Month: November 2025

सैकड़ों महिलाओं से करोड़ों की ठगी, आरोपी फरार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांदपुर पंचायत के चांदपुर गांव में सैकड़ों महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि आयुष कुमार झा उर्फ सल्लू झा (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता रामाकांत झा, ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के नाम पर उनसे धन की उगाही की और अब फरार हो गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने महिलाओं को यह विश्वास दिलाया था कि उनके पैसे जमा करने पर उन्हें योजनाओं के तहत लाभ और बोनस राशि मिलेगी। धीरे-धीरे उसने गांव की सैकड़ों महिलाओं से लाखों रुपये इकट्ठा कर लिए। जब लंबे समय तक किसी योजना का लाभ नहीं मिला और महिलाओं ने अपनी राशि वापस मांगनी शुरू की, […]

सनोखर में भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । सन्हौला प्रखंड के सनोखर बाजार में कार्तिक मेला के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुई। सनोखर बाजार स्थित शिव मंदिर से सैकड़ों महिलाएं और युवतियां गाजे-बाजे के साथ कलश में पवित्र जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कार्तिक मंडप पहुंचीं। वहां संध्याकालीन सत्र में सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। भागवत कथा के यजमान हरिहर तांती हैं, जबकि वृंदावन से आई कथावाचिका देवी नीलमणि के मुखारविंद से श्रद्धालु सात दिनों तक अमृतमयी कथा का रसास्वादन करेंगे। कार्तिक पूजा के यजमान अंकित टेकरीवाल ने बताया कि 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के […]

स्विट्जरलैंड से सैलानियों का जत्था पहुंचा सुल्तानगंज ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। स्विट्जरलैंड से आए 20 विदेशी सैलानियों का जत्था शुक्रवार को गंगा विलास क्रूज से जल मार्ग के जरिए सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैवीनाथ मंदिर पहुंचा। मंदिर पहुंचने के बाद सभी सैलानियों ने प्रसिद्ध शिवलिंगों का दर्शन किया और पूजा-अर्चना में गहरी रुचि दिखाई। जय भोलेनाथ, बोल बम और ओम नमः शिवाय के नारों से गूंजते माहौल में विदेशी सैलानी भी इन नारों को उत्साहपूर्वक दोहराते नजर आए। इस दौरान सैलानी साधु-संतों से बातचीत करते दिखाई दिए और सनातन धर्म के प्रति गहरी उत्सुकता प्रकट की। मंदिर परिसर की स्वच्छता देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की। सैलानियों ने नई सीढ़ी घाट पुल के रास्ते स्थानीय बाजार का भ्रमण किया, जहां उन्होंने कांवरिया सामग्री, पूजन सामग्री, कांवर, वस्त्र, फूल और बेलपत्र की दुकानों […]

निर्वाचन की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने की तैयारी को लेकर समीक्षा भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने संयुक्त रूप से की, जबकि नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वरनबिलिटी मैपिंग को लेकर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे थानावार समीक्षा कर पुनः चिन्हित संवेदनशील व्यक्तियों को बाउंड डाउन करवाएं तथा कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध क्षेत्र बदर का प्रस्ताव तैयार करें। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 2687 […]

निर्वाचन की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर समीक्षा भवन में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में स्वीप कार्यक्रम के तहत न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने, मतदाता पर्चियों के विवरण का क्रॉस सत्यापन कराने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम रहा है, वहां ऐसे व्यक्ति या वर्ग की पहचान की जाए जिन्होंने पिछले चुनाव में मतदान नहीं किया था, ताकि […]

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में आज भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” (Rashtriya Ekta Diwas) उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह दिवस देश की एकता, अखंडता एवं समरसता के प्रतीक सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान को स्मरण करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “राष्ट्रीय एकता की शपथ” दिलाई तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी रेलकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकीकरण को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। शपथ ग्रहण के उपरांत डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में […]