Month: January 2026

Noimg

सबौर में गंगोता समाज फुटबॉल महाकुंभ 2026 का भव्य समापन, बंशीपुर बनी चैंपियन || GS NEWS

सबौरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत ममलखा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय गंगोता समाज फुटबॉल महाकुंभ 2026 का रविवार को भव्य समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें पूरे टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच बंशीपुर और ममलखा की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बंशीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ममलखा को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद […]

Noimg

भागलपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक को मारी गोली, हालत नाजुक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बाइक सवार अपराधियों ने मुरारी यादव पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मुरारी यादव को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने मुरारी यादव पर तीन राउंड फायरिंग की और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में इस घटना के पीछे भूमि विवाद को कारण माना जा रहा है। मुरारी यादव बायपास थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और […]

Noimg

नवगछिया स्टेशन पर बाबा गणिनाथ सेवा समिति द्वारा भोजन वितरण || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। बाबा गणिनाथ सेवा समिति, नवगछिया द्वारा नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में भोजन वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समिति के “कोई भूखा न रहे” योजना के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान लगभग सैकड़ों लोगों के बीच श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ पौष्टिक भोजन वितरित किया गया। आयोजन में जरूरतमंद लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही और सभी ने उत्साहपूर्वक कतारबद्ध होकर भोजन ग्रहण किया। सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कार्यकर्ताओं ने अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी सेवाएँ दीं। इस महत्वपूर्ण सेवा कार्य में रेलवे प्रशासन […]

Noimg

कोसी पार ढोलबज्जा में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक || GS NEWS

ढोलबज्जाChanchal Jha0

नवगछिया : कोसी पार ढोलबज्जा थाना परिसर में सरस्वती पूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष निशांत कुमार ने की। थाना अध्यक्ष ने बैठक में स्पष्ट किया कि पंचायत के किसी भी पूजा स्थल पर डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा और सरस्वती पूजा आपसी भाईचारे एवं सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस बैठक में ढोलबज्जा पंचायत के वर्तमान मुखिया सच्चिदानंद यादव, भूतपूर्व मुखिया राजकुमार उर्फ़ मुन्ना मंडल, सरपंच सुशांत कुमार, सुशील कुमार गुप्ता, गुड्डू ठाकुर, विनोद भगत, विनोद यादव, संतोष कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर संकल्प लिया कि इस वर्ष सरस्वती पूजा आपसी भाईचारे और […]

Noimg

नवगछिया रेलवे ओवरब्रीज के पास ट्रैक्टर की टक्कर से तीन घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया रेलवे ओवरब्रीज के पास शनिवार को एक ट्रैक्टर के द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल में रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी निवासी मु. फरहद आलम की पुत्री सोनम, मु. गफ्फार की पुत्री शहनाज प्रवीण सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों ने तुरंत अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां तीनों का प्राथमिक इलाज किया गया। सोनम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर मिली जानकारी के अनुसार, तीनों बाइक सवार नवगछिया बाजार से जहांगीरपुर बैसी जा रहे थे। जैसे ही वे ओवरब्रीज के आरंभिक हिस्से पर पहुंचे, उसी समय एक ट्रैक्टर अचानक मुड़ा और बाइक […]

Noimg

खानकाह-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में उर्स-ए-पाक और जश्न-ए-मेराजे मुस्तफा का भव्य समापन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : खानकाह-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में सुफी संत धर्म गुरु हजरत सैयदना बाबू हुजूर नेहाल अहमद खान कादरी फरीदी रहमतुल्लाह अलैहे का सालाना दो दिवसीय उर्स-ए-पाक और जश्न-ए-मेराजे मुस्तफा भव्य रूप से संपन्न हुआ। जलसे व उर्स-ए-पाक की सदारत खानकाह के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खां कादरी फरीदी एवं जेरे कयादत नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खां कादरी फरीदी ने की। उर्स-ए-पाक में भागलपुर, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल, बिहारीगंज, खगड़िया के अलावा कई राज्यों से मुरीदीन और जायरीन शामिल हुए। देर रात जलसे में आये औलमाए कराम ने बाबू हुजूर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। जलसे का आगाज हाफिज कारी तारीक अनबर ने तिलावते कुरान शरीफ से किया। […]

Noimg

नवगछिया–खरीक स्टेशन के बीच मेगा ब्लॉक || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

कटिहार–बरौनी रेलखंड पर ठंड के मौसम में विशेष सुरक्षा रखरखाव नवगछिया : कटिहार–बरौनी रेलखंड पर ठंड के मौसम में रेल सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष रखरखाव कार्य किया गया। इस क्रम में नवगछिया और खरीक स्टेशन के बीच साढ़े तीन घंटे के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार यह मेगा ब्लॉक पूर्व निर्धारित था और इसे रेल परिचालन की सुरक्षा तथा पटरियों की मजबूती को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया। बताया गया कि मेगा ब्लॉक के दौरान रेल पटरी पर ब्लास्ट क्लीनिंग का कार्य किया गया। इस प्रक्रिया के जरिए पटरियों पर जमी धूल, गंदगी और जंग को हटाया गया, जिससे पटरी की मजबूती बनी रहे और ट्रेनों का परिचालन सुरक्षित रूप से […]

Noimg

नवगछिया स्टेशन पर अलीपुरद्वार–पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

बंगाल से महाराष्ट्र तक यात्रा होगी आसान नवगछिया : कटिहार–बरौनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम को अलीपुरद्वार–पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया। स्टेशन पर रेल कर्मियों ने डीसीआई रविकांत कुमार, स्टेशन अधीक्षक अनिल चौरसिया, रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक मुन्ना कुमार, रेल सलाहकार सदस्य मुकेश राणा, यातायात निरीक्षक नीरज कुमार, सीनीयर सेक्शन इंजीनियर विधुत प्रतिवत कुमार, राजीव रंजन, विपीन कुमार, अनिल पंडित सहित अन्य कर्मियों ने ट्रेन के लोको पायलट बालेन्द्र कुमार और सहायक लोको पायलट कृष्ण कुमार गुप्ता का फूलमाला और बुके से स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया। विदित हो कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। यह स्पेशल ट्रेन संख्या 01032 शनिवार […]

Noimg

संदेहास्पद स्थिति में नवविवाहिता का मिला शव || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या कर शव को लटकाने का आरोप पति समेत ससुराल वाले घर से हुए फरार बिहपुर पुलिस जांच में जुटी नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर वार्ड संख्या- 6 में शनिवार करीब 7 बजे ससुराल में पारिवारिक आपसी विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद नवविवाहिता ने छत के कड़ी में दुपट्टा के सहारे जान दे दी। मृतका अमरपुर निवासी सौरव कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी उम्र 24 वर्ष बताई गई। घटना की सूचना मिलते ही बिहपुर पुलिस अमरपुर घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। वहीं कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार […]

अनुमंडलीय अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली का आरोप || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस संबंध में कुर्सेला निवासी राजेश कुमार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस सम्बंध में कुर्सेला निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में उनकी पुत्री का जन्म नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ था, लेकिन उस समय किसी कारणवश जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन सका। अब जब वह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अस्पताल पहुंचे, तो उनसे कोर्ट से संबंधित शपथ-पत्र (एफिडेविट) सहित आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने को कहा गया। सभी कागजात पूरे करने के बाद भी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में अस्पताल कर्मी  द्वारा उनसे 200 रुपये […]