Month: September 2025

Noimg

सुरक्षित बचपन ही सुरक्षित समाज की गारंटी, मीडिया कार्यशाला में संपूर्ण टीकाकरण पर जोर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। शहर में आयोजित एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संपूर्ण टीकाकरण को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने कहा कि जब तक गर्भवती माताएँ और बच्चियाँ सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक समाज को सुरक्षित नहीं माना जा सकता। संपूर्ण और पूर्ण टीकाकरण ही जीवन सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल है। कार्यशाला का आयोजन PCI-GAVI HSS-3.0 परियोजना के अंतर्गत होटल राज हंस, भागलपुर में किया गया। इसका उद्देश्य टीकाकरण कार्यक्रम में मीडिया की भूमिका और जन जागरूकता को बढ़ाना था ताकि आम जनता तक संदेश अधिक प्रभावी ढंग से पहुँच सके। डॉ. अशोक प्रसाद ने कहा कि टीकाकरण न केवल बच्चों को बल्कि पूरे परिवार और समाज […]

Noimg

पूर्व दामाद ने सास की चाकू मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। मायागंज अस्पताल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी बीबी कौशल की हत्या उसके ही दामाद आफताब ने कर दी। घटना उस समय हुई जब बीबी कौशल रात में घर के बाहर सोई हुई थीं। परिजनों के अनुसार, अचानक अंधेरे में आफताब वहां पहुंचा और सोई हुई सास पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बीबी कौशल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि आफताब की शादी शबनम से करीब 5 साल पहले हुई थी और दोनों का एक बच्चा भी […]

Noimg

सावित्री पब्लिक स्कूल में कला और शिल्प प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा ||GS NEWS

नवगछियाDESK20250

नवगछिया : नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में कला और शिल्प (आर्ट एवं क्राफ्ट) प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा चार से छह तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला तथा रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंगों, चार्ट, पेपर और विभिन्न क्राफ्ट सामग्रियों का उपयोग कर आकर्षक चित्र एवं मॉडल तैयार किए, जिन्हें देखकर शिक्षक और दर्शक प्रभावित हुए। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना, आत्मविश्वास बढ़ाना और उनकी कलात्मक प्रतिभा को निखारना था। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेता छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव […]

Noimg

भागलपुर में 2 लाख 16 हजार महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले की 2 लाख 16 हजार महिलाओं के खाते में ₹10,000 की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। इस अवसर पर टाउन हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। टाउन हॉल में जुटी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संवाद भी सुना। पीएम के संबोधन ने महिलाओं को उत्साहित किया और जैसे ही मोबाइल पर खाते में राशि आने का संदेश आया, पूरा टाउन हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। महिलाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताते हुए कहा […]

Noimg

भागलपुर की स्वीटी कुमारी ने वर्ल्ड फूड इंडिया में किया बिहार का प्रतिनिधित्व ||GS NEWS

बिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

पीएम मोदी से की सीधी बातचीत भागलपुर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया प्रोग्राम में भागलपुर उर्दू बाजार विक्रमशिला कॉलोनी निवासी महिला उद्यमी स्वीटी कुमारी ने पूरे बिहार का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री ने स्वीटी कुमारी से उनकी कंपनी “अंग प्रदेश होम प्राइवेट लिमिटेड” के उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जब उन्होंने बताया कि उनके सभी उत्पाद पूरी तरह से ऑर्गेनिक ढंग से तैयार होते हैं और शुद्धता के साथ लोगों तक पहुंचाए जाते हैं, तो प्रधानमंत्री ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने स्वीटी कुमारी और उनकी कंपनी […]

Noimg

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में डिग्री घोटाले को लेकर बवाल, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ कैंपस ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) इन दिनों डिग्री और प्रोविजनल सर्टिफिकेट से जुड़े कथित घोटाले को लेकर विवादों के घेरे में है। आरोप है कि विश्वविद्यालय परिसर में खुलेआम पैसे लेकर डिग्री और प्रोविजनल सर्टिफिकेट बांटे जा रहे थे। इस पूरे प्रकरण में विश्वविद्यालय प्रशासन की मिलीभगत की बात सामने आ रही है। मामला तब गंभीर हो गया जब छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर हाथापाई हुई। स्थिति बिगड़ते ही विश्वविद्यालय परिसर में तनाव बढ़ गया, जिसके बाद पुलिस को अलर्ट पर आना पड़ा। माहौल को देखते हुए पूरा कैंपस पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। सुरक्षा बल लगातार गश्त कर रहे हैं और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अखिल भारतीय […]

