Month: January 2026

Noimg

राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यालय पहुंची पीड़ित महिला, पति पर मारपीट और अवैध संबंध का आरोप ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई, सुलह का प्रयास जारी भागलपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यालय में एक पीड़ित महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला भारतीश्री फाउंडेशन की टीम के साथ अपने पिता एवं भाई के साथ कार्यालय पहुंची थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में दुमका निवासी अंशु कुमार से हुई थी। दंपती का एक पुत्र है, जिसकी उम्र करीब डेढ़ वर्ष बताई गई है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता है और उसका किसी दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध भी है। अपने आरोपों के समर्थन में पीड़िता ने कई फोटो भी प्रस्तुत किए हैं। महिला के आवेदन पर संज्ञान लेते […]

Noimg

आईएमए हॉल भागलपुर में निःशुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर 22 फरवरी को || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

पटना के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे बच्चों की मुफ्त जांच भागलपुर। बच्चों में हृदय रोग की समय पर पहचान और उपचार को लेकर भागलपुर में निःशुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर आईएमए हॉल, भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यह शिविर रविवार, 22 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आईएमए हॉल भागलपुर में लगेगा। शिविर का आयोजन जय प्रभा मेदान्ता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पटना, आईएपी (IAP) भागलपुर, जीवन जागृति सोसायटी, रोटरी भागलपुर एवं आरबीएसके के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। शिविर में मेदान्ता पटना के विशेषज्ञ डॉक्टर बच्चों के हृदय रोग की निःशुल्क जांच करेंगे। जीवन जागृति सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने […]

Noimg

भागलपुर में हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग तेज, वकीलों का धरना-प्रदर्शन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी भागलपुर। भागलपुर में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज हो गया है। इसी क्रम में वकीलों ने हाईकोर्ट के अध्यक्ष (मुख्य न्यायाधीश) को संबोधित करते हुए धरना-प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को मजबूती से रखा। धरने के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि भागलपुर ऐतिहासिक, प्रशासनिक और न्यायिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण शहर है, ऐसे में यहां हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना अब समय की आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने बताया कि भागलपुर प्रमंडल के अंतर्गत कई जिले आते हैं, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मुकदमे पटना हाईकोर्ट में दाखिल किए जाते हैं। वकीलों का कहना है कि लंबी दूरी, अधिक […]

Noimg

स्कूल से लापता दोनों छात्राएं मुंबई से सकुशल बरामद || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

24 दिन बाद भागलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, परिजनों ने जताया आभार भागलपुर। स्कूल के लिए निकलीं और रहस्यमय तरीके से लापता हुईं दो छात्राएं सोनाक्षी और जिया को भागलपुर पुलिस ने मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों छात्राएं 8 जनवरी को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। अगले दिन 9 जनवरी को परिजनों ने बबरगंज थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। इस टीम की मॉनिटरिंग सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह कर रहे थे। आठ सदस्यीय एसआईटी टीम ने तीन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की और सीसीटीवी फुटेज, […]

Noimg

नवगछिया में खुला कैरियर प्वाइंट सॉल्यूशन, नामांकन और काउंसलिंग के लिए एक भरोसेमंद केंद्र – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए कैरियर प्वाइंट सॉल्यूशन (Admission & Counselling Centre), नवगछिया द्वारा विभिन्न प्रोफेशनल एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए संपूर्ण मार्गदर्शन और सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह केंद्र 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। कैरियर प्वाइंट सॉल्यूशन के माध्यम से देश के टॉप कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में नामांकन का अवसर दिया जा रहा है। यहां BBA, BCA, B.Sc नर्सिंग, B.फार्मा, D.फार्मा, BHM, BPT, ANM, GNM, पॉलिटेक्निक, B.Tech, B.Sc एग्रीकल्चर सहित कई कोर्सों के लिए काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही शिक्षक नियुक्ति की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उत्तर […]

