Month: October 2025

रंगदारी नहीं देने पर महादलित परिवार के साथ दबंगों की मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। रंगदारी की रकम नहीं देने पर एक महादलित युवक और उसके परिवार के साथ दबंगों द्वारा की गई बर्बर मारपीट का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज नवगछिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने एससी-एसटी थाना एवं पुलिस अधीक्षक, नवगछिया को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना 27 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। घायल युवक सुशील कुमार, मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिला के बोचहा थाना क्षेत्र के चम्मुख गाँव निवासी हैं। वे पिछले तीन वर्षों से नवगछिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रोड स्थित किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते हुए व्यवसाय कर रहे हैं। आवेदन में सुशील ने उल्लेख […]

देवर की मौत के सदमे में भाभी की मौत, रुपये के विवाद में हुई थी हिंसक मारपीट ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा गांव में रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार से दो मौतों की दर्दनाक घटना सामने आई है। बीते शनिवार को हिंसक मारपीट में घायल हुए विवेकानंद सिंह उर्फ़ बिक्खी सिंह (उम्र 50 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, देवर की मौत की खबर सुनते ही सदमे में उनकी भाभी निर्मला देवी (उम्र 45 वर्ष), पति पांडव सिंह की भी रविवार को मौत हो गई। दोनों की मौत से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को विवेकानंद अपने सगे भाई मुनमुन सिंह और चचेरे भाई अरुण सिंह के साथ नगरपारा निवासी बंटी मंडल के घर बकाया 70 हजार […]

टॉप-10 में शामिल कुख्यात अपराधी सिंटु यादव गिरफ्तार ||GS NEWS

EnvironmentDESK20250

नवगछिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के टॉप-10 में शामिल कुख्यात अपराधी सिंटु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वह गोपालपुर थाना कांड संख्या 114/2020 (राजधर यादव हत्या कांड) सहित हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में वांछित था। गिरफ्तार अपराधी की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी सिंटु यादव, पिता रामरती यादव के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा लंबे समय से सिंटु यादव की तलाश की जा रही थी। इस दौरान अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी की गई। इसी क्रम में डीआईयू टीम के सहयोग से मंगलवार को खरीक थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि इस हत्या कांड में […]

नवगछिया में दर्दनाक हादसा: ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

इस्माइलपुर भिट्ठा मे स्नान करने के दौरान एक साथ डूबे चार किशोर मृतकों के घर मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर नवटोलिया भिट्ठा गंगा नदी में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहाँ स्नान करने के दौरान चार किशोर एक साथ नदी में डूब गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, चारों किशोर गंगा स्नान करने के लिए नदी में गए थे। इस दौरान घाट के समीप ही जेसीबी से बनाए गए गड्ढे मे तेज बहाव में फंसकर वे गहराई में चले गए और डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद […]

29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक डाक मतपत्र से मतदान करेंगे निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात कर्मी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र भागलपुर जिले में निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात सभी कर्मियों के लिए डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मतपत्र कोषांग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वे सभी कर्मी — जिनमें चालक, खलासी, क्लीनर एवं पुलिसकर्मी भी शामिल हैं — जिन्होंने प्रथम प्रशिक्षण के दौरान प्रपत्र-12 (Form-12) जमा कर दिया है, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। डाक मतपत्र द्वारा मतदान 29 अक्टूबर से 02 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान तैनात कर्मी नीचे बताए गए फैसिलिटेशन सेंटरों पर जाकर मतदान कर सकते हैं — मतदान के लिए प्रत्येक कर्मी को अपना नियुक्ति पत्र […]

मतदाता जागरूकता के लिए “भास्कर महोत्सव” का आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने और जिले में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भागलपुर में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत “भास्कर महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को छठ पर्व के अवसर पर विशेष रूप से मतदाता जागरूकता से जोड़ा गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने छठ पर्व की महत्ता पर आधारित विभिन्न […]

महागठबंधन अब महालठबंधन बन गया है: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आज भागलपुर स्थित एनडीए कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन अब महालठबंधन बन चुका है। सीट बंटवारे को लेकर विपक्षी दलों के बीच चल रहे मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं, जिससे जनता उनके असली चेहरे को पहचान चुकी है। जायसवाल ने चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि विपक्ष खुद भ्रम फैलाने में लगा है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की उपाधि को ही अपने नाम के साथ जोड़ लिया है, जिसे जनता ने बिल्कुल पसंद नहीं किया। उन्होंने कहा […]

सहजन के पेड़ में कीड़ा होने के विवाद में खूनी झड़प, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर गांव में सहजन के पेड़ में कीड़ा (पिल्लू) लगने को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि छठ पूजा के अवसर पर आरोपी पक्ष के यहां मेहमान आए थे। उनके साथ कई बच्चे भी मौजूद थे। सहजन के पेड़ में कीड़ा लगने के कारण उसके उड़ने से बच्चों को परेशानी हो रही थी। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष ने विरोध जताया और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित […]

मुंगेर में सड़क हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल ||GS NEWS

बिहारDESK20250

भागलपुर। मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा चौक के पास हुए सड़क हादसे में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान प्यारेलाल (17) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक का नाम गोपी कुमार (20) है, जिसका इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गोपी को उसके पिता हीरालाल ने बाजार से सामान खरीदने के लिए भेजा था। इसी दौरान उसका दोस्त प्यारेलाल भी साथ जाने को तैयार हो गया। दोनों एक बाइक पर सवार होकर बाजार के लिए निकले थे। जैसे ही वे बड़े रायपुरा चौक के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में […]

आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मंगलवार की सुबह प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय एवं जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने प्रसिद्ध बरारी पुल घाट पर पहुंचकर उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भास्कर से पूरे क्षेत्र में समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। अर्घ्य अर्पण के बाद दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात प्रशासनिक अधिकारियों व सुरक्षा बलों से तैयारियों की जानकारी ली तथा सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने कहा कि छठ पर्व बिहार की आस्था, श्रद्धा एवं पर्यावरण संरक्षण का अनुपम उदाहरण है। यह पर्व समाज में एकता व समानता का […]