Month: August 2025

Noimg

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने उठाए ऐहतियातन कदम ||GS NEWS

गंगाबिहारभागलपुरDESK20250

,भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखी गई है, जिसके कारण जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने ऐहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सभी प्रमुख गंगा घाटों पर सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि श्रद्धालु और आम लोग जलधारा के पास न जा सकें। प्रशासन ने घाटों पर निगरानी टीमों को तैनात किया है और नगर निगम तथा आपदा प्रबंधन की टीमों को भी पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की […]

Noimg

बेलदौर के रामनगर में सड़क दुर्घटना में 16 वर्षीय छात्र की मौत, परिवार में मातम ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर :खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में 16 वर्षीय छात्र प्रिंस कुमार की मौत हो गई। प्रिंस, जो कि मजदूर प्रमोद शर्मा का सबसे छोटा बेटा था, शाह मार्केट से लौट रहा था, तभी एक अनियंत्रित गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मृतक के मामा रवीश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रिंस पढ़ाई में बेहद होनहार था और भाई-बहनों में सबसे छोटा था। हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, भागलपुर पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे […]

Noimg

शंभूगंज में दर्दनाक हादसा, साड़ी फंसने से महिला की मौत ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में 26 जुलाई को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें खुशबू कुमारी (28 वर्ष) की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। खुशबू कुमारी, जो अपने पति सोनू मिश्रा से अलग रह रही थीं, अपनी मां कनकलता देवी के साथ जीवन बिता रही थीं। घटना के अनुसार, 26 जुलाई को खुशबू कुमारी जब टेंपो से उतर रही थीं, तो उनकी साड़ी वाहन के किसी हिस्से में फंस गई, जिससे वह अपना संतुलन खो बैठीं और सिर के बल गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें तत्काल कुर्मा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें भागलपुर के मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर […]

Noimg

भागलपुर में हुआ ‘जल श्रमिक सम्मेलन’, पारंपरिक मछुआ समुदाय के अधिकारों पर हुई चर्चा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के समाहरणालय स्थित पेंशनर समाज हॉल में आज जल श्रमिकों की समस्याओं, उनके अधिकारों और सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों पर चर्चा करने के लिए एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन पारंपरिक मछुआ समुदाय से जुड़े जल श्रमिकों की समस्याओं पर केंद्रित था और इसका आयोजन जल श्रमिक संघ तथा गंगा मुक्ति आंदोलन द्वारा किया गया था। इस सम्मेलन का नाम ‘जल श्रमिक सम्मेलन’ रखा गया था, और इसे मछुआ समुदाय के संघर्ष और अधिकारों की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है। आमंत्रण पत्र में कहा गया है कि पारंपरिक मछुआ समाज राज्य के अति पिछड़े वर्ग से आता है, जो लंबे समय से अपने हक और अधिकार के लिए संघर्षरत है। जल श्रमिक संघ के […]

Noimg

भागलपुर में साधु के भेष में ठगी की वारदात, महिला से गहनों की लूट ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर शहर के इशाकचक थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली ठगी की वारदात सामने आई है। आज सुबह एक महिला रोजाना की तरह टहलने के लिए सैनडिस्क कंपाउंड पहुंची थीं, लेकिन इस दौरान उनके साथ ऐसी घटना घट गई जिसे सुनकर हर कोई सतर्क हो जाए। महिला के अनुसार, टहलने के दौरान एक युवक साधु के भेष में उनके पास आया और कहा कि उनके घर कोई बड़ा संकट आने वाला है। घबराई महिला ने जब इसका उपाय पूछा, तो उस युवक ने कहा कि अगर वह अपने गले की चैन खोलकर दे दें, तो वह कुछ मंत्रों से उस संकट को दूर कर देगा। अंधविश्वास और डर के बीच महिला ने जैसे ही अपनी चैन उतारकर उस युवक […]

Noimg

जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मारा, फिर मां की रहस्यमयी मौत ने गांव को झकझोर दिया ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित कोहड़ा गांव में जमीन के एक छोटे-से टुकड़े ने एक परिवार को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया। इंसानी रिश्तों की डोर इतनी कमजोर हो जाएगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। बीते 21 जुलाई को महज डेढ़ कट्टे जमीन के विवाद में छोटे भाई सुमित ने अपने सगे बड़े भाई सुजीत को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सुमित खुद थाने पहुंचा और अपने अपराध को स्वीकार करते हुए पुलिस के हवाले हो गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस हृदयविदारक घटना को लोग अभी भुला भी नहीं पाए थे कि महज 12 दिन बाद एक और दुखद खबर ने पूरे गांव को झकझोर दिया। […]

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी गई, लाइव प्रसारण के साथ कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी, रंगरा पश्चिम मंडल के तत्वावधान में मसुदनपुर गांव (शक्ति केंद्र बनिया वैसी) में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के अंतर्गत किसानों के खातों में सहायता राशि भेजे जाने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार ने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई इस घोषणा का लाइव टेलीकास्ट किसानों को दिखाया गया, जिसे उपस्थित किसानों ने उत्साहपूर्वक देखा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोपालपुर विधानसभा के विस्तारक अनिल शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल महामंत्री नितेश कुमार, शक्ति केंद्र प्रमुख परमानंद यादव, बूथ प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षगण भी मौजूद थे। करीब 100 की संख्या में महिला एवं पुरुष किसान कार्यक्रम में […]

Noimg

सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने लगाई फटकार, साफ-सफाई और यात्री सुविधा में सुधार का निर्देश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : श्रावणी मेला के 23वें दिन शनिवार को मालदा डिविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अपने विशेष सैलून ट्रेन से पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन परिसर में बने शौचालय, पेयजल व्यवस्था, कांवरियों के लिए सेवा शिविर और रेल सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में गंदगी देख उन्होंने रेल अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले में बड़ी संख्या में कांवरिए सुल्तानगंज पहुंचते हैं, ऐसे में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान बांका सांसद के प्रतिनिधि पवन केसरी और स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य विकास कुमार कर्ण ने डीआरएम […]

Noimg

भागलपुर में कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह का आरोप – “भाजपा और चुनाव आयोग की साठगांठ से 2.44 लाख वोटरों का नाम काटा गया ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा ने शनिवार को भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिले में 2,44,612 वोटरों का नाम मतदाता सूची से काटा गया है, जो बेहद चिंता का विषय है। प्रवीण सिंह ने कहा कि एक साल पहले भाजपा को इन्हीं लोगों के वोट की ज़रूरत थी, जिनके समर्थन से उन्होंने चुनाव जीता। लेकिन आज वही वोटर उन्हें ‘अवैध’ लगने लगे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना मृत्यु प्रमाण पत्र के किसी जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर वोटर लिस्ट से कैसे हटाया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि बड़ी संख्या में उन मजदूरों का नाम भी काट दिया गया है, जो आजीविका के […]

Noimg

भागलपुर में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के दो अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए। इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। दोनों घटनाएं शनिवार को हुईं। पहली घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के बनियाडीह बहियार में हुई, जबकि दूसरी घटना पोठिया पंचायत के मडंड्डा बहियार में सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार, मडंड्डा गांव की दो महिलाएं धान रोपने के लिए अपने खेत में गई हुई थीं। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों महिलाएं घायल हो गईं। वहीं, बनियाडीह गांव में पप्पू यादव का पुत्र रंजीत यादव अपने खेत में बोरिंग की जांच के लिए गया था। उनके साथ उनकी बड़ी […]