



नवगछिया : नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में कला और शिल्प (आर्ट एवं क्राफ्ट) प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा चार से छह तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला तथा रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बच्चों ने रंगों, चार्ट, पेपर और विभिन्न क्राफ्ट सामग्रियों का उपयोग कर आकर्षक चित्र एवं मॉडल तैयार किए, जिन्हें देखकर शिक्षक और दर्शक प्रभावित हुए। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना, आत्मविश्वास बढ़ाना और उनकी कलात्मक प्रतिभा को निखारना था।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेता छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार और प्राचार्य अमित कुमार सिंह मौजूद रहे।













