Month: November 2025

Noimg

बाबूपुर मोड़ के पास जुगाड़ गाड़ी ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । पीरपैंती–बाराहाट एनएच 133 पर बुधवार की देर शाम एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया। बाबूपुर मोड़ के पास एक अनियंत्रित जुगाड़ गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए हादसे से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसी दौरान जुगाड़ वाहन का चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर रोके रखा। घटनास्थल पर मौजूद एक समाजसेवी ने मानवता दिखाते हुए अपनी स्कॉर्पियो से दोनों युवकों को तुरंत पीरपैंती […]

Noimg

टाउन हॉल में दो दिवसीय जिला युवा उत्सव का शुभारंभ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में टाउन हॉल, भागलपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उनके साथ उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार और जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने भी दीप प्रज्वलन में सहभागिता की। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि युवा ऊर्जा एवं उत्साह से भरे होते हैं और ईश्वर ने प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग क्षेत्र में विशिष्ट प्रतिभा प्रदान की है। इसी प्रतिभा की पहचान और प्रोत्साहन के लिए जिला स्तरीय […]

Noimg

शाहकुंड में तालाब से युवक का शव मिलने से सनसनी, पांच दिन से था लापता; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । शाहकुंड थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक तालाब में युवक का शव तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान खैरा गांव निवासी मोहम्मद राजा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मोहम्मद राजा पांच दिन पहले अपनी ससुराल से घर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर उनकी मां शबीना खातून ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले मोहम्मद राजा की अचानक मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की […]

Noimg

भागलपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए डीएम की सख्त कार्रवाई, बहुत जल्द जाम से मिलेगी राहत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । शहर में बढ़ती जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समीक्षा भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, राष्ट्रीय उच्च पथ 31 और 80 के अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में खगड़िया–कुर्सेला उच्च पथ, विक्रमशिला सेतु तथा शहर के भीतरी इलाकों में लगने वाले जाम के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि बहुत जल्द भागलपुर के लोगों को जाम की समस्या से पूरी तरह राहत दिलाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ट्रैफिक सुधार में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी […]

Noimg

सैंडिश कंपाउंड में एंट्री शुल्क के समय में बदलाव की मांग, मां आनंदी संस्था ने डीएम को सौंपा ज्ञापन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । मां आनंदी संस्था एवं पूर्व सैनिकों के सदस्यों ने बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के कार्यालय पहुंचकर सैंडिश कंपाउंड मैदान में लिए जा रहे एंट्री शुल्क के समय में बदलाव की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संस्था की सैकड़ों महिला सदस्य भी शामिल रहीं। मां आनंदी संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सैंडिश कंपाउंड में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक एंट्री शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुल्क व्यवस्था के कारण मैदान के अंदर कई लड़के-लड़कियां अनुचित गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं, जिससे वातावरण प्रभावित हो रहा है। प्रिया सोनी ने कहा कि वर्तमान ठंड के मौसम को देखते हुए शुल्क […]

Noimg

बाल विवाह के खिलाफ टाउन हॉल में दिलाई गई शपथ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । भागलपुर के टाउन हॉल में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उपस्थित पदाधिकारियों, कलाकारों और दर्शकों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक बुराई है, बल्कि यह कानून का भी स्पष्ट उल्लंघन है। यह बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास में बाधा उत्पन्न करता है और उनके सपनों को साकार होने से रोकता है। जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों को बाल विवाह के प्रति संवेदनशील बनने और इसके उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। शपथ के दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने परिवार, पड़ोस और समुदाय में किसी भी बालिका का विवाह नहीं होने देंगे और यदि कहीं बाल विवाह […]

13 दिसंबर को व्यवहार न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भागलपुर के तत्वावधान में आगामी 13 दिसंबर को पूर्वाह्न 10:30 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम व्यवहार न्यायालय भागलपुर, नवगछिया तथा कहलगांव के परिसर में आयोजित होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मुकदमा-पूर्व एवं लंबित वादों का त्वरित निस्तारण आपसी सुलह के आधार पर किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद, एनआई एक्ट धारा 138 के वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, बिजली व पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी विवाद (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामलों सहित अन्य दीवानी वाद […]

सुल्तानगंज थाना पहुंचे सिटी एसपी शुभांक मिश्रा, लंबित कांडों की समीक्षा की, जाम और अवैध बालू उठाव रोकने के दिए निर्देश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सिटी एसपी शुभांक मिश्रा बुधवार को सुल्तानगंज थाना पहुंचे, जहां उन्होंने थाना परिसर और सभी विभागों का विस्तार से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में दर्ज सभी लंबित कांडों की फाइलों को बारीकी से देखा और उनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश सुल्तानगंज इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार और पुलिस टीम को दिए। समीक्षा बैठक के दौरान सिटी एसपी ने सुल्तानगंज बाजार तथा मुख्य मार्गों पर लगने वाले लगातार जाम की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने और जाम के स्थायी समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाने का आदेश दिया। सिटी एसपी ने सुल्तानगंज बालू घाटों पर हो रहे अवैध बालू […]

Noimg

अपराध की तुलना में सड़क हादसे अब ज्यादा खतरनाक, सड़क किनारे खड़ा रहना हुआ जोखिम भरा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले में अनियंत्रित गति से बढ़ रहे सड़क हादसे भागलपुर / नवगछिया : में इन दिनों तेज रफ्तार वाहनों और अनियंत्रित गति ने लोगों के जीवन को गंभीर खतरे में डाल दिया है। तेज रफ्तार बाइक सवार सड़कों पर लहरिया कट मारते हुए दौड़ रहे हैं, जिससे सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे हालात में सड़क के किनारे कुछ पल खड़े रहना भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि कभी भी कोई बाइक चालक अनियंत्रित गति से गुजरते हुए धक्का मार सकता है। पुलिस हेलमेट और वाहन कागजात की जांच कर रही है, लेकिन परिचालन पर नजर लगभग नहीं होने के कारण सड़क पर सुरक्षा का माहौल कमजोर नजर आ रहा है। हर आधे घंटे के भीतर […]

Noimg

सेना की राह पर कदम: NCC कैंप में ARO ने कैडेट्स को दी जोशपूर्ण ट्रेनिंग ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। 23 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, नवीनगर, भागलपुर में आयोजित 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कैंप (21-30 नवंबर 2025) में आज ARO की विशेष क्लास का आयोजन किया गया। इस सत्र में कटिहार डायरेक्टरेट के कर्नल आरके नरवाल ने कैडेट्स को सेना में भर्ती के विविध तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कर्नल आरके नरवाल ने कैडेट्स को अग्निवीर स्कीम, NDA, CDS और TES जैसी भर्ती प्रक्रियाओं में तैयारी के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में समझाया। उन्होंने फायरिंग ट्रेनिंग, रेंज फायरिंग और लक्ष्य शूटिंग तकनीकों का अभ्यास कराते हुए नेतृत्व और टीमवर्क को बढ़ाने के लिए लेडरशिप ड्राइव पर जोर दिया। इसके साथ ही NCC कैडेट्स को मिलने वाले विभिन्न लाभों पर भी प्रकाश डाला […]