिरबन्ना में हल्की बारिश के बाद ही कक्षाओं में पानी भर गया, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई। शनिवार की रात से हो रही रिमझिम बारिश के कारण विद्यालय भवन के अंदर पानी घुस गया, जिसके कारण शिक्षकों को सभी बच्चों को एक ही कक्षा में बैठाकर पढ़ाई करानी पड़ी। विद्यालय की शिक्षिका नीलम कुमारी तथा शिक्षक प्रशांत कुमार, रंजन कुमार और प्रविण कुमार ने बताया कि बारिश होते ही यह स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्कूल भवन में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार पानी अंदर घुस जाता है, जिससे बच्चों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि एक ही कक्षा […]

Noimg

शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर विवाद, मारपीट में बाप-बेटा समेत पांच लोग घायल

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत 12 नंबर गुमटी, लालूचक में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। यह घटना बीती रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई थी। शुरुआत में मामला शांत हो गया, लेकिन सुबह होते-होते विवाद फिर उग्र हो गया। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि शादी वाले घर से 10 से 15 लोगों की भीड़ अचानक उनके घर में घुस आई और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में एक बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए […]

Noimg

भागलपुर की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम, जीते स्वर्ण और कांस्य पदक ||GS NEWS

नारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले, राज्य और देश का नाम रोशन किया है। कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम में 25 से 27 जुलाई तक आयोजित 9वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भागलपुर की रुद्राणी रानी और इक़ुरा क़मर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। रुद्राणी रानी, जिनकी उम्र 14 वर्ष है और जो इंटर लेवल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा हैं, ने 42 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवांवित किया। वहीं इक़ुरा क़मर ने कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दोनों प्रतिभाशाली बालिकाएं भागलपुर अकैडमी ऑफ कराटे एंड जूडो क्लब से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। जिला कराटे संघ, भागलपुर के अध्यक्ष […]

Noimg

मन्नत के साथ 100 किलो गंगाजल लेकर निकले श्रद्धालु, बाबा धाम तक करेंगे पैदल यात्रा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर: सावन माह के पावन अवसर पर भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा तट पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर दिन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की 105 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा पर निकल रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से आए दो युवा श्रद्धालु, अजय गुप्ता और कुंदन साहनी, विशेष उद्देश्य और मन्नत के साथ सुल्तानगंज पहुंचे। दोनों ने अजगैबीनाथ धाम से 100 किलो गंगाजल अपनी कांवड़ में भरकर बाबा धाम की ओर पैदल यात्रा आरंभ की। नंगे पांव, पक्की सड़क पर भारी कांवड़ उठाए हुए ये श्रद्धालु पूरी आस्था और संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अजय गुप्ता […]