Noimg

TMBU में दो गुटों की भिड़ंत, 10 लाख की संपत्ति क्षतिग्रस्त, प्रेस वार्ता कर रजिस्टर ने शांति बहाल करने की अपील ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय बीते दो दिनों से छात्र संगठनों के बीच विवाद का मुख्य केंद्र बना हुआ है। एक ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र हैं तो दूसरी ओर छात्र राजद। दोनों गुटों के बीच लगातार हो रहे टकराव ने विश्वविद्यालय परिसर को संघर्ष का मैदान बना दिया है। जानकारी के अनुसार, पिछले दो दिनों से छात्र संगठनों के बीच झड़पें हो रही हैं। हालात इतने बिगड़े कि छात्रों के बीच हाथापाई और लाठी-डंडों का इस्तेमाल तक हुआ। इस दौरान विश्वविद्यालय की संपत्ति को भी काफी क्षति पहुंचाई गई। प्रशासन के मुताबिक, परीक्षा भवन समेत कई हिस्सों को नुकसान हुआ है और अब तक लगभग 10 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है। तनावपूर्ण […]

बिहपुर विधायक इ. शैलेंद्र ने 25 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहपुर विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने गुरुवार को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, मुख्यमंत्री सेतु योजना और विधायक योजना के तहत लगभग 25 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर जदयू नेता सत्यप्रकाश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह और बाल्मीकी मंडल ने जानकारी दी कि तेलघी, उस्मानपुर, नागरटोला, खरीक बाजार 14 नंबर रोड से अंबेडकर चौक, सहनी टोला, गणेशपुर, तुलसीपुर, कालूचक, नवटोलिया, भवनपुरा सामुदायिक भवन, चोरहर और बगड़ी समेत विभिन्न गांवों में कुल 27 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं में पक्की सड़क, दो सेतु और सामुदायिक भवन शामिल हैं। विधायक शैलेंद्र ने बताया कि सबसे प्रमुख […]

नवगछिया को मिली बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री ने रिमोट से लाइफ लाइन रेलवे ओवरब्रिज का किया उद्घाटन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : नवगछिया में बुधवार को एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना जब मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से नवगछिया के लाइफ लाइन कहे जाने वाले रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। पुल के उद्घाटन कार्यक्रम में पुल स्थल पर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह, नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के साथ-साथ पुल निगम और रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। स्थल पर उद्घाटन समारोह की शुरुआत पंडित द्वारा पूजन से हुई, इसके बाद नारियल फोड़कर पुल का विधिवत उद्घाटन किया गया और इसे जनता के उपयोग के लिए समर्पित कर दिया गया। इस ओवरब्रिज के बन जाने से नवगछिया क्षेत्र में लंबे समय से बने यातायात जाम से राहत मिलेगी और लोगों को आने-जाने में बड़ी सुविधा […]

Noimg

विनोद केजरीवाल बने मारवाड़ी सम्मेलन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, विनय प्रकाश नियुक्त क्षेत्रीय मंत्री||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नगर मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव एवं प्रमुख समाजसेवी विनोद केजरीवाल को उनकी कार्य क्षमता और सम्मेलन के प्रति समर्पण को देखते हुए बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अंग प्रदेश का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही विनय प्रकाश को क्षेत्रीय मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की नई कार्यकारिणी के गठन के तहत किया गया है। सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश बंसल द्वारा दोनों पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। विनोद केजरीवाल को अंग प्रदेश के भागलपुर, मुंगेर और लखीसराय प्रमंडल का प्रभार सौंपा गया है। दोनों पदाधिकारियों ने सम्मेलन के प्रांतीय इकाई के प्रति अपनी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करने का भरोसा दिया। इस महत्वपूर्ण […]