



इस्माइलपुर भिट्ठा मे स्नान करने के दौरान एक साथ डूबे चार किशोर
मृतकों के घर मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम
नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर नवटोलिया भिट्ठा गंगा नदी में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहाँ स्नान करने के दौरान चार किशोर एक साथ नदी में डूब गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, चारों किशोर गंगा स्नान करने के लिए नदी में गए थे। इस दौरान घाट के समीप ही जेसीबी से बनाए गए गड्ढे मे तेज बहाव में फंसकर वे गहराई में चले गए और डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी के शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों मे इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छट्ठू सिंह टोला निवासी रूदल मंडल के जुड़वा पुत्र कारेलाल कुमार और गोरेलाल कुमार उम्र 10 वर्ष, इस्माइलपुर के नवटोलिया भिट्ठा निवासी मिथलेश मंडल के पुत्र प्रिंसु कुमार उम्र 12 वर्ष और कहलगाँव एकचारी थाना क्षेत्र के मसदाहा निवासी चंदन मंडल के पुत्र नंदन कुमार उम्र 10 वर्ष शामिल है।

एक साथ चार बच्चों के डूबने कि खबर आग के तरह इलाके में फ़ैल गई जिसके बाद गंगा घाट पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं मृतकों के परिजनों के रोने बिलखने की आवाजें माहौल को गमगीन कर दिया। चारो तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया था। सुचना मिलते ही इस्माइलपुर थानाध्यक्ष पुनि धीरज कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है। छठ पर्व की संध्या अर्घ्य के पहले घटी इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक कारेलाल और गोरेलाल दोनों जुड़वा भाई है। तीन पुत्र मे दोनों छोटा था। मृतक नंदन चार भाई बहन मे बड़ा था। नंदन दो दिन पहले ही छट्ठू सिंह टोला निवासी नाना किशोर मंडल के यहाँ छठ पूजा मनाने आया था।

मृतक प्रिंसु कुमार दो भाई और तीन बहन मे बड़ा था। वह नाथनगर भागलपुर मे पढ़ाई करता था। बताया गया की प्रिंसु को तैरने आता था, अन्य बच्चे को बचाने के चक्कर मे प्रिंसु भी डुब गया। सभी के पिता मजदूरी करते हैं। घटना के बाद मृतक कि मां समेत भाई बहनों का रोरोकर बुरा हाल है। जानकारी पाकर विधानसभा क्षेत्र के कई प्रत्याशी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी इस्माइलपुर पहुंचे और मृतकों के परिजन से मिलकर सांत्वना दिया। इस्माइलपुर थानाध्यक्ष पुनि धीरज कुमार ने कहा, चार किशोर एक साथ नदी मे नहाने के क्रम मे गंगा में डुब गए। सभी नाबालिग है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा, प्रक्रिया के बाद परिजन को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।

















