0
(0)

नवगछिया। बाबा गणिनाथ सेवा समिति, नवगछिया द्वारा नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में भोजन वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समिति के “कोई भूखा न रहे” योजना के अंतर्गत संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान लगभग सैकड़ों लोगों के बीच श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ पौष्टिक भोजन वितरित किया गया। आयोजन में जरूरतमंद लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही और सभी ने उत्साहपूर्वक कतारबद्ध होकर भोजन ग्रहण किया।

सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कार्यकर्ताओं ने अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी सेवाएँ दीं।

इस महत्वपूर्ण सेवा कार्य में रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहा।

उपस्थित कार्यक्रम में गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया कि जो लोग इस प्रकार के सेवा कार्य में अपना योगदान देना चाहते हैं, वे समिति से संपर्क कर सहयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, सचिव संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेकानंद कुमार, विशाल गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, नीरज कुमार, शशि शेखर कुमार, शंकर साह, मुकेश कुमार, रूपेश कुमार, रंजीत कुमार, समाजसेवी शिक्षक सुबोध कुमार, डॉ. दीपक साह, मनोज कुमार साह, ड्रग्स एसोसिएशन के सचिव मृत्युंजय सिंह, लकी कुमार, लड्डू कुमार, प्रियवत यादव इलेक्ट्रिक जे.ई. रेलवे एवं अन्य सदस्यों की सराहनीय उपस्थिति रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: