August 2, 2025
भागलपुर के रेशम भवन में 1 से 6 अगस्त तक चल रहा आकांक्षा हाट, स्थानीय उत्पादों को मिल रहा बढ़ावा ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार भागलपुर के रेशम भवन में 1 अगस्त से 6 अगस्त 2025 तक आकांक्षा हाट का आयोजन किया गया है। इस हाट में भागलपुर के रेशमी वस्त्र, कृषि उत्पाद, मंजूषा कला और हस्तशिल्प से जुड़ी विभिन्न सामग्रियों के स्टॉल लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से स्थानीय शिल्पियों और उद्यमियों को मंच प्रदान किया गया है। आकांक्षा हाट का उद्घाटन भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला योजना पदाधिकारी मोनू कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन के उपरांत जिलाधिकारी ने हाट में लगाए गए सभी स्टॉलों का बारीकी से […]