Noimg

भागलपुर में एनटीडी दिवस पर ग्रामीणों को एमडीए कार्यक्रम के लिए किया गया जागरूक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। विश्व नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज (एनटीडी) दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर परिसर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सामुदायिक रेडियो एफएम ग्रीन सबौर के सहयोग से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सुल्तानपुर भिट्ठी (सबौर) में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए राउंड 2026) के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देना और उन्हें जागरूक करना था। कार्यक्रम में वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी आरती कुमारी एवं कृति कुमारी, सामुदायिक रेडियो एफएम ग्रीन सबौर के इंचार्ज ईश्वरचंद्र, रेडियो जॉकी उमा भारती, आउटरीच अधिकारी अजय कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सबौर के प्रखंड अकाउंट मैनेजर बादल प्रसाद सिंह, वेक्टर जनित रोग सुपरवाइजर रूपेश कुमार एवं […]

Noimg

प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण: सत्यापन में लापरवाही पर 30 कर्मियों के वेतन में कटौती || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2024 पोर्टल के माध्यम से किए गए सर्वे में चिन्हित पात्र परिवारों के सत्यापन कार्य में लापरवाही सामने आने पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला स्तर पर की गई समीक्षा में पाया गया कि सत्यापन कार्य हेतु नामित कुछ कर्मियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन संतोषजनक ढंग से नहीं किया, जिससे योजना के समयबद्ध एवं सुचारू क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप विकास आयुक्त, भागलपुर प्रदीप कुमार सिंह ने अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए कुल 30 पंचायत रोजगार सेवक/ग्रामीण आवास सहायकों के मूल मानदेय में 6 माह की अवधि के लिए 10 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक कटौती का आदेश जारी किया। ये सभी […]

Noimg

भागलपुर में ई-के-वाई-सी सत्यापन में लापरवाही, 27 पंचायत रोजगार सेवकों के वेतन में कटौती || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। विकसित भारत–रोज़गार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत सक्रिय जॉब कार्डधारियों के ई-के-वाई-सी (e-KYC) सत्यापन कार्य की जिला स्तरीय समीक्षा में गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। समीक्षा में पाया गया कि कई पंचायत रोजगार सेवकों ने इस महत्वपूर्ण कार्य को अपेक्षित गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ नहीं किया, जिससे ई-के-वाई-सी सत्यापन की प्रगति असंतोषजनक रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप विकास आयुक्त, भागलपुर प्रदीप कुमार सिंह ने अनुशासनिक कार्रवाई का आदेश दिया। खराब प्रदर्शन के लिए कुल 27 पंचायत रोजगार सेवकों के मूल मानदेय में 6 माह के लिए 15 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक की कटौती करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही सभी संबंधित कर्मियों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि भविष्य […]

Noimg

नवगछिया के लाल डॉ. सौम्या सुमन ने एफएमजीई परीक्षा में की सफलता हासिल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया नगर परिषद के धोबिनिया निवासी सह प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, नवगछिया के चैयरमेन सुरेंद्र कुमार सुमन के सुपुत्र एमबीबीएस डॉ. सौम्या सुमन ने विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण करने के उपरांत एफएमजीई (Foreign Medical Graduate Examination) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर नवगछिया का नाम गौरवान्वित किया है। डॉ. सौम्या सुमन की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। Chanchal Jha

Noimg

फूलचंद मध्य विद्यालय नवगछिया में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। विगत चार वर्षों से फूलचंद मध्य विद्यालय, नवगछिया में कार्यरत विशिष्ट शिक्षिका हेमलता चौहान का स्थानांतरण बक्सर जिले के प्राथमिक विद्यालय, कोठियाँ में हो जाने के उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ललन कुमार, पूर्व प्राचार्य बिनोद कुमार यादव, वरीय शिक्षक नागेश्वर प्रसाद, सुबोध कुमार, अनिता कुमारी, सुमन दत्त, बिमल चंद्र झा, नेहा कुमारी, राजेश कुमार उर्फ राजू, गोविन्द कुमार सहित विद्यालय की अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद सुशील देवी, सचिव सोनम देवी, विद्यालय समिति के सदस्य उदय सिंह तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों ने शिक्षिका हेमलता चौहान के विद्यालय में दिए गए योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल […]