Month: August 2025

Noimg

बीच बाजार में आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, आधा दर्जन अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर, बाँका जिले के बाँसी बाजार में शनिवार की शाम अचानक अफरा-तफरी मच गई जब हथियारबंद अपराधियों के एक समूह ने एक आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। दिनदहाड़े हुए इस हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है, जिससे व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय नवीन सुवर्णकार अपनी आभूषण की दुकान पर थे, तभी अपराधियों ने उन पर हमला किया। दुकान में घुसते ही, अपराधियों ने उन्हें पहले डराया-धमकाया और फिर गोलियों की बौछार कर दी। नवीन सुवर्णकार तेज़ी से लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़े। आसपास के लोग उन्हें तुरंत स्थानीय रेफरल अस्पताल […]

Noimg

पीरपैंती में 8 सितंबर को होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज ||GS NEWS

पीरपैंतीबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में 8 सितंबर को आयोजित होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर रविवार को मथुरापुर पंचायत भवन में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह ने की जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने किया। बैठक की शुरुआत अतिथियों को अंगवस्त्र और फूल-माला पहनाकर स्वागत से हुई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह, लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष सुभाष, पीरपैंती विधायक ललन कुमार पासवान, पूर्व विधायक अमन कुमार, विधानसभा प्रभारी राजेश जैन, जदयू महिला जिलाध्यक्ष सोनी देवी, नीतू चौबे, संगठन के मनीष दास समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह ने कहा कि यह सम्मेलन एनडीए की मजबूती और एकजुटता का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया […]

Noimg

गाय ने दिया अद्भुत बछिया को जन्म, दो मुंह और चार आंख देखकर लोग हुए हैरान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के जेपी कॉलेज टोला नारायणपुर निवासी मवेशी पालक अनिल यादव की गाय ने शनिवार को एक अद्भुत बछिया को जन्म दिया। इस बछिया के दो मुंह और चार आंख हैं। पशु चिकित्सक की देखरेख में सुरक्षित प्रसव कराया गया। जन्म के बाद जब ग्रामीणों ने बछिया को देखा तो सभी आश्चर्यचकित रह गए। अनिल यादव ने बताया कि बछिया पूरी तरह स्वस्थ और हष्ट-पुष्ट है। गाय को पहले से ही अच्छा खान-पान दिया जा रहा था, लेकिन इस तरह के असामान्य जन्म से सभी दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में बछिया को देखने पहुंचे। चिकित्सक ने जांच कर दवा दी है, जिसे मवेशी पालक लगातार पिला रहे […]

Noimg

सन वेली पब्लिक स्कूल में आयोजित हुए क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 का परिणाम जारी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। नवगछिया के जीरो माइल स्थित सन वेली पब्लिक स्कूल में जीएस न्यूज़ द्वारा आयोजित क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।कार्यक्रम के समन्वयक ने बताया कि प्रतिभागियों की मेहनत और प्रतिभा को देखते हुए चयन प्रक्रिया पूरी की गई है। परिणाम अब विद्यालय एवं आयोजन समिति द्वारा सार्वजनिक कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। इसकी तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। परीक्षा में शामिल छात्रों के बीच उत्साह का माहौल देखा […]

मणि कांत बने जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नवगछिया के शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को आर.के.आई.टी. एंड एजुकेशन केयर के मैनेजिंग डायरेक्टर मणि कांत को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। यह जिम्मेदारी उन्हें पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और संगठन के प्रति योगदान को देखते हुए दी गई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मणि कांत जैसे ऊर्जावान और शिक्षित व्यक्तित्व का संगठन से जुड़ना पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगा। शिक्षा प्रकोष्ठ का उद्देश्य युवाओं और समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना है, जिसमें मणि कांत की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। मनोनयन के बाद मणि कांत ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई […]

Noimg

नारायणपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर : ललित नारायण मिश्र बालिका इंटर स्कूल, भ्रमरपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. कुमार चंदन और एकता यादव शामिल हुए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए रखा गया था। नारायणपुर प्रखंड में कुल 67 विद्यालय हैं, जिनमें प्रत्येक विद्यालय को कम से कम 70 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिले में नारायणपुर प्रखंड को 4960 पौधों का न्यूनतम लक्ष्य मिला है, जबकि विद्यालय चाहे तो इससे अधिक पौधे भी लगा सकते हैं। राज्य स्तर पर यह अभियान तेजी से चलाया जा रहा है ताकि ‘एक पेड़ मां के नाम’ […]

Noimg

नवगछिया के तेतरी में श्री गणेश उत्सव का भव्य समापन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

तीन दिवसीय आयोजन में भक्तों की उमड़ी भीड़ कलबलिया धार में जय घोष के साथ हुआ प्रतिमा का हुआ विसर्जन नवगछिया के तेतरी में तीन दिवसीय श्री गणेश उत्सव का भव्य समापन हो गया। इस उत्सव का आयोजन महेश सिंह के दरवाजे पर स्थित गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना के साथ विगत 18 वर्षों से होता आ रहा है। इस बार भी उत्सव में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। उत्सव की शुरुआत 27 अगस्त 2025 बुधवार को गणेश प्रतिमा की स्थापना और पूजन के साथ हुई । गुरुवार को संध्या भजन संध्या का आयोजन गुलशन म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा किया गया। शुक्रवार की रात्रि को वीरु म्यूजिकल ग्रुप की […]

Noimg

अवैध हथियार और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर 29 अगस्त 2025 को खरीक थाना पुलिस टीम अवैध शराब एवं हथियार के विरुद्ध छापामारी तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस बल ने उसे पीछा कर पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देशी कट्टा तथा कमर में बंधी बिंडोलिया से कुल 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 264/25 दिनांक 29.08.25 दर्ज कर अभियुक्त अमर कुमार, पिता संजीव सिंह उर्फ संजो सिंह, निवासी भवनपुरा, थाना खरीक, जिला भागलपुर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। DESK2025

Noimg

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 608 लीटर से अधिक विदेशी शराब और वाहन बरामद, चालक गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर मद्यनिषेध कानून के उल्लंघन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगछिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 29 अगस्त 2025 को वाहन जांच के दौरान थाना टीम ने वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर BRNGP5839) से कुल 608.4 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। शराब की खेप मूली और नेनुआ से ढककर छिपाई गई थी। पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त करते हुए चालक परमजीत कुमार, पिता सुबोध ठाकुर, निवासी सनोखर थाना सनोखर जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वाहन के उपचालक, जो कि विधि विरुद्ध बालक है, को भी निरुद्ध किया गया। इस मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या-278/25 दिनांक 30.08.25 दर्ज किया गया है। मामला बिहार मद्यनिषेध […]

Noimg

31 अगस्त (रविवार) को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित किया गया है शिविर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

बीएलओ को अपने अपने मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर प्रपत्र 6, 7 एवं 8 में दावा आपत्ति प्राप्त करने का दिया गया आदेश भागलपुर । 31 अगस्त (रविवार) को भागलपुर जिला के सभी मतदान केंद्र पर 01 अगस्त को प्रकाशित मतदातासूची प्रारूप के आलोक में प्रपत्र 6, 7 एवं 8 में दावा आपत्ति प्राप्त करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, भागलपुर डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने आदेश जारी करते हुए कहा है की 31 अगस्त (रविवार) को 10:30 बजे पूर्वाह्न से 14 बजे अपराह्न तक भागलपुर जिला के सभी मतदान केंद्र पर शिविर का आयोजन किया गया है। सभी बीएलओ को अपने अपने मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर प्रपत्र 6, 7 एवं 8 […]