Month: August 2025

Noimg

अपहृत नाबालिग बेटी के मामले ने पकड़ा तूल, पीड़ित पिता ने न्याय न मिलने पर दी चेतावनी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के लकड़ाकोल गांव निवासी योगेश यादव की नाबालिग पुत्री के अपहरण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। यह घटना 1 जुलाई की है, जब योगेश यादव की बेटी अचानक लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, जब वे इस संबंध में सूचना देने पीरपैंती थाना पहुंचे, तो उन्हें चार से पांच घंटे तक थाने में बैठाया गया, लेकिन आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। बाद में योगेश यादव ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की, जिसके निर्देश पर पीरपैंती थाना में आवेदन लिया गया और प्राथमिकी दर्ज की गई। सोमवार को योगेश यादव को देवघर रिमांड होम से फोन आया कि उनकी बेटी वहां है। सूचना मिलते […]

Noimg

शाहकुंड हादसे में मारे गए पांच कांवड़ियों के परिजनों को मिला मुआवजा, चेक वितरण के दौरान महिला हुई बेहोश ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांच कांवड़ियों के परिजनों को मंगलवार को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक सौंपा गया। यह चेक जिला प्रशासन की ओर से समीक्षा भवन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने स्वयं मृतक कांवड़ियों के परिजनों को यह सहायता राशि सौंपी। चेक वितरण के दौरान सभागार का माहौल बेहद भावुक हो गया। जब एक महिला चेक लेने मंच पर पहुंची, तो वह रोते-रोते बेहोश हो गई। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस भावुक क्षण में जिलाधिकारी ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए स्वयं महिला के चेहरे पर पानी […]

Noimg

नदी की डाढ़ में डूबने से 35 वर्षीय महिला की मौत, तीन मासूम बेटियों के भविष्य पर संकट ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरधरपुर गांव के पास एक हृदयविदारक हादसे में 35 वर्षीय महिला लाखों देवी की नदी की डाढ़ में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लाखों देवी किसी कार्यवश नदी किनारे गई थीं, जहां अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चली गईं। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ कर पाते, तब तक वह पानी में समा चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पिता सुरेंद्र यादव ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से लाखों देवी को पानी से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक […]

Noimg

कहलगांव में वोटर लिस्ट से 45 हजार नाम गायब, कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर जताया विरोध ||GS NEWS

कहलगांवबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिला के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से करीब 45,000 लोगों के नाम हटाए जाने के मामले पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताया है। इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को एक स्थानीय होटल में कांग्रेस की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कहलगांव से भावी प्रत्याशी मोहम्मद कलाम उद्दीन ने की। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया के नाम पर इतने बड़े पैमाने पर नामों को सूची से हटाना आम जनता के संवैधानिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित साजिश है, जिससे चुनाव में जनता की भागीदारी को कम किया जा […]

Noimg

भागलपुर के किशन कुमार का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिखाएंगे दम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत नंदलालपुर पंचायत के छोटे से गांव जगन्नाथपुर निवासी किशन कुमार ने भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में बतौर तेज गेंदबाज चयनित होकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। किशन बिहार से टीम इंडिया में जगह बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 टेस्ट सीरीज में बिहार से समस्तीपुर के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और भागलपुर के तेज गेंदबाज किशन कुमार टीम इंडिया की ओर से खेलेंगे। किशन के चयन के बाद उनके गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों और गांववासियों में उत्साह है। किशन की मां रीना सिंह ने कहा कि बेटा बचपन से ही खेल में रुचि रखता था। संसाधनों की कमी थी, पति खेती करते हैं, इसलिए किशन […]

Noimg

बाढ़ पीड़ितों ने तिलकामांझी विश्वविद्यालय का गेट तोड़कर किया प्रवेश, कैंपस में डाला डेरा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिलदारपुर और शंकरपुर दियारा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों ने विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल के पास स्थित मुख्य गेट का ताला तोड़कर जबरन परिसर में प्रवेश कर लिया। प्रशासन द्वारा बीते कई दिनों से गेट में ताला लगाया गया था ताकि बाढ़ पीड़ित अंदर न जा सकें, लेकिन लगातार खराब होती हालात के बीच लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 11 बजे दर्जनों ग्रामीण विश्वविद्यालय के उत्तरी गेट पर पहुंचे। वे अपने साथ घर का सामान, प्लास्टिक की चादरें और अन्य जरूरी सामान लेकर आए थे। गेट का ताला तोड़कर वे टिल्हा कोठी समेत परिसर के अन्य खुले स्थानों पर तंबू लगाकर ठहरने […]

Noimg

टोटो नें मारा ऐसा टक्कर की 12 फिट दूर जा रहा स्कूली छात्र, टिफ़िन में घर से स्कूल आ रहा था छात्र, नवगछिया का मामला – GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

कक्षा 3 का 8वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री लाल जी मध्य विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर में कक्षा 3 में पढ़ने वाला छात्र आदित्य राज सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। वह विद्यालय में पढ़ाई के दौरान लंच में अपने घर गया था। लंच के बाद जब वह वापस विद्यालय आ रहा था, उसी दौरान स्कूल परिसर में प्रवेश करने के क्रम में सड़क पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आदित्य करीब 10 फीट दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति […]

Noimg

नवगछिया के सन वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित हो रहा क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

100 से अधिक बच्चों का हो चुका रजिस्ट्रेशन नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में प्रतिभावान बच्चों की खोज हेतु जीएस न्यूज समाचारपत्र द्वारा लगातार प्रयास जारी है। इसी क्रम में अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध जीएस न्यूज द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता Creative Talent Hunt 2.0 का आठवां अंक नवगछिया के जीरोमाइल स्थित सन वैली पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को पहले चरण की लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और विद्यार्थियों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। 100 से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित कर चुके हैं। प्रतियोगिता को पाँच […]

Noimg

जूनियर योग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम, कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने जीते पदक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : भागलपुर जिला योगा संघ के तत्वावधान में जूनियर योगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन नवगछिया में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने किया। समापन समारोह में जिला योगा संघ के अध्यक्ष आर. पी. राकेश, जिला संयोजक सह सचिव घनश्याम प्रसाद, गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य लाल बाबू राय, सावित्री पब्लिक स्कूल के प्रशासक सुमित कुमार एवं प्राचार्य अमित कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मचंद भगत, महिला क्रिकेट सचिव कंचन सिंह, खेल शिक्षक शंकर जी, गुलाम मुस्तफा और अभिषेक कुमार ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सावित्री पब्लिक स्कूल, गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, […]

Noimg

दफादार विनोद कुमार झा के सेवानिवृत्त होने पर गोपालपुर थाना में विदाई समारोह आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया गांव निवासी दफादार विनोद कुमार झा के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में गोपालपुर थाना परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोपालपुर थाना के थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार, दरोगा कृष्ण कन्हैया, रसनदेव पासवान सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने श्री झा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना की। थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि विनोद झा ने अपने सेवा काल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी का परिचय दिया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी हमेशा अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन किया, जो अनुकरणीय है। समारोह में चौकीदार अजीत कुमार, सिंधु कुमार, नीरज कुमार, कैलाश कुमार, रंजीत कुमार, संतोष कुमार